Thu Nov 19, 2026 | 07:01 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

कचरे में फेंक देते हैं फूलगोभी के पत्ते? इसे खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

फूलगोभी के पत्तों को संतुलित डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प है। इससे शरीर को फाइबर, जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भी मिलते हैं। आइए जानते हैं फूलगोभी के पत्तों को खाने के फायदे।
कचरे में फेंक देते हैं फूलगोभी के पत्ते? इसे खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदेकचरे में फेंक देते हैं फूलगोभी के पत्ते? इसे खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे

क्या फूलगोभी के पत्ते खाना सुरक्षित है?: हां फूलगोभी के पत्तों का सेवन आमतौर पर सुरक्ष‍ित माना जाता है। अक्‍सर लोग फूलगोभी की सब्‍जी बना लेते हैं और इसके पत्तों को कचरा समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो गौर करें क‍ि फूलगोभी के फूल के साथ-साथ इसके पत्ते भी गुणकारी होते हैं। इन पत्तों को फेंकने के बजाय डाइट में शाम‍िल कि‍या जा सकता है। आइए जानते हैं फूलगोभी के पत्तों का सेवन सेहत के ल‍िए क्‍यों फायदेमंद है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

साल 2021 में Antioxidants में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने फूलगोभी के अलग-अलग हिस्सों जैसे पत्तियों, तने और फूल (सफेद भाग) में मौजूद पोषक तत्वों का विश्लेषण किया। अध्ययन में पाया गया कि फूलगोभी के सभी हिस्सों में ग्लूकोसाइनोलेट्स, फेनोलिक कंपाउंड्स जैसे बायोएक्टिव तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, इनकी सबसे अधिक मात्रा फूलगोभी की पत्तों में मिली। पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स भी तने और फूल के मुकाबले अधिक पाई गई। इसके अलावा, फूलगोभी के पत्तों में खनिज, प्रोटीन और अमीनो एसिड भी पाए गए।

साल 2015 में Molecules में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि‍ फूलगोभी और ब्रोकली के पत्तों में फ्लेवोनॉइड्स जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं। इन्हें फेंकने के बजाय भोजन में शामिल करना पोषण की दृष्टि से उपयोगी हो सकता है।

फूलगोभी के पत्तों में छुपे पोषक तत्वों का खजाना

फूलगोभी के पत्तों में डाइटरी फाइबर, विटामिन C, कैरोटिनॉयड, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स के साथ एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

फूलगोभी के पत्तों से जुड़े फायदे

cauliflower-leaves-health-benefitscauliflower-leaves-health-benefits

1. पाचन को सपोर्ट म‍िलता है

फूलगोभी के पत्तों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने और मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है। नियमित रूप से फाइबर युक्त सब्जियां खाने से आंतों की सेहत भी बेहतर बनी रहती है।

2. वेट मैनेजमेंट में मददगार

फूलगोभी के पत्तों में फाइबर होता है और इसमें कैलोरी कम होती है। फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे बार-बार भूख लगने और जरूरत से ज्यादा खाने की आदत को कंट्रोल क‍िया जा सकता है।

3. ब्‍लड शुगर मैनेजमेंट

यह कार्ब्स के पाचन और उसके एब्‍जॉर्ब होने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे खाना खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने की आशंका कम हो सकती है।

4. ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस से बचाव

इसमें मौजूद विटामिन C और कैरोटिनॉइड्स, एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। ये शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं। फूलगोभी जैसी हरे पत्तेदार सब्जी खाना भी अच्छी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

5. हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद

फूलगोभी के पत्तों में फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स पाए जाते हैं। पोटैशियम शरीर में सोडियम के संतुलन और सामान्य बीपी को बनाए रखने में मदद करता है। वहीं, फाइबर कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकता है ज‍िससे हार्ट हेल्‍थ सुधरती है।

यह भी पढ़ें- फूलगोभी या पत्तागोभी, सेहत के लिए कौन सी सब्जी बेहतर है? जानें डाइट एक्सपर्ट से

