आज के समय में बहुत से लोग फैटी लिवर की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण लोगों को पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने, थकान, कमजोरी, बेचैनी, भूख न लगने, पेट दर्द होने और स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में फैटी लिवर के रिवर्स करने या इस समस्या से राहत के लिए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है, साथ ही इससे राहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। ऐसे में आइए मेट्रो अस्पताल के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट, हेपेटोलॉजिस्ट और मोटापा विशेषज्ञ एमडी, डीएम (आईएलबीएस), डॉ. राकेश कुमार जगदीश और जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से जानें इस बारे में।
शुरुआत में फैटी लिवर को रिवर्स कैसे करें?
डॉ. राकेश कुमार जगदीश के अनुसार, आज के समय में फैटी लिवर की समस्या आम हो चुकी है। शुरुआती स्टेज में ही इस पर ध्यान देने और समय रहते इसका इलाज किया जाए, तो इसको बढ़ने से रोकने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, शुरुआत स्टेज में फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करना जरूरी है, ताकि इसके कारण होने वाली किसी भी गंभीर समस्या से समय रहते बचा जा सके।
वजन को नियंत्रित करें
फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए वजन कम करना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर के कुछ प्रतिशत को कम करने से भी लिवर के फैट को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या देर रात खाना खाने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है? जानें डॉक्टर की राय
बैलेंस डाइट लें
फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए डाइट में सब्जियों, फलों, लीन प्रोटीन, हेल्दी फैट्स से युक्त ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, दालें, नट्स और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करें। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
-1782820610264.jpg)
नियमित एक्सरसाइज करें
फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें और खाना खाने के बाद वॉक करें। ऐसा करने से लिवर के फैट और शरीर के फैट को कम करने में मदद मिलती है।
मेडिकल कंडिशन्स को नियंत्रित रखें
फैटी लिवर की समस्या से राहत के लिए ब्लड शुगर, इंसुलिन रेजिस्टेंस और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से लिवर के कार्यों को बेहतर बनाए रखने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज ही नहीं, इंसुलिन रेजिस्टेंस के कारण पैदा हो सकती हैं ये 5 खतरनाक बीमारियां
अनहेल्दी खाने से बचें
फैटी लिवर की समस्या को रिवर्स करने के लिए सबसे पहले कोल्ड ड्रिंक्स, शुगरी ड्रिंक्स, पैक्ज फूड्स, मैदा, चीनी और अधिक नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके कारण व्यक्ति को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, लोगों को अल्कोहल का सेवन करने से बचना चाहिए।
निष्कर्ष
फैटी लिवर की शुरुआती समस्या को रिवर्स करने के लिए अनहेल्दी खाने से बचें, नियमित एक्सरसाइज करें, बैलेंस डाइट लें, वजन को नियंत्रित करें और मेडिकल कंडीशन्स को नियंत्रित करें। ध्यान रहे, फैटी लिवर के कारण किसी भी तरह की परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
फैटी लिवर होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को कमजोरी होने, ज्यादा थकान होने, भारीपन, पेट में हल्का दर्द, भूख कम लगना, वजन कम होने और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।फैटी लिवर में क्या खाना चाहिए?
फैटी लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को डाइट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से युक्त हरी सब्जियों, फलों, दालों और बीन्स को डाइट में शामिल करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 30, 2026 17:27 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jun 30, 2026 17:27 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Archana Jain