Doctor Verified

सेहत के लिए जिंक क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें रोज कितना जिंक लेना चाहिए

जिंक एक बेहद जरूरी खनिज है, जो हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। आइए इस लेख में जानें इसके सेहद के लिए फायदे।  
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए जिंक क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें रोज कितना जिंक लेना चाहिए


बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोजन में सभी आवश्यक पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। यह हमें बीमारियों से बचाने के साथ शरीर के विकास में मदद करता है। शरीर के लिए हर खनिज की अपनी अहमियत है, जैसे कि कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है, तो वहीं प्रोटीन शरीर की सही ग्रोथ के लिए जरूरी है। ठीक इसी प्रकार जिंक भी हमारी सेहत के लिए आवश्यक खनिज माना जाता है। इसकी कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं डेली डाइट में जिंक कितनी मात्रा में लेना जरूरी है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात की Fitfoodmantra.com की फाउंडर और क्लीनिकल डायटिशियन एंड वेट लॉस एक्सपर्ट शिखा कुमारी से, जिन्होंने इस विषय पर हमें विस्तार से जानकारी दी। तो चलिए जानते हैं सेहत के लिए जिंक के फायदे। 

zinc importance in food

सेहत के लिए जिंक के फायदे (Zinc Benefit For Health In Hindi) 

1. इम्यून सिस्टम बेहतर बनाए

इम्यून सिस्टम बेहतर बनाए रखने के लिए जिंक बेहद फायदेमंद माना गया है। यह इम्यून सेल्स को बढ़ाने और कार्यो में मदद कर सकता है। इसके साथ ही यह एंटीबॉडी बनाने और इम्यून सिस्टम के बेहतर तरीके से काम करने में मददगार हो सकता है। शरीर में जिंक की कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती है, जिससे शरीर में बीमारियां बढ़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। 

2. शरीर की ग्रोथ में मदद करे

बच्चों की सही ग्रोथ के लिए भोजन में जिंक होना बेहद आवश्यक है। जिंक सेलुलर डेवलपमेंट, डीएनए सिंथेसिस और प्रोटीन सिंथेसिस करने में मदद करता है, जो सही ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए बेहद आवश्यक है। 

3. घाव भरने में सहायक 

जिंक कोलेजन के सिंथेसिस में मदद करता है, जो घाव भरने के लिए आवश्यक प्रोटीन माना जाता है। यह नए टिश्यू बनाता है, साथ ही डैमेज स्किन की मरम्मत करने में मदद भी करता है। डेली डाइट में जिंक की सही मात्रा लेने से चोटों और सर्जिकल घाव जल्दी ठीक हो सकते हैं। 

4. मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी

हमारे मस्तिष्क के विकास और कार्य के लिए भी जिंक जरूरी माना गया है। यह न्यूरोट्रांसमीटर रेगुलेट करने में मदद करता है, जो हमारे मूड, याददाश और सीखने की इच्छा को प्रभावित कर सकता है। जिंक की पर्याप्त मात्रा लेने से मानसिक स्वास्थ्य के सही विकास में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़े-शरीर में जिंक की कमी होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें जिंक से भरपूर फूड्स जो करेंगे कमी पूरी

5. इंद्रियों को बेहतर बनाएं

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन जिंक हमारे टेस्ट और स्मेल रिसेप्टर्स के लिए भी आवश्यक माना गया है। यह स्वाद और गंध जानने की क्षमता को तेज करता है। लेकिन वहीं शरीर में जिंक की कमी होने से स्वाद और गंध की क्षमता भी कम हो सकती है।

6. प्रजनन स्वास्थ्य 

पुरुषों और महिलाओं दोनों में प्रजनन स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए जिंक जरूरी है। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन और महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही यह स्पर्म प्रोडक्शन और फर्टिलिटी के लिए भी जरूरी होता है।

7. शरीर के लिए जरूरी एंटीऑक्सिडेंट है 

जिंक हमारे शरीर के लिए एक बेहतरीन एंटीऑक्सिडेंट की तरह काम करता है। यह फ्री रेडिकल्स के कारण हुए डैमेज को बचाने में मदद कर सकता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है, जो कि कई खतरनाक बीमारियों का कारण भी बन सकता है।

इसे भी पढ़े- बच्‍चों के विकास के लिए क्यों जरूरी है जिंक? जानें किन फूड्स से मिलेगा ये पोषक तत्व

रोज जिंक की कितनी मात्रा जरुरी है? (How Much Zinc Is Needed Daily) 

पुरुषों में 18 साल से अधिक उम्र में 11 मिलीग्राम जिंक लेना आवश्यक है। वहीं महिलाओं के लिए 8 मिलीग्राम तक जिंक काफी है। इसके साथ ही प्रेगनेंट और ब्रेस्ट फीडिंग महिलाओं को  12 से 13 मिलीग्राम जिंक लेना चाहिए। 

 

Read Next

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (काले घेरों) को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 पोषक तत्व

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version