Cauliflower Leaves Benefits In Hindi: फूलगोभी उन सब्जियों में शामिल है, जो ज्यादातर लोगों को पसंद होती है। वैसे तो फूलगोभी हर सीजन में मिलती है, लेकिन सर्दियों में इसका सेवन ज्यादा किया जाता है। आमतौर पर लोग फूलगोभी के सफेद भाग को ही खाते हैं और इसके पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूलगोभी के पत्ते भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं? इसमें विटामिन ए, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आप फूलगोभी के पत्तों का सलाद, सूप या सब्जी बनाकर सेवन कर सकते हैं। फूलगोभी के पत्तों का सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं फूलगोभी के पत्तों के फायदे (Phoolgobhi Ke Patte Ke Fayde) -
फूलगोभी के पत्ते के फायदे - Cauliflower Leaves Benefits In Hindi
आंखों के लिए फायदेमंद
फूलगोभी के पत्तों का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ साइंटिफिक एंड इंजीनियरिंग की एक स्टडी के अनुसार, फूलगोभी के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है। इसके सेवन से सीरम रेटिनॉल का लेवल बढ़ता है और रतौंधी का खतरा कम होता है।
ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है
डायबिटीज में फूलगोभी के पत्तों का सेवन लाभकारी होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है। वहीं, इसमें कार्बोहायड्रेट काफी कम मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह से फूलगोभी के पत्तों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
खून की कमी दूर करता है
फूलगोभी के पत्ते आयरन का एक समृद्ध स्त्रोत हैं। इसके 100 ग्राम पत्तों से 40 मिलीग्राम आयरन मिलता है। इसका सेवन शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। महिलाओं और बच्चों में एनीमिया के इलाज के लिए भी फूलगोभी के पत्तों का सेवन काफी कारगर माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: बच्चों को खिलाएं फूलगोभी, एक्सपर्ट से जानें इसे खिलाने के 7 फायदे
हड्डियों को मजबूत बनाए
फूलगोभी के पत्ते कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसके 100 ग्राम पत्तों में लगभग 600 मिलीग्राम कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। फूलगोभी के पत्तों का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है। इसके साथ ही, यह अर्थराइटिस और हड्डियों से संबंधित अन्य बीमारियों को रोकने में भी मदद करता है।
दिल को स्वस्थ रखे
फूलगोभी के पत्तों का सेवन दिल के स्वास्थ्य के भी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार है। इसके साथ ही, इसमें हाई फाइबर और फैट की कम मात्रा होने के कारण यह दिल के मरीजों के लिए लाभकारी है।
इसे भी पढ़ें: इन 4 समस्याओं में नहीं करना चाहिए फूलगोभी का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी
फूलगोभी के पत्तों का सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इससे आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version