गर्मियों में ज्यादातर लोग बेल के जूस का सेवन करना पसंद करते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और फिजिकल एक्टिविटीज न करने के कारण कई लोगों को फैटी लिवर की समस्या का समना करना पड़ता है। जिसके कारण स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या फैटी लिवर की स्थिति में बेल जूस पिया जा सकता है? ऐसे में आइए Ms. Twincy Ann Sunil, Bachelor's in Clinical Nutrition & Dietetics, Apollo Spectra Hospital, Bengaluru से जानेंगे कि क्या फैटी लिवर में बेल जूस पीना सही है?
फैटी लिवर में बेल जूस पी सकते हैं?
Ms. Twincy Ann Sunil के अनुसार, "फैटी लिवर के मरीज बेल का जूस सीमित मात्रा में पी सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसे कैसे बनाया गया है और वे कितनी मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं। बेल में एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में मदद कर सकते हैं, जिसका मेटाबॉलिक फंक्शन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। इस फल का सेवन आमतौर पर पाचन को दुरुस्त रखने और शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए किया जाता है, खासकर गर्मियों के महीनों में।
2025 में Research Journal of Pharmacognosy and Phytochemistry में प्रकाशित चूहों पर की गई स्टडी के अनुसार, बेल से चूहों के लिवर को CC14 से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: क्या फैटी लिवर में मिठाई खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें
फैटी लिवर में बेल जूस पीने से क्या होता है?
Ms. Twincy Ann Sunil के अनुसार, "बाजार में मिलने वाले कुछ बेल के जूस में अक्सर बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी या शुगर सिरप मिला होता है। ऐसे ड्रिंक्स पीने से फैटी लिवर की बीमारी और बिगड़ सकती है, क्योंकि इनसे शरीर में एक्सट्रा कैलोरी और फ्रुक्टोज की मात्रा बढ़ जाती है। घर पर बेल के फल से बने ड्रिंक्स में बिल्कुल भी चीनी नहीं मिलानी चाहिए या फिर बहुत कम मात्रा में मिलानी चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्यादा कैलोरी वाले ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से लिवर में फैट जमा हो सकता है। यही कारण है कि जूस की मात्रा (सर्विंग) का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।"
-1778394121144.jpg)
फैटी लिवर में इन बातों पर ध्यान दें
Ms. Twincy Ann Sunil के अनुसार, "जिन लोगों को फैटी लिवर की समस्या है, उन्हें इस बात पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए कि उनका खान-पान बैलेंस हो और उसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल हों। अपने लिवर को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें किसी एक खास ड्रिंक पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। कभी-कभार बेल का जूस पीने से लोगों को अपने खान-पान को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।"
इसे भी पढ़ें: यूरिक एसिड की समस्या में रोज पिएं बेल का जूस, मिलेगा फायदा
Ms. Twincy Ann Sunil आगे बताती हैं कि, "जो लोग डायबिटीज, मोटापा या हाई ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें पैकेट वाले फ्रूट ड्रिंक्स में मौजूद चीनी की मात्रा को लेकर खास तौर पर सावधान रहना चाहिए। बेहतर यही होगा कि आप घर पर ताजा बेल का जूस बनाएं और उसे कम मात्रा में पिएं। अगर बेल का सेवन करने से पेट फूलने, कब्ज या पेट में किसी तरह की तकलीफ महसूस हो, तो इसका सेवन कम कर देना चाहिए।"
फैटी लिवर से राहत के लिए क्या करें?
Ms. Twincy Ann Sunil के अनुसार, "फैटी लिवर से उबरने के लिए अपने खान-पान में निरंतरता बनाए रखना, नियमित व्यायाम करना, वजन को नियंत्रित रखना और प्रोसेस्ड (तैयार) फूड से परहेज करना सबसे ज्यादा जरूरी है।"
निष्कर्ष
फैटी लिवर की स्थिति में बेल का जूस सीमित मात्रा में पी सकते हैं, लेकिन घर पर बना हुआ। बाहर के बेल जूस का सेवन करने से बचना चाहिए। बाहर के बेल जूल में अधिक चीनी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से फैटी लिवर की स्थिति बिगड़ सकती है। ऐसे में ध्यान रहे, फैटी लिवर के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
फैटी लिवर में क्या-क्या दिक्कत होती है?
फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को थकान होने, ब्लोटिंग होने, कमजोरी होने, पेट के दाहिने तरफ के ऊपरी हिस्से में दर्द होने और सूजन आने जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।हेल्दी लिवर के लिए क्या खाना चाहिए?
हेल्दी लिवर के लिए डाइट में कॉफी, ग्रीन टी, चुकंदर, अखरोट, ऑलिव ऑयल और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 10, 2026 11:53 IST
Modified By : Priyanka Sharma May 10, 2026 11:53 IST
Published By : Priyanka Sharma