Fri Sep 11, 2026 | 07:29 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

थायराइड हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इस स्थिति में सब्जी खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इस स्थिति में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?  

कई लोग थायराइड की समस्या से परेशान रहते हैं। थायराइड ग्रंथि टी2 और टी3 नाम के हार्मोन्स का उत्पादन करती है। यह शरीर में हार्मोन्स के नियंत्रित करने, मूड और स्किन जैसे कई कार्यों को नियंत्रित करती है। इसके कारण लोगों को वजन में बदलाव होने, थकान होने, बालों के झड़ने, मूड में बदलाव होने और गले में सूजन आने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में थायराइड हार्मोन्स को बैलेंस करने के लिए अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त डाइट लेने की सलाह दी जाती है। इस स्थिति में हेल्दी सब्जियों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि थायराइड में कौन सी सब्जियों को नहीं खाना चाहिए? आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानें।

थायराइड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, थायराइड की स्थिति में अक्सर लोगों को गोइट्रोजन (यह थायराइड के कार्यों में बाधा डालता है) से युक्त ब्रोकोली, पत्तागोभी, फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को न खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन थायराइड के मरीज इनको सीमित मात्रा और सही तरीके से खा सकते हैं। इन सब्जियों को कच्चा खाने से बचना चाहिए, जो थायराइजड के कार्यों को प्रभावित कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद थायराइड होने पर नजर आ सकते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

vegetables to avoid in thyroid in hindi 2 (1)

थायराइड में कैसे खाएं ये सब्जियां?

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा कहती हैं कि, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी सब्जियों को खाना पूरी तरह से बंद न करें। बल्कि इनको भाप में पकाकर, उबालकर या भूनकर (stir-frying) करके। ऐसा करने से इसमें मौजूद हानिकारक तत्वों को इंएक्टिव हो जाते हैं, जिससे स्वास्थ्य को नुकसान नहीं होता है।

यह भी पढ़ें- थायराइड और PCOS एक साथ हों तो क्या होता है? जानें लक्षण, खतरे, डाइट और मैनेजमेंट

थायराइड में कितने समय तक खा सकते हैं ये सब्जियों?

डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि, थायराइड के मरीज क्रूसिफेरस सब्जियों को खा तो सकते हैं, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें और 2 हफ्ते से ज्यादा समय के लिए इनको नहीं खाना चाहिए। इनको ज्यादा मात्रा में खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्या बढ़ सकती हैं।

निष्कर्ष

थायराइड की स्थिति में ब्रोकोली, पत्तागोभी और फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियों को न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन इन सब्जियों को सीमित मात्रा में खाया जा सकता है। लेकिन इनको कच्चा खाने से बचना चाहिए। इन सब्जियों को कच्चा खाने से थायराइड के कार्य प्रभावित होते हैं, जिसके कारण थायराइड से जुड़ी समस्याओं को बढ़ावा मिल सकता है। ध्यान रहे, थायराइड से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इसके अलावा, डाइटिशियन की सलाह अनुसार ही फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • थायराइड में क्या खाएं?

    थायराइड की स्थिति में ज्वार और बाजरा जैसे साबुत अनाज, दालें, मछली, अंडे, दही और सेब जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • थायराइड के शुरुआत लक्षण क्या हैं?

    थायराइड की स्थिति में व्यक्ति को वजन बढ़ने या घटने, बालों के झड़ने, अधिक थकान होने, गले में सूजन आने, त्वचा में रूखापन आने और मूड स्विंग्स होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

क्या फैटी लिवर में बेल जूस पी सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 10, 2026 19:35 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • May 10, 2026 19:35 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content