Expert

इम्यून सिस्टम के लिए क्यों जरूरी होता है जिंक? जानें एक्सपर्ट से जानें

Why Zinc Is Important for a Healthy Immune System: जिंक से भरपूर फूड्स लेने से इम्यून सेल्स बढ़ने के साथ ही साथ इम्यून सिस्टम के फंक्शन्स सुचारू रूप से काम करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
इम्यून सिस्टम के लिए क्यों जरूरी होता है जिंक? जानें एक्सपर्ट से जानें


Why Zinc Is Important for a Healthy Immune System: सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए इम्यून सिस्टम का हेल्दी रहना भी काफी जरूरी होता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए जिंक खाना काफी फायदेमंद होता है। जिंक का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि जिंक इम्यून सिस्टम के लिए क्यों जरूरी होता है। जिंक खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। यह केवल इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि, अन्य भी कई शारीरिक समस्याओं में मददगार साबित होता है।

जिंक से भरपूर फूड्स लेने से इम्यून सेल्स बढ़ने के साथ ही साथ इम्यून सिस्टम के फंक्शन्स सुचारू रूप से काम करता है। हालांकि, जिंक के अलावा अन्य भी कई पोषक तत्व जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। लेकिन, इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए आपको जिंक को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करना चाहिए। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Immune System ke liye Zinc Kyu Jaroori Hai) - 

इम्यून सिस्टम के लिए क्यों जरूरी होता है जिंक?

1. इंफेक्शन का जोखिम कम करे

इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए आप अपनी रेगुलर डाइट में जिंक को शामिल कर सकते हैं। अगर आपको शरीर में इंफेक्शन हो जाए तो इसका सीधा असर आपके इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। इंफेक्शन होने से इम्यून सिस्टम की कार्यक्षमता (How to Boost Immunity) कम हो जाती है, जिससे इम्यूनिटी पर असर पड़ता है। जिंक से भरपूर सप्लीमेंट्स लेने से शरीर में इंफ्लुएंजा और अन्य वायरस होने से बचाव होता है। जिंक लेने से इंफेक्शन का खतरा काफी हद तक कम होता है, जो कहीं न कहीं आपके इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होता है।

2. एंटीबॉडीज बनाने में मददगार

एंटीबॉडीज इम्यून सिस्टम को हेल्दी बनाए रखने में काफी मददगार होती हैं। दरअसल, एंटीबॉडीज हमारी इम्यूनिटी के लिए डिफेंस सिस्टम की तरह काम करता है। एंटीबॉडीज शरीर में होने वाले बैक्टीरिया और वायरस से बचाते हैं। एंटीबॉडीज बनाने के लिए आप जिंक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपकी इम्यून मेमोरी को बढ़ाने के लिए लाभकारी हो सकती है। 

01 (7)

3. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाए

कई बार फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण भी इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में जिंक लेना काफी फायदेमंद हो सकता है। जिंक लेने से फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाली सेल डैमेज कम होती है। जिंक लेने से शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स का लेवल मेनटेन रहता है। ऐसे में इम्यून सिस्टम पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। 

4. सूजन कम करने में मददगार

जिंक लेने से आपको शरीर में सूजन नहीं होती है। जिंक से भरपूर सप्लीमेंट्स लेने से आपकी शरीर की सूजन कम होती है, जिससे इम्यून सिस्टम कमजोर नहीं पड़ता है। इससे आपके टिशु डैमेज होने से बचते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे इंफेक्शन का जोखिम भी कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत रहती है। 

इसे भी पढ़ें - सेहत के लिए जिंक क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें रोज कितना जिंक लेना चाहिए 

सेहत के लिए क्यों जरूरी होता है जिंक?

  1. जिंक लेना सेहत के लिए कई तरीकों से जरूरी होता है।
  2. जिंक लेने से त्वचा हेल्दी रहती है और त्वचा से जुड़ी परेशानियां जैसे एक्ने और दाग-धब्बे कम होते हैं।
  3. इसे लेन से आपकी शरीर का विकास अच्छी तरह से होता है।
  4. जिंक घाव को जल्दी भरने में भी काफी मददगार माना जाता है।
  5. पुरुषों और महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के साथ इससे जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी जिंक लाभकारी होता है।
  6. जिंक लेने से आपके एजिंग की प्रक्रिया में भी काफी फायदा मिलता है। इसे खाने से त्वचा पर कसाव रहता है।

FAQ

  • क्या खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है?

    आमतौर पर फल, सब्जियां और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स जैसे लहसुन, अदरक और गिलोय-तुलसी आदि लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। 
  • कौन से फल में ज्यादा जिंक होता है? 

    ऐसे कई फल हैं, जो जिंक से भरपूर होते हैं। लेकिन अनार, एवोकाडो और ब्लैकबेरीज आदि में सबसे ज्यादा मात्रा में जिंक पाया जाता है। आप इसे ले सकते हैं। 
  • शरीर के लिए जिंक क्यों जरूरी है?

    जिंक शरीर के लिए कई तरीकों से जरूरी होता है। इसे लेने से शरीर में संक्रमण नहीं होता है साथ ही अन्य शारीरिक समस्याओं जैसे इम्यूनिटी कमजोर होना और शारीरिक कमजोरी दूर होती है। 

 

 

 

Read Next

सुबह या शाम! कब और कैसे खाना चाहिए सूरजमुखी के बीज? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS