आंतों को साफ करने के लिए रोज सुबह करें इन 5 फलों से बने जूस का सेवन

पेट में किसी भी तरह की परेशानी होने पर पूरा दिन किसी भी काम में मन नहीं लगता। ऐसे में आप कुछ फलों के जूस से आंतों की गंदगी को आसानी से साफ कर सकते हैं

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Feb 19, 2023 07:30 IST
आंतों को साफ करने के लिए रोज सुबह करें इन 5 फलों से बने जूस का सेवन

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

जंक फूड और बाहर का तैलीय आहार हमारे पेट को खराब करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हमें खाना खाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वो हमारी सेहत पर कैसा प्रभाव डालेगा। पेट में दर्द, गैस व ऐंठन होने पर आप किसी भी काम को नहीं कर पाते हैं। साथ ही यदि आपका आंतों की गंदगी सुबह साफ न हो तो उससे भी आपको पूरा दिन परेशानी का अहसास होता है। आज के समय अधिकतर लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है। ये समस्या मुख्य रूप से पानी न पीने, फाइबर युक्त आहार न खाने और जंक फूड खाने की वजह से होते हैं। इसके अलावा डाइट में फ्रूट शामिल ना करने की वजह से भी हमें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। आज इस लेख में हम आपको ऐसे फ्रूट जूस के बारे में बता रहे हैं जो आपकी पेट संंबंधी कई समस्याओं को ठीक करने का काम करते हैं। साथ ही इन जूस को पीने से आपकी पाचन क्रिया भी बेहतर होती है और आसानी से अपनी आंतों को साफ रख पाते हैं।  

पेट की आंतों को साफ रखने वाले फ्रूट जूस - Juices for Cleansing Your Colon In Hindi   

हम जो कुछ भी खाते हैं जब वह सही तरह से पचता है तभी हमें एनर्जी और पर्याप्त पोषण मिलता है। दरअसल आहार का पचना और उसका सही तरह से बाहर आना भी बेहद आवश्यक है। यदि पेट में कब्ज की शिकायत होने लगे तो कई पेट में सूजन, गैस व बवासीर जैसी समस्याएं होने लगती है। लेकिन आगे बताए गए जूस के आप अपनी आंतों की गंदगी को आसानी से क्लीन कर सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें : रोज पिएं चिया सीड्स और नींबू का पानी, धीरे-धीरे कम होने लगेगा वजन 

सेब के जूस से पेट को करें साफ  

सेब के जूस में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो बाउल मूवमेंट को सक्रिय करते हैं। इससे पेट को साफ होने में मदद मिलती है। यदि आपको भी पेट साफ होने की समस्या है तो आप नियमित रूप से सेब का जूस पिएं। इससे आपको एनर्जी भी मिली है और इसमें पेक्टिन की उच्च मात्रा होती है। इसके साथ इसमें फाइबर, खनिज तत्व और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जो पेट की समस्या को दूर करता है।  

अंगूर का जूस  

अंगूर हमारी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। पेट को साफ करने के लिए आप अंगूर का रस पी सकते हैं। यदि आपको अंगूर का रस पसंद नहीं है तो पानी मिलाकर पिएं। इसके जूस में थोड़ा सा काला नमक मिलाकर पीने से पेट साफ होने में मदद मिलती है। अंगूर में फाइबर की अधिक मात्रा होती है, जो आंतों को साफ रखने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने का भी काम करता है।  

संतरे का जूस  

संतरे के जूस में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। विटामिन सी त्वचा और बालों के लिए बेहद लाभकारी पोषक तत्व होता है। संतरे के जूस को बिना छाने पीने से उसमें फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे आपकी आंतों में जमा गंदगी आसानी से बाहर हो जाती है। इसके अलावा ये आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। 

पेट को साफ करने के लिए पिएं अनानास का जूस 

अनानास का जूस आपके पाचन तंत्र को बेहतर करता है। इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम्स पाया जाता है, ये एंजाइम पेट की आंतों को साफ रखने में सहायक होता है। इसके नियमित सेवन से आपको अन्य फायदे भी मिलते हैं।  

इसे भी पढ़ें : घबराहट और बेचैनी होने पर बढ़ सकती है दिल की धड़कन, इस तरह से करें नॉर्मल 

नींबू के जूस से पेट को करें साफ  

नींबू में भी फाइबर की अधिक मात्रा होती है। ये कब्ज को दूर करने के साथ ही इमयुनिटी को भी बढ़ाने में सहायक होता है। नींबू के रस में करीब एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर की एक्सट्रा चर्बी कम होने लगती है।  

यदि आपको पेट की किसी भी तरह की समस्या अधिक है तो ऐसे में घरेलू उपायों को अपनाने से पहले नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें। वो बीमारी के सही कारणों का पता लगाकर उसका सही इलाज करेंगे।  

 

Disclaimer