क्या विटामिन के इम्यून सिस्टम के लिए हेल्दी होता है? जानें डॉक्टर से

विटामिन के सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं यह विटामिन इम्यून सिस्टम के लिए कितना हेल्दी साबित होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या विटामिन के इम्यून सिस्टम के लिए हेल्दी होता है? जानें डॉक्टर से


स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का हेल्दी रहना भी बेहद जरूरी होता है। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना भी जरूरी होता है। शरीर में कसी भी तत्व की कमी आपके लिए खतरे का सबब बन सकती है। शरीर में विटामिन के की मौजूदगी भी काफी जरूरी होती है। यह इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाती है। चलिए दिल्ली की एसेंट्रिक क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं विटामिन के इम्यून सिस्टम के लिए कितना फायदेमंद होता है? 

क्या विटामिन-के सेहत के लिए फायदेमंद होता है?

डाइटिशियन के मुताबिक विटामिन-के सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। विटामिन के शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ ही साथ इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार साबित होता है। विटामिन के कुछ प्लाजमा प्रोटीन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह सेल ग्रोथ को बढ़ाकर एपोपटोसिस और ऑटोफेगी के स्तर को भी बेहतर करता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है। 

विटामिन के की कमी से होने वाली समस्याएं 

  • शरीर में विटामिन-के की कमी आपको कई बीमारियों के घेरे में लाकर खड़ा कर सकती है। 
  • इस विटामिन की कमी से शरीर में इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज होने के साथ ही कई बार कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है। 
  • विटामिन के की कमी होने पर ओस्टियोपोरोसिस होने के अलावां ब्लीडिंग की समस्या भी हो सकती है। 
  • इससे हड्डियों में कमजोरी आने के साथ ही जोड़ों में दर्द भी हो सकता है। 
  • कई बार इस विटामिन की कमी से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। 

विटामिन के की कमी पूरी करने के तरीके 

  • विटामिन के की कमी पूरी करने के लिए आपको अपने खानपान में सुधार करने की जरूरत है। 
  • इसके लिए आप चिकित्सक की सलाह के बाद विटामिन के का सप्लीमेंट ले सकते हैं। 
  • इसके लिए आपको ब्रोकली, केल, पालक और अन्य हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 
  • ऐसे में ज्यादा से ज्यादा फलों और सोयाबीन आदि का सेवन कर सकते हैं। 

 

 

Read Next

Mishrikand Benefits: मिश्रीकंद खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, इस तरह करें डाइट में शामिल

Disclaimer