Fri Sep 11, 2026 | 06:52 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

घर पर परफेक्ट ORS पाउडर कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप घर पर ORS घोल का पाउडर तैयार कर सकते हैं। आइए न्यूट्रिशनिस्ट से जानते हैं घर पर इस पाउडर को बनाने का सही तरीके के बारे में। 

गर्मियों में तेज धूप और बहुत ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ORS यानी ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन शरीर में पानी की कमी पूरी करने में अहम भूमिका निभाता है। ORS पीने से गर्मियों में पानी की कमी के कारण डायरिया, उल्टी, बुखार या ज्यादा पसीना आने की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। आमतौर पर बाजार में ORS का घोल मिलता है, लेकिन अगर आप चाहे तो घर पर साफ ORS का पाउडर बनाकर स्टोर कर सकते हैं और जब कमजोरी महसूस हो उसे पी सकते हैं। आइए दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं घर पर ORS पाउडर बनाने का सही तरीका क्या है?

ORS घोल क्यों जरूरी है?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि जब शरीर में पानी की कमी होती है तो व्यक्ति को कमजोरी, चक्कर आना, मुंह का सूूखा होना और थकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बच्चों और बुजुर्गों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है। ऐसे में ORS पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और जरूरी मिनरल्स भी मिलते हैं। यह घोल डिहाइड्रेशन से बचाने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में ORS या नींबू पानी: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए क्या है ज्यादा असरदार?

ORS पाउडर कैसे बनाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, घर पर ORS पाउडर तैयार करना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए-

  • चीनी- 6 छोटी चम्मच
  • नमक- 1/2 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- स्वाद के अनुसार (वैकल्पिक)

चीनी को पीसकर बारिक पाउडर बना लें। इसके बाद इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। यही आपका बेसिक ORS पाउडर है। आप चाहे तो इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं या रोज इस पाउडर को ताजा तैयार कर सकते हैं। इसके बाद इस मिश्रण को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर लें।

how-to-make-ors-at-home-inside

ORS घोल कैसे पिएं?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने बताया कि तैयार ORS पाउडर का इस्तेमाल जब भी आपको करना हो तो 1 गिलास पानी में 1 चम्मच तैयार पाउडर को मिलाएं। चम्मच की मदद से घोल को पानी में अच्छी तरह मिलाएं ताकि नमक और चीनी पूरी तरह पानी में घुल जाएं। घोल तैयार होने के बाद इस पानी को ठंडा-ठंडा पिएं।

ORS पाउडर बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

ORS पाउडर बनाते समय जरूरी है कि आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • ORS बनाते समय नमक और चीनी की सही मात्रा का ध्यान रखें।
  • ज्यादा नमक मिलाने से बचें, क्योंकि यह नुकसानदायक हो सकता है।
  • हमेशा साफ पानी और साफ बर्तन का इस्तेमाल करें।
  • तैयार घोल को 24 घंटे के अंदर इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: नारियल पानी या ORS: गर्मियों में क्या पीना है ज्यादा बेहतर? न्यूट्रिशनिस्ट की मानें सलाह

निष्कर्ष

घर पर बना ORS घोल डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाने का सबसे आसान और सस्ता उपाय होता है। ऐसे में सही मात्रा और साफ-सफाई से तैयार ORS पाउडर को आप घर पर तैयार करके स्टोर कर सकते हैं और जरूरत के अनुसार पी सकते हैं। यह बच्चों और बड़े सबी के लिए फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • Ors पीने से क्या फायदा होता है?

    ORS शरीर में पानी और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करके डिहाइड्रेशन को तुरंत रोकने में मदद करता है।
  • Ors कब दिया जाता है?

    ORS का इस्तेमाल आमतौर पर दस्त, उल्टी या तेज बुखार के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने पर किया जाता है।

Read Next

गर्मियों में ट्रैवेल के बाद शरीर को कैसे करें डिटॉक्स? एक्सपर्ट से जानें 5 आसान टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 09, 2026 21:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 09, 2026 21:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content