Expert

रोज पर्याप्त प्रोटीन नहीं खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें इसके गंभीर नुकसान

Side Effects of Not Eating Protein Regular in Hindi: यह सुनने में भले ही आम हो कि प्रोटीन खाना जरूरी है। लेकिन, इसका रेगुलर इनटेक नहीं करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज पर्याप्त प्रोटीन नहीं खाना हो सकता है खतरनाक, एक्सपर्ट से जानें इसके गंभीर नुकसान


Side Effects of Not Eating Protein Regular in Hindi: प्रोटीन शरीर के लिए काफी जरूरी होता है। जैसे हमारे शरीर को कार्ब्स, फैट्स और विटामिन-मिनरल्स आदि की जरूरत होती है ठीक उसी प्रकार शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन भी चाहिए होता है। कुछ लोग मानते हैं कि प्रोटीन का डेली इनटेक केवल बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों के लिए ही जरूरी होता है। जबकि, ऐसा बिलकुल नहीं है। प्रोटीन की जरूरत सभी को पड़ती है। प्रोटीन कई अमीनो एसिड से का समूह है, जो शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक्स का काम करते हैं।

शरीर में प्रोटीन की कमी कई शारीरिक समस्याओं (Protein Ki Kami se Kaun Si Bimari Hoti Hai) का कारण बनती है। अगर आप अपना रोजाना का प्रोटीन इनटेक पूरा नहीं कर रहे हैं तो संभव है कि आपको कमजोरी, थकान और इम्यूनिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइये दिल्ली की डाइटिशियन और न्यूट्रिश्निस्ट प्राची छाबरा से जानते हैं रोज पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं खाना सेहत के लिए कितना खतरनाक हो सकता है? (What Happens to Body When You do not Eat Enough Protein) -

रोज प्रोटीन नहीं खाने के नुकसान (Side Effects of Not Eating Protein Regular in Hindi)

शरीर में सूजन आना Protein Deficiency May Cause Swelling

अगर आप रोज पर्याप्त मात्रा में या शरीर की जरूरत के हिसाब से प्रोटीन नहीं ले रहे हैं तो इससे शरीर में सूजन आ सकती है। ऐसे में कई बार शरीर फूला-फूला सा नजर आता है। प्रोटीन की कमी Kwashiorkor नामक समस्या का लक्षण है। ऐसी स्थिति में शरीर में फ्लूड इकठ्ठा होने लगता है, जिससे अलग-अलग हिस्सों में सूजन आ सकती है। 

fatigue-inside 

थकान और कमजोरी Protein Deficiency May Cause Fatigue and Weakness

प्राची के मुताबिक यह सुनने में भले ही आम हो कि प्रोटीन खाना जरूरी है। लेकिन, इसका रेगुलर इनटेक नहीं करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप रोज पर्याप्त प्रोटीन नहीं खा रहे हैं तो (Why Eating Regular Protein is Important) ऐसे में आपको हर समय सुस्ती, थकान और कमजोरी का एहसास हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर मसल टिशु को ब्रेक करके एनर्जी बनाने में लग जाता है। पर्याप्त की कमी होने पर शरीर एनर्जी बनाने में सक्षम नहीं रहता है और आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

मसल मास लॉस होना Protein Deficiency May Cause Muscle Loss

प्रोटीन की कमी मसल्स के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्रोटीन मसल्स को रिपेयर करने के साथ ही इसे बनाने में भी मदद करता है। आमतौर पर उम्र बढ़ने के बाद 8 से 10 प्रतिशत मसल लॉस (How Protein Helps in Building Muscles) होता है। अगर आप पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहे हैं तो इससे मांसपेशियों की ताकत कम होने के साथ ही मसल लॉस भी होता है। 

eatingfood-inside

भूख को बढ़ाए Protein Deficiency May Increase Hunger

पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेना आपकी भूख और मोटापे से जुड़ा है। दरअसल, प्रोटीन कैलोरी इनटेक को मैनेज करने में मदद करता है, जिससे फैट स्टोर नहीं होता है। जब शरीर में प्रोटीन की कमी होती है तो आपकी भूख बढ़ जाती है और आप ओवरईटिंग करने लगते हैं। इसका नतीजा शरीर में फैट बढ़ जाता है। हालांकि, कुछ मामलों में वजन घट भी सकता है। 

इसे भी पढ़ें - क्या सिर्फ मसल बिल्डिंग के लिए जरूरी होता है प्रोटीन? जानें स्वस्थ शरीर के लिए इसका महत्व और सही मात्रा 

फैटी लिवर Protein Deficiency May Lead to Fatty Liver

ज्यादातर लोगों को लगता है कि फैटी लिवर केवल शराब पीने और जंक फूड्स खाने से ही होता है। यह बात बिलकुल सही है, लेकिन प्रोटीन की कमी भी फैटी लिवर का कारण बन सकता है। ऐसे में शरीर में ट्रिग्लिसेराइड्स बनने लगते हैं और लिवर में फोसफोलिपिड्स कम हो जाता है, जिसके कारण लिवर में फैट जम सकता है। 

Read Next

खट्टे फल खाने के बाद पानी पीना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer