Doctor Verified

मौसम में बदलाव का पेट की सेहत पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से

How do Changes in Weather Affect Stomach : बदलते मौसम का असर पेट की सेहत पर किस तरह पड़ता है? आइए इस सवाल का जवाब डॉक्टर से जानते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मौसम में बदलाव का पेट की सेहत पर कैसा होता है असर? जानें डॉक्टर से


How do Changes in Weather Affect Stomach : बदलते मौसम का असर शरीर और सेहत दोनों पर नजर आता है। इससे आप कई तरह की मौसमी बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो सकते हैं। अब धीरे-धीरे मौसम फिर से बदलना शुरू हो रहा है। आमतौर पर इस समय लोगों को सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि, बदलते मौसम की बीमारियां जुकाम और बुखार तक सिमित नहीं होती हैं, कई लोगों को इस दौरान पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जी हां, मौसम बदलने पर पेट की समस्याएं भी हो सकती हैं। आमतौर पर लोग इन समस्याओं को गलत खानपान और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल से जोड़कर देखते हैं, लेकिन यह समस्या कई बार मौसम में बदलाव की वजह से भी हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम डॉ. सुनील सेखरी, एसोसिएट कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, मैक्स हॉस्पिटल, गुरुग्राम (Dr. Sunil Sekhri, Associate Consultant, Internal Medicine, Max Hospital, Gurugram) से जानेंगे कि बदलते मौसम के कारण पेट की सेहत पर कैसा (How do Changes in Weather Affect Stomach) असर हो सकता है?

बदलते मौसम का पेट पर कैसा असर होता है? - How does Changing Weather Affect the Stomach

stomach issues

डॉ. सुनील सेखरी के मुताबिक, बदलते मौसम के कारण व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना एकदम से डाइट और लाइफस्टाइल में बहुत ज्यादा बदलाव आने की वजह से करना पड़ता है। इसके अलावा, सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे बॉडी में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी और कैलोरी युक्त फूड खाने की वजह से अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

बदलते मौसम में पेट पर बुरा असर पड़ने के अन्य कारण- Other Reasons for Stomach Issues

बता दें कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ब्लड का फ्लो पेट और आंतों में कम हो जाता है। इससे पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। ठीक इसी तरह, गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ब्लड फ्लो स्किन की तरफ बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन-तंत्र में ब्लड फ्लो कम होता है, जिससे भूख की कमी और मेटाबॉलिक रेट कम होने जैसी पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं। अगर बारिश के मौसम की बात करें, तो यह समय वायरस और बैक्टीरिया के बढ़ने के लिए अनुकूल होता है। ऐसे में खाने के माध्यम से यह बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया शरीर के अंदर चले जाते हैं।

पेट की समस्याओं से बचने के लिए क्या करें?- What to do to Avoid Stomach Problems

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

अगर आप बदलते मौसम के साथ पेट में शुरू होने वाली समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत जरूरी होता है। आप सर्दियों के मौसम में भी कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पी सकते हैं। ध्यान रखें कि यह मात्रा व्यक्ति के वजन, उम्र और शारीरिक गतिविधि पर निर्भर करती है।

डाइट का ध्यान रखें

बदले मौसम में आपको बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचना चाहिए। जंक फूड के सेवन से पेट में ही नहीं, बल्कि ओवरऑल हेल्थ पर भी बुरा असर होता है। ऐसे में आपको घर पर बना ताजा और पौष्टिक खाना ही खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- सप्लीमेंट्स के बजाय खाएं अलग-अलग मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर ये हेल्दी चीजें, मिलेंगे ज्यादा फायदे

एक्सरसाइज पर ध्यान दें

अगर आप बदलते मौसम में पेट की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज या फिर योग का सहारा ले सकते हैं। इंसान के लिए फिजिकल मूवमेंट करना जरूरी होता है। ऐसे में आप वॉकिंग, रनिंग और योग जैसी एक्टिविटी को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

स्ट्रेस कम लें

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि स्ट्रेस के कारण भी पेट की समस्याएं बढ़ती हैं। ऐसे में आपको जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। इससे व्यक्ति को पेट के साथ कई अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।      

डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

अगर आप पेट की समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो डाइट में फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। इससे वजन घटाने में मदद मिलेगी। साथ ही, फाइबर पेट की कई समस्याओं से बचाव कर सकता है। ऐसे में आप गेहूं, जौं, बाजरा, चावल, दालें, चने, राजमा, ब्रोकोली, स्प्राउट्स, पालक, गाजर, सेब, संतरे आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- फाइबर खाने से नहीं होगी ब्लोटिंग (पेट फूलने की समस्या), एक्सपर्ट से जानें खास डाइट टिप्स

बदलते मौसम में अगर आप पेट में होने वाली समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो ऊपर बताई टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। अपने डेली रूटीन में इन हेल्दी बदलावों  को करके आप पेट ही नहीं ओवरऑल हेल्थ का भी ख्याल रख सकते हैं। इससे शरीर को बहुत फायदा होता है।  

Read Next

खाना निगलने में परेशानी होना है डिस्पैगिया (Dysphagia) का संकेत, जानें क्या है यह स्थिति

Disclaimer