मौसम बदलते ही पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे दस्त, कब्ज, गैस, अपच या एसिडिटी बढ़ जाती है। इस समय खाने-पीने की चीजों में भी बदलाव आता है जिससे पाचन तंत्र को एडजस्ट करने में वक्त लगता है। ऐसे में गलत आहार या अनियमित खान-पान पेट की परेशानी को और बढ़ा देता है। इसलिए बदलते मौसम में डाइट को संतुलित और हल्का रखना जरूरी है। सही खान-पान न केवल पेट को स्वस्थ रखता है बल्कि पूरे शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है। इस लेख में हम आपको कुछ डाइट टिप्स बताएंगे, जो मौसम बदलने पर पेट को खराब होने से बचाने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ, विकास नगर स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
इन डाइट टिप्स से बदलते मौसम में पेट खराब नहीं होगा- Diet Tips To Prevent Seasonal Digestive Issues
- सबसे पहले, रोजाना पर्याप्त मात्रा में साफ और गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है और पेट हल्का रखता है।
- भोजन में हल्की और आसानी से पचने वाली चीजें शामिल करें, जैसे दलिया, खिचड़ी, मूंग दाल, सूप और उबली सब्जियां।
- तली-भुनी और मसालेदार चीजों को खाने से बचें क्योंकि यह पाचन को धीमा करती हैं।
- मौसमी फल जैसे पपीता, केला, अमरूद और सेब खाएं। ये पेट को ठंडक देते हैं और फाइबर की कमी पूरी करते हैं।
- दही या छाछ को रोजाना आहार में शामिल करें, यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और इम्यूनिटी मजबूत करता है।
- छोटे-छोटे अंतराल पर खाना खाएं, एक साथ बहुत ज्यादा न खाएं।
- अदरक, जीरा, सौंफ और हल्दी जैसे मसालों का सीमित इस्तेमाल पाचन को बेहतर बनाता है।
- मिठाइयों और पैकेज्ड फूड से दूरी बनाएं, यह पेट में इंफेक्शन का खतरा बढ़ा सकते हैं।
- साथ ही नियमित एक्सरसाइज और हल्की वॉक से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और पेट में गैस या एसिडिटी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- मौसम में बदलाव का पेट की सेहत पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से
बदलते मौसम में पेट खराब होने से कैसे बचें?- How To Prevent Stomach Problems In Changing Weather
- हाथ और बर्तन को साफ रखें। इससे पेट के इंफेक्शन से बचने में मदद मिलती है।
- सिर्फ उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। मौसम बदलते समय पानी से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
- बाहर के खाने से बचें। खासकर सड़क किनारे के चाट, सलाद या जूस में बैक्टीरिया की संभावना ज्यादा होती है।
- पर्याप्त नींद लें इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और पाचन दुरुस्त होता है।
- नियमित एक्सरसाइज करें। हल्की वॉक, योग या स्ट्रेचिंग से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
- तनाव कम करें। स्ट्रेस पाचन को बिगाड़ता है, इसलिए रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं।
निष्कर्ष:
बदलते मौसम में पेट खराब होने की समस्या से बचने के लिए छोटे अंतराल पर खाएं, फाइबर का सेवन करें, नियमित एक्सरसाइज करें और आसानी से पचने वाली चीजों को डाइट में शामिल करें।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Sep 23, 2025 18:35 IST
Published By : Yashaswi Mathur