कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जो तकरीबन हर किसी को पसंद होती है। इन सब्जियों में फूलगोभी भी शामिल है। यह सब्जी ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वैसे तो फूलगोभी हर मौसम में मिलती है, लेकिन सर्दियों में ताजी और अच्छी फूलगोभी मिलती है। सर्दियों में लोग फूलगोभी की सब्जी, परांठे, पकौड़े और अचार बनाकर खाते हैं। फूलगोभी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। फूलगोभी में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन ए, बी, सी, प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, कार्बोडाइड्रेट, आयोडीन, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन, हर चीज सभी के लिए फायदेमंद हो, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को फूलगोभी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में फूलगोभी का सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। (Health conditions in which cauliflower should be avoided ) कुछ समस्याओं में फूलगोभी का सेवन खतरनाक साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि फूलगोभी का सेवन कब और किन लोगों को नहीं करना चाहिए (Who should not eat cauliflower) -
पेट में गैस
फूलगोभी खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या में गूलगोभी का सेवन करने से नुकसान हो सकता है। दरअसल, फूलगोभी में ऐसे कार्बोहायड्रेट होते हैं, जो आसानी से नहीं टूटते। ऐसे में गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो आपको फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए।
थायरॉइड
अगर आपको थायरॉइड की समस्या है, तो फूलगोभी का सेवन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। फूलगोभी खाने से थायरॉइड में आयोडीन इस्तेमाल करने की क्षमता प्रभावित होती है। इससे आपका टी 3 और टी 4 हार्मोन भी बढ़ सकता है। जिन लोगों को थायरॉइड की बीमारी हो, उन्हें फूलगोभी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
पथरी
जिन लोगों को पथरी की समस्या है, उन्हें फूलगोभी का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। किडनी या गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या में फूलगोभी का सेवन करना नुकसानदेह साबित हो सकता है। दरअसल, गोभी में कैल्शियम की अधिक मात्रा होती है, जिससे स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। इसके साथ ही, गोभी का सेवन करने से यूरिक एसिड भी बढ़ सकता है। पथरी और हाई यूरिक एसिड की समस्या में फूलगोभी खाने से बचना चाहिए।
प्रेगनेंसी
प्रेगनेंसी के दौरान फूलगोभी का सेवन करने से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। इससे गर्भवती महिलाओं को कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को फूलगोभी का सेवन करने से बचना चाहिए। फूलगोभी खाने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है और इससे आपके शिशु के पेट में दर्द की शिकायत हो सकती है।
ब्लड क्लॉटिंग
जो लोग खून गाढ़ा करने वाली दवाइयों का सेवन कर रहे हों, उन्हें फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटैशियम की अधिक मात्रा होती है, जिससे खून धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है। इसलिए, जो लोग पहले से ही खून गाढ़ा करने की दवाइयों का सेवन कर रहे हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद ही फूलगोभी का सेवन करना चाहिए।
अगर आप इस तरह की स्थितियों का सामना कर रहे हैं, तो बेहतर है कि फूलगोभी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।