Fri Nov 20, 2026 | 08:12 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

चुकंदर ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत का खजाना, फेंकने से पहले जान लें 5 फायदे

चुकंदर के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। जानें सेहत के ल‍िए चुकंदर के पत्ते खाने के फायदे।
चुकंदर ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत का खजाना, फेंकने से पहले जान लें 5 फायदेचुकंदर ही नहीं, इसके पत्ते भी हैं सेहत का खजाना, फेंकने से पहले जान लें 5 फायदे

सर्दियों में बाजार में चुकंदर खूब मिलता है। इसे सलाद, जूस और सब्जी के रूप में खाना काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चुकंदर के साथ मिलने वाले हरे पत्ते भी सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं? ज्यादातर लोगों के लिए चुकंदर के पत्ते पौष्टिक और सुरक्षित खाद्य पदार्थ माने जाते हैं। इन्हें फेंकने के बजाय अपनी रोजाना की डाइट में दूसरी हरी सब्जियों के साथ शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। अक्सर लोग चुकंदर इस्तेमाल करने के बाद इसके पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि ये कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं चुकंदर के पत्ते खाने से सेहत को क्या फायदे मिल सकते हैं और इन्हें डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

साल 2024 में Foods में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, चुकंदर के पत्तों में आयरन, पोटैश‍ियम, पॉलीफेनॉल, प्रोटीन पाया गया। चुकंदर के पत्तों में 30 ग्राम प्रति 100 ग्राम डाइटरी फाइबर भी पाया गया। स्‍टडी के अनुसार, चुकंदर के पत्तों को डाइट में शाम‍िल करके भोजन को और अध‍िक पौष्टिक बनाया जा सकता है।

चुकंदर के पत्तों में मौजूद प्रमुख पोषक तत्व

चुकंदर के पत्तों में विटामिन K, विटामिन A, फोलेट, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, डाइटरी फाइबर और पॉलीफेनॉल एवं बीटालेन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों, आंखों, पाचन और शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

चुकंदर के पत्तों का सेवन करने के फायदे

beetroot-leaves-health-benefitsbeetroot-leaves-health-benefits

  1. चुकंदर के पत्तों में मौजूद पोटैशियम, बीपी को कंट्राेल करने में मदद करता है।
  2. वहीं, इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग की प्रक्र‍िया को बेहतर बनाने और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  3. चुकंदर के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का संबंध शरीर में सूजन से है।
  4. इसके अलावा, चुकंदर के पत्तों में पौधों से मिलने वाला आयरन और फोलेट भी होता है। ये दोनों पोषक तत्व, रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण के लिए जरूरी हैं। हालांकि, एनीमिया होने पर केवल चुकंदर के पत्ते खाने से इलाज नहीं किया जा सकता।
  5. चुकंदर के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद कर सकता है। इससे कोशिकाओं के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद म‍िलती है।

यह भी पढ़ें- 15 दिन लगातार चुकंदर खाने से क्या होता है? खुद डाइट एक्सपर्ट ने बताया

चुकंदर के पत्तों को आहार में शामिल करने के सुरक्षित तरीके

  • चुकंदर के ताजे पत्तों को सलाद, सब्जी, सूप, पराठे और दाल में मिलाकर खाया जा सकता है।
  • चुकंदर के पत्तों की सब्जी बनाकर इन्हें आसानी से डाइट में शामिल किया जा सकता है। इन्हें हल्के मसालों के साथ पकाएं। सब्जी बनाते समय बहुत ज्यादा तेल और नमक डालने से बचें।
  • चुकंदर के पत्तों को बारीक काटकर मूंग या मसूर की दाल में मिलाया जा सकता है। इससे दाल में फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बढ़ सकती है।
  • चुकंदर के पत्तों को दूसरे मौसमी सब्जियों के साथ मिलाकर सूप या स्टर फ्राई बना सकते हैं। इन्हें बहुत देर तक पकाने के बजाय हल्का पकाएं, ताकि इनके पोषक तत्वों का नुकसान कम हो।
  • चुकंदर के पत्तों को इस्तेमाल करने से पहले साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • हमेशा ताजे, हरे और बिना दाग वाले पत्ते चुनें। मुरझाए, सड़े या पीले पड़ चुके पत्तों का इस्तेमाल करने से बचें।

यह भी पढ़ें- सुबह खाली पेट चुकंदर खाने से शरीर में क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें

चुकंदर के पत्तों का सेवन क‍िन्‍हें नहीं करना चाह‍िए?

  • जो लोग ब्‍लड थ‍िनर्स ले रहे हैं, उन्हें चुकंदर के पत्तों का सेवन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। इसमें विटामिन K होता है, जो ब्‍लड क्‍लॉट बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।
  • किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को भी इसमें मौजूद पोटैशियम के कारण डॉक्टर की सलाह के बाद ही सेवन करना चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

चुकंदर के पत्ते कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद पोटैशियम बीपी को कंट्रोल करने मदद कर सकता है, जबकि फाइबर पाचन को बेहतर बनाने, मल त्याग को नियमित रखने और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, चुकंदर के पत्तों में मौजूद आयरन और फोलेट रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, इन्हें किसी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं समझना चाहिए, बल्‍क‍ि इसे हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या रोज चुकंदर खाना चाहिए?

    हां, संतुलित मात्रा में रोज चुकंदर खाया जा सकता है। इसमें फाइबर और कई पोषक तत्व होते हैं। सलाद, सब्जी या उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। 
  • क्या चुकंदर खाने से खून बढ़ता है?

    चुकंदर में फोलेट और थोड़ी मात्रा में आयरन होता है, जो रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण में मदद करते हैं। हालांकि, चुकंदर एनीमिया का इलाज नहीं है और इसमें आयरन की मात्रा इतनी ज्‍यादा नहीं होती कि इसे खून बढ़ाने का प्रमुख स्रोत माना जाए।

Read Next

सर्दि‍यों में दूध में गुड़ मिलाकर पीना है कितना फायदेमंद? जानें सेहत पर इसका असर और जरूरी सावधानियां

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 19:15 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A