Sat Sep 12, 2026 | 12:46 AM IST

Expert

क्‍या कटहल खाने से गैस और कब्‍ज की समस्‍या होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

कटहल खाने में स्‍वाद‍िष्‍ट होता है। कुछ लोगों का मानना है क‍ि कटहल खाने से पाचन तंत्र ब‍िगड़ जाता है। जानते हैं इस बात में क‍ितनी सच्‍चाई है। 

Does Jackfruit Causes Gas and Constipation: कटहल की सब्‍जी ज्‍यादातर घरों में बनाई जाती है। कटहल खाने में सेहतमंद और पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है। कटहल में व‍िटाम‍िन-ए और सी पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर की इम्‍यून‍िटी मजबूत बनती है। डायब‍िटीज के मरीजों के ल‍िए भी कटहल का सेवन फायदेमंद माना जाता है। कटहल में आयरन होता है। एनीम‍िया के मरीजों के ल‍िए इसका सेवन फायदेमंद होता है। कटहल में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। उस मुताब‍िक, तो यह पेट के ल‍िए फायदेमंद होना चाह‍िए। लेक‍िन कुछ लोग ऐसा मानते हैं क‍ि कटहल खाना पाचन तंत्र के ल‍िए हान‍िकारक होता है। इस लेख में एक्‍सपर्ट से जानेंगे क‍ि इस बात में क‍ितनी सच्‍चाई है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटि‍श‍ियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।             

jackfruit benefits in hindi

क्‍या कटहल खाने से गैस और कब्‍ज की समस्‍या होती है?- Jackfruit Causes Gas and Constipation

डाइटि‍श‍ियन सना गिल ने बताया क‍ि कटहल में फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है। कटहल का ज्‍यादा सेवन करने से ब्‍लोट‍िंग, गैस और एब्‍डॉम‍िनल क्रैम्‍प्‍स की समस्‍या हो सकती है। ज्‍यादा कटहल खाने से डायर‍िया की समस्‍या होने लगती है। कुछ लोगों को कटहल खाने से खुजली, सूजन और सांस लेने में तकलीफ भी होती है। कटहल में पोटैश‍ियम पाया जाता है, अगर आप इसका ज्‍यादा सेवन कर लेंगे, तो शरीर में इलेक्‍ट्रोलाइट का बैलेंस ब‍िगड़ सकता है। कटहल के बीजों में भी फाइबर की उच्‍च मात्रा पाई जाती है। इन बीजों को डाइजेस्‍ट करना आसान नहीं होता। कई बार इन सीड्स को खा लेने के कारण पेट में दर्द की समस्‍या हो सकती है।   

इसे भी पढ़ें- कटहल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

कटहल में क‍ितनी कैलोरीज होती हैं?- Calories in Jackfruit 

कटहल में 94 कैलोरीज होती हैं। कटहल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 75 रहता है। कटहल में वसा बहुत कम होती है। मात्रा की बात करें, तो यह प्रति कप केवल 1 ग्राम के करीब होगा। एक कप कच्चे कटहल में करीब 3 ग्राम से भी कम प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप क‍िसी तरह की दवा का सेवन कर रहे हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह पर ही कटहल खाएं। प्रेग्नेंट मह‍िलाएं और स्‍तनपान कराने वाली मांओं को भी कटहल के ज्‍यादा सेवन से बचना चाह‍िए। कटहल खरीदने से पहले चेक करें क‍ि वह कच्‍चा तो नहीं है। कच्‍चे कटहल को खाने से भी पेट दर्द की समस्‍या हो सकती है। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें। 

Read Next

क्या लिवर इन्फेक्शन होने पर केला खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 30, 2024 18:30 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content