फूलगोभी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल करने के तरीके

साल 2021 में Journal Of Food Processing And Preservation में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, फूलगोभी की पत्तियां प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और मिनरल्स का अच्छा स्रोत हैं। इन्हें फेंकने के बजाय सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है और खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इनकी शेल्फ लाइफ बढ़ाने और पोषण संबंधी फायदे उठाने में मदद म‍िल सकती है।

  • सर्दियों में फूलगोभी के पत्तों को सूप, दाल, सब्जी, पराठे में मिलाकर खाया जा सकता है।
  • आप इसे सैंडविच, बर्गर में स्‍टफ‍िंग के रूप में या सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • पत्तों को बारीक काटकर सूप या स्टू में डालने या सलाद को सजाने के लिए इस्तेमाल भी क‍िया जा सकता है।
  • इससे डाइट में सब्जियों की मात्रा बढ़ाई जा सकती है।
  • इन्हें इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धो लें।
  • अगर पत्तों की बीच वाली मोटी डंडी सख्त है, तो उसे हटा सकते हैं।
  • पत्तों को अच्छी तरह पकाकर खाना बेहतर है, इस तरह पत्तों को पचाना आसान हो सकता है।

फूलगोभी के पत्ते खाते समय बरतें ये सावधानियां

  • फूलगोभी के पत्तों पर मिट्टी, धूल के अवशेष हो सकते हैं। इसलिए इन्हें साफ बहते पानी में अच्छी तरह धोएं।
  • हमेशा ताजा पत्तों का इस्तेमाल करें। पीले, सड़े, चिपचिपे या फफूंद लगे पत्तों को खाने से बचें।
  • बार‍िश के द‍िनों में पत्तेदार सब्‍ज‍ियों के सेवन से बचें क्‍योंक‍ि इनमें कीड़े हो सकते हैं।
  • फूलगोभी के पत्तों में फाइबर होता है। अधिक मात्रा में खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलने या पेट दर्द की श‍िकायत हो सकती है इसल‍िए सीम‍ित मात्रा में सेवन करें।

क‍िन लोगों को फूलगोभी के पत्तों का सेवन नहीं करना चाह‍िए?

जिन लोगों को पहले किडनी स्टोन की समस्या रही है, उन्हें फूलगोभी के पत्तों का बहुत अधिक सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियों से शरीर को ऑक्सलेट मिलता है। वहीं, ब्‍लड थ‍िनर्स लेने वाले मरीजों को विटामिन K से भरपूर हरी सब्जियों का सेवन एक समान मात्रा में करना चाहिए। अचानक इनका सेवन बहुत ज्यादा बढ़ाने या घटाने से बचें।

न‍िष्‍कर्ष:

फूलगोभी के पत्तों को कचरा समझकर फेंकना नहीं चाह‍िए। फूलगोभी के पत्तों का सेवन करके पाचन को सपोर्ट म‍िलता है, वेट मैनेजमेंट में मदद म‍िल सकती है, ब्‍लड शुगर मैनेजमेंट को भी सपोर्ट म‍िलता है, ऑक्‍सीडेट‍िव स्‍ट्रेस से बचाव होता है और ये पत्ते हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद माने जाते हैं। फूलगोभी के पत्तों को सूप, दाल, सब्जी, पराठे में मिलाकर खाया जा सकता है। पत्तों को बारीक काटकर सूप या स्टू में डाल सकते हैं। फूलगोभी के पत्तों पर मिट्टी, धूल के अवशेष हो सकते हैं। इसलिए इन्हें धोकर खाएं और हमेशा ताजा पत्तों का इस्तेमाल करें। क‍िडनी स्‍टोन या ब्‍लड थ‍िनर्स लेने वाले मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाह‍िए।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या डायबिटीज के मरीज फूलगोभी के पत्ते खा सकते हैं?

    हां, डायबिटीज के मरीज फूलगोभी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है और ये कम स्टार्च वाली सब्जी का हिस्सा है।
  • क्या फूलगोभी के पत्ते खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है?

    फूलगोभी के पत्तों में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स होते हैं। विटामिन C रोग प्रतिरोधक क्षमता को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है। इसलिए इन पत्तों को संतुलित डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

Read Next

प्रदूषण के कारण शरीर पर पड़ रहा है बुरा असर, तो हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 17:46 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A