Fri Sep 11, 2026 | 09:14 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

फूलगोभी या पत्तागोभी, सेहत के लिए कौन सी सब्जी बेहतर है? जानें डाइट एक्सपर्ट से

Cauliflower VS Cabbage: सर्दियां आने के साथ ये दोनों ही सब्जियां भरपूर मात्रा में मिलने लगती हैं। ऐसे में सवाल आता है कि किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है? जानते है इस बारे में डाइट एक्सपर्ट की राय।

Cauliflower VS Cabbage: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ये दोनों ही सब्जियां आपको हर तरफ मिल जाएंगी। इन्हें खाना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। दरअसल, पत्तागोभी या फूलगोभी दोनों ही एक ही परिवार (cruciferous vegetables) की दो सब्जियां हैं जो कि कई प्रकार के मल्टीन्यूट्रिएंट्स से भरपूर हैं और सेहत के लिए अलग-अलग तरीके से काम करती हैं लेकिन आज हम इन दोनों ही सब्जियों की तुलना करेंगे और जानेंगे कि इनमें से किसे खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है? इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore से बात की जिन्होंने दोनों के कुछ खास पक्षों पर प्रकाश डाला।

फूलगोभी या पत्तागोभी, सेहत के लिए कौन सी सब्जी बेहतर है?

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि फूलगोभी और पत्तागोभी दोनों ही सेहतमंद सब्जियां हैं, लेकिन अधिक पोषक तत्व चाहने वालों के लिए फूलगोभी (cauliflower is better than cabbage) थोड़ी बेहतर है। ये क्यों इसे जानने के लिए आपको दोनों के पोषक तत्वो पर ध्यान देना होगा और समझना होगा कि क्या बेहतर ऑप्शन है?

cauliflower or cabbage for health

फूलगोभी क्यों है, पत्तागोभी से बेहतर?

फूलगोभी में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर अधिक मात्रा में होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता, पाचन और वजन नियंत्रण में सहायक होते हैं। इसमें कार्बोहाइड्रेट भी कम होते हैं, इसलिए यह डायबिटीज रोगियों या वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छी और बेहतर सब्जी है। फूलगोभी के फायदे की बात करें तो

  • -एक कप फूलगोभी में 25 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें फैट और सोडियम बहुत कम होता है इसलिए ये हेल्दी सब्जी है जो कि लगभग सबके लिए फायदेमंद है।
  • -फूलगोभी विटामिन C, फोलेट और विटामिन K का उत्कृष्ट स्रोत है जो कि हमारे सेल्स और टेशूज की सेहत के लिए जरूरी हैं।
  • -फूलगोभी पोटेशियम और पैंटोथेनिक एसिड का अच्छा स्रोत है जो कि हाई बीपी वाले लोगों के लिए फायदेमंद है।
  • -फूलगोभी में एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर यौगिक होते हैं जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: इन 4 समस्याओं में नहीं करना चाहिए फूलगोभी का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

पत्तागोभी भी सेहतमंद होती है क्योंकि इसमें विटामिन के, विटामिन सी और आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने वाले यौगिक होते हैं, लेकिन फूलगोभी की तुलना में इसमें पोषक तत्व कम होते हैं। फूलगोभी अधिक बहुमुखी है और चावल या मैश किए हुए आलू की जगह इसका इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे भोजन हल्का हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: इस रेसिपी को जानने के बाद आप नहीं फेकेंगे फूलगोभी के डंठल, डंठलों में छुपा है सेहत का राज

दोनों ही अच्छे विकल्प हैं, लेकिन फूलगोभी की एक सर्विंग में थोड़ा अधिक पोषण मिलता है, इसलिए आप इन दोनों में से फूलगोभी का चुनाव ज्यादा कर सकते हैं।

FAQ

  • फूलगोभी कब नहीं खाना चाहिए?

    फूलगोभी खाने से आपको तब खासतौर पर बचना चाहिए जब आपका हाजमा कमजोर हो या फिर आपको पाचन क्रिया से जुड़ी कोई समस्या हो। इसके अलावा गैस और एसिडिटी से परेशान लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इससे गैस की समस्या बढ़ सकती है।
  • क्या रोज फूलगोभी खाना ठीक है?

    फूलगोभी रोज बिलकुल भी न खाएं क्योंकि इसे पचाना आसान नहीं होता और ये पाचन से जुड़ी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। इसलिए कोशिश करें कि रोजोना फूलगोभी खाने से बचें क्योंकि इससे आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है।
  • क्या फूलगोभी खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है?

    फूलगोभी खाने से यूरिक एसिड बढ़ सकता है क्योंकि इसमें प्यूरिन कंपाउंड होता है जो कि हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए नुकसानदेह है। इसलिए जिन लोगों को गाउट या फिर गठिया की समस्या है उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए।

Read Next

सूखा धनिया, सौंफ और मिश्री साथ खाने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 05, 2026 11:03 IST

    Modified By : Anurag Gupta
  • Jan 05, 2026 11:03 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content