Expert

सप्लीमेंट्स के बजाय खाएं अलग-अलग मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर ये हेल्दी चीजें, मिलेंगे ज्यादा फायदे

What Foods to Eat Instead of Supplements : आजकल के समय में लोगों के बिगड़े लाइफस्टाइल और खराब डाइट का असर शरीर में पोषक-तत्वों की कमी के रूप में नजर आता है। ऐसे में आप सप्लीमेंट्स पर निर्भर रहने की जगह कुछ हेल्दी फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।    
  • SHARE
  • FOLLOW
सप्लीमेंट्स के बजाय खाएं अलग-अलग मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर ये हेल्दी चीजें, मिलेंगे ज्यादा फायदे


What Foods to Eat Instead of Supplements : आजकल के समय में लोग अपने खानपान पर बिलकुल ध्यान नहीं देते हैं। यही कारण है कि बॉडी को जरूरी पोषण नहीं मिल पाता है। ऐसे में व्यक्ति कई छोटी-बड़ी समस्याओं का शिकार हो जाता है। ज्यादातर लोग अपने खाने में पोषक-तत्वों की जगह स्वाद को प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी लोग शरीर में पोषक-तत्वों की कमी को पूरा करने के लिए हेल्दी फूड्स की जगह सप्लीमेंट्स का सेवन करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, इन सप्लीमेंट्स के सेवन से मनचाहे रिजल्ट्स मिलेंगे, यह कहा नहीं जा सकता है।  कई मामलों में लोग अलग-अलग तरह की कमी से निपटने के लिए अलग सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन इन दवाओं को खाने के बाद भी उन्हें कोई खास फायदा नहीं होता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम कुछ हेल्दी फूड्स (Healthy Foods to Eat Every Day) के बारे में जानेंगे। इन फूड्स के बारे में जानकारी हमें मैटरनल एंड चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट, डायटीशियन रमिता कौर ने दी है।

सप्लीमेंट्स की जगह डाइट में शामिल करें ये फूड्स- What Foods to Eat Instead of Supplements

healthy diet

ओमेगा-3 के लिए खाएं ये फूड्स

अगर आप ओमेगा-3 की कमी से बचाव के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं, तो अपने दिन की शुरुआत भीगे हुए अखरोट से कर सकते हैं। इसके अलावा, एक टेबल स्पून भुने हुए अलसी के बीजों को अपने मील्स का हिस्सा बनाएं। आप एक टेबल स्पून चिया सीड्स का पानी, स्मूदी या दही में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स की जगह खाएं ये चीजें

आप प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स की जगह फर्मेन्टेड फूड्स जैसे कि इडली, डोसा आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, छाछ, अचार, कांजी और केफिर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इन सभी चीजों में प्रोबायोटिक्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है।    

कोलेजन सप्लीमेंट्स की जगह खाएं ये चीजें

अगर आप कोलेजन बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन कर रह हैं, तो अपनी डाइट में बादाम, काजू, अखरोट, तिल, कद्दू के बीज, खट्टे फल और सब्जियों को शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों की त्वचा के लिए जरूरी है कोलेजन, एक्सपर्ट से जानें इसके 4 फायदे

विटामिन-सी सप्लीमेंट्स की जगह खाएं ये चीजें

आमतौर पर लोग विटामिन-सी सप्लीमेंट का सेवन करते हैं। आप इन दवाओं की जगह पर आंवला, नींबू, कीवी, संतरे, टमाटर, बेरीज, अमरूद और शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं। इन सभी चीजों में विटामिन-सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

एंटी-इंफ्लेमेशन सप्लीमेंट्स की जगह खाएं ये चीजें

अगर आप सूजन कम करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेशन सप्लीमेंट्स का सेवन कर रहे हैं, तो इनकी जगह पर रोजाना लहसुन की एक कली को मसल कर लौंग के साथ सुबह खाली पेट खाएं। इसके अलावा, आप सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।

प्रोटीन पाउडर की जगह खाएं ये चीजें  

आमतौर पर जिम जाने वाले लोग प्रोटीन पाउडर और इसके सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। हालांकि, इन चीजों से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप सत्तू या ड्राई फ्रूट्स को पीसकर बनाएं पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इन दोनों ही चीजों में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

इसे भी पढ़ें- रोज पर्याप्त प्रोटीन नहीं खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें इसके गंभीर नुकसान

अगर आप हेल्दी जीवन जीने और शरीर में हो रही पोषक-तत्वों की कमी को दूर करने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, तो उनकी जगह किचन में आसानी से मिलने वाली इन चीजों का सेवन करें। इससे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होगा।

Read Next

बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए आंवला कैसे खाएं, एक्सपर्ट से जानें 5 तरीके

Disclaimer