Jackfruit Flour Benefits: बीते कुछ सालों में कटहल के आटे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। कटहल का आटा केरल राज्य में ज्यादा खाया जाता है। हाल ही में एक स्टडी के दौरान कोचि के वैज्ञानिकों ने बताया कि कटहल के आटे का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। कटहल एक स्वादिष्ट फल है जिसकी सब्जी बनाकर भी खाई जाती है। कटहल के बीजों से आटा बनाया जाता है। कटहल के बीज में फाइबर और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। कटहल के बीजों से बनने वाला आटा, सेहत के लिए पौष्टिक माना जाता है। अगर आप गेहूं या चावल के आटे का सेवन करने के बजाय, कटहल का आटा मिक्स करके खा सकते हैं। इस तरह रोटी की कैलोरीज कम हो जाएंगी। इस लेख में हम जानेंगे कटहल के आटे का सेवन करने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
कटहल का आटा खाने के फायदे- Jackfruit Flour Health Benefits
- डायबिटीज के मरीजों के लिए कटहल का सेवन फायदेमंद होता है। डायबिटीज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। कटहल खाने के बाद डाइजेशन स्लो हो जाता है जिससे ग्लूकोज धीरे-धीरे रिलीज होता है। इस तरह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
- कटहल में फाइबर और प्रोटीन होता है। इसे खाकर पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इस तरह आप अपना वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं।
- कटहल का आटा खाने से फैटी लिवर की समस्या दूर होती है। जिन लोगों को ऑयली खाने के कारण फैटी लिवर की समस्या रहती है, उन्हें कटहल के आटे का सेवन करना चाहिए।
- जिन लोगों को कब्ज या अपच की शिकायत रहती है, उन्हें कटहल के आटे का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
- कटहल का आटा एक सुपरफूड की तरह काम करता है। इसे खाकर शरीर के आयरन एब्सार्ब करने की क्षमता बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें- क्या कटहल खाने से गैस और कब्ज की समस्या होती है? एक्सपर्ट से जानें
कटहल के आटे को डाइट में कैसे शामिल करें?- How to Add Jackfruit Flour in Diet
- एक दिन में करीब 30 ग्राम कटहल के आटे का सेवन कर सकते हैं।
- कटहल के आटे को सीधे खाने के बजाय अन्य आटे के साथ मिक्स करके खाएं।
- कटहल के आटे से रोटी, चीला, उपमा, इडली आदि बनाकर खा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।