How to Increase Fiber Intake Without Bloating in Hindi: ब्लोटिंग यानि पेट फूलना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना कई मामलों में सेहत पर भारी भी पड़ सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए डाइट में फाइबर शामिल करना एक हेल्दी विक्लप हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं में अक्सर फाइबर युक्त आहार खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, पेट फूलने पर फाइबर युक्त आहार खाना कई बार नुकसानदायक भी हो सकता है। पेट फूलने पर आपको फाइबर की मात्रा कम कर देनी चाहिए।
इससे कई बार समस्या और बढ़ सकती है। लेकिन, शरीर के लिए रोजाना का फाइबर इनटेक पूरा (How to Fullfill Fiber Intake) करना भी जरूरी होता है। लेकिन, ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर आप पेट फूलने से परेशान हैं तो ऐसे में फाइबर इनटेक कैसे पूरा किया जाए। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और रास्ता नहीं निकाल पा रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये दिल्ली की इसेंट्रिक डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं ब्लोटिंग के बिना फाइबर इनटेक बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए। (Tips to Increase Fiber Intake Without Bloating) -
ब्लोटिंग के बिना फाइबर इनटेक कैसे पूरा करें?
फाइबर सप्लीमेंट्स (Fiber Supplements)
बिना पेट फूले अपने रेगुलर फाइबर इनटेक को पूरा करने के लिए आप फाइबर युक्त सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। कुछ अच्छे सोर्स के सप्लीमेंट्स आपकी डेली फाइबर की जरूरत को पूरा करने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, सब्जियों और फलों से अच्छा फाइबर आपको मार्केट में बिकने वाले सप्लीमेंट्स से नहीं मिल सकता है। फिर भी आप डॉक्टर की सलाह के बाद इसे ले सकते हैं।
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं (Drink Plenty of Water in Hindi)
एक्सपर्ट के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप अपना फाइबर इनटेक पूरा कर पाएंगे और इससे पेट फूलने की समस्या भी नहीं होगी। पानी पीने से पाचन तंत्र में बनने वाली गैस या होने वाली जलन शांत होती है, जिससे आपको पेट फूलने की समस्या नहीं होगी। अगर आपने हाई फाइबर डाइट ली है तो ऐसे में उसे अपना काम सुचारू रूप से करने देने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए।
धीरे-धीरे डाइट में शामिल करें फाइबर (Eat Fiber Gradually in Hindi)
अगर आप बिना ब्लोटिंग के अपना रेगुलर फाइबर इनटेक (How to Fullfill Regular Fiber Intake) पूरा करना चाहते हैं और पेट फूलने से भी परेशान हैं तो, ऐसे में फाइबर को धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करें। आपको एकसाथ फाइबर से भरपूर फूड्स नहीं खाने हैं, बल्कि इसके बजाय फाइबर को थोड़ा-थोड़ा करके खाएं। क्योंकि, शरीर एकसाथ इतना फाइबर पचाने में असमर्थ हो जाती है। और नतीजा यह कि आप पेट फूलने के शिकार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - रात को फल खाने से हो सकती हैं हाई ब्लड शुगर और ब्लोटिंग जैसी कई परेशानियां, बरतें सावधानी
फाइबर इनटेक पूरा करने के लिए क्या खाएं? (How to Fulfill Fibre Intake in Hindi)
- आप अपने रेगुलर फाइबर इनटेक को पूरा करने के लिए बीन्स, मटरस और लेन्टिल्स आदि का सेवन कर सकते हैं।
- इसके साथ ही आप ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट, बादाम और चिया सीड्स आदि खा सकते हैं।
- ब्रोकली, गाजर, सहजन और टमाटर आदि भी फाइबर का अच्छा स्त्रोत हैं।
- इसके लिए आप फल जैसे सेब, बेरीज, खट्टे फल जैसे संतरा और मौसंबी आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
- आप चाहें तो छोले, जौ और ब्राउन राइस आदि का भी सेवन कर सकते हैं।
- इन सभी फूड्स से आपको पर्याप्त मात्रा में फाइबर मिल सकता है।