Foods To Eat And Avoid Acid Reflux- पेट में गैस बनने की समस्या का समय पर इलाज नहीं किया जाए तो ये गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज का कारण बन सकता है। गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज तब होता है जब एसिड आपके खाने की नली में चला जाता है। बता दें कि एसिड रिफ्लक्स होना एक आम समस्या है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है। लेकिन इस समस्या से राहता पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने खान-पान का खास ध्यान रखें। आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्रा के अनुसार गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट का एसिड वापस अन्नप्रणाली में चला जाता है, जिससे सीने में जलन, उल्टी और बेचैनी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस GERD की समस्या से राहत (Foods To Avoid Acid Reflux) पाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?
GERD होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? - What Foods Avoid To Eat With Gerd in Hindi?
1. खट्टे फलों की तुलना में सेब, नाशपाती, खरबूजा और कले का सेवन करें, क्योंकि इन फलों में एसिडिक फलों की तुलना में एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को ट्रिगर करने की संभावना कम होती है।
2. ऐसी सब्जियां जिनमें खटास कम होती है पेट में एसिडिटी की समस्या को कम कर सकता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में गैर-खट्टी सब्जियां जैसे लौकी, खीरा, शतावरी, कद्दू और तोरी शामिल करें।
3. अपने खाने में सौंफ और धनिया शामिल करें, क्योंकि इनमें नेचुरल सुखदायक गुण होते हैं, जो पेट को शांत करने और एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं।
4. अपने खाने को घी या नारियल तेल में बनाएं, क्योंकि घी हमारे पेट को ठंडा और शांत करता है और पित्त को शांत करता है। जबकि नारियल का तेल पेट के एसिड को कम करने में मदद करता है।
5. चिकन, टर्की और मछली जैसे लीन मीट खाने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम किया जा सकता है। आप अंडे और फलियों का भी सेवन कर सकते हैं।
6. एसिड रिफ्लक्स को कम करने और एसिडिटी की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना मीठी लस्सी या नारियल पानी पिएं। यह आपके पेट के एसिड को ठंडा करने के लिए अच्छे पेय पदार्थ हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आपको भी तरबूज खाने से एसिडिटी हो जाती है? एक्सपर्ट से जानें कारण
GERD होने पर क्या खाना चाहिए? - What Foods Are Good For GERD in Hindi?
1. खट्टे फल जैसे संतरे, नींबू,और अंगूर एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को ट्रिगर कर सकते हैं, इसलिए इनके सेवन से बचें।
2. टमाटर का सेवन से परहेज करें, क्योंकि यह गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज के लक्षण पैदा कर सकते हैं।
3. कैफीन और अल्कोहल का सेवन करने से परहेज करें, क्योंकि ये पेट में एसिड उत्पादन को बढ़ा सकते हैं।
4. कैनोला तेल, रेपसीड तेल, प्रोसेस्ड मूंगफली तेल जैसे अत्यधिक प्रेसेस्ड फैट वाले तेल जीईआरडी के लक्षणों को खराब कर सकते हैं।
5. बेकन, सॉसेज, हॉट डॉग, स्मोक्ड और पका हुआ मांस जैसे प्रोसेस्ड मीट का सेवन पेट में ब्लोटिंग और एसिड का कारण बन सकते हैं।
View this post on Instagram
6. कार्बोनेटेड पेय पदार्थों को पीने से ब्लोटिंग, पेट में दबाव बढ़ना और जीईआरडी की समस्या बढ़ सकती है।
Image Credit- Freepik