Why Protein Is Important In Hindi: प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है। यह शरीर कोशिकाओं को बनाने और रखरखाव में बहुत अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए कोशिकाओं को ईंधन प्रदान करता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है, कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक डाइट से पर्याप्त प्रोटीन जरूर लेना चाहिए। प्रोटीन कई अमीनो एसिड से मिलकर बनता है, जो शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक्स हैं। लेकिन आजकल हम देखते हैं, कि ज्यादातर लोग सिर्फ प्रोटीन को सिर्फ मसल या बॉडी बिल्डिंग से जोड़ते हैं। वे ऐसा मानते हैं, कि सिर्फ बॉडी बिल्डर्स को ही प्रोटीन की जरूरत होती है। फिटनेस कोच, न्यूट्रिशनिस्ट और सप्लीमेंट स्पेशलिस्ट विनीत के अनुसार, यह सही सही है की बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है, लेकिन एक सामान्य व्यक्ति के लिए भी पर्याप्त प्रोटीन लेना जरूरी होता है। क्योंकि मसल बिल्डिंग के अलावा भी कई महत्वपूर्ण कार्यों में इसकी बहुत अहम भूमिका होती है।
लोगों के पास पोषण और सप्लीमेंट से जुड़ी जानकारी की कमी होने की वजह से वे कई बार इनके महत्व को नजरअंदाज कर देते हैं। इसके अलावा, हम में से ज्यादातर लोगों की डाइट में कार्ब्स और फैट तो भरपूर होते हैं, लेकिन प्रोटीन नहीं। जबकि स्वस्थ शरीर के लिए आपको सभी का पर्याप्त सेवन करने की आवश्यकता होती है। लोगों को फिट और हेल्दी बनाने के लिए ओनलीमायहेल्थ ने एक स्पेशल फिटनेस कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम है "OMH Fitness Guide"। यह एक फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम है, जिसमें हम एक्सपर्ट से बातचीत के आधार पर लोगों के साथ फिटनेस और एक्सरसाइज, न्यूट्रिशन और डाइट के साथ-साथ सप्लीमेंट्स से जुड़ी जरूरी जानकारियां साथ शेयर करते हैं। आज इस कैंपेन की सीरीज " सप्लीमेंट ज्ञान" में हम आपको बताएंगे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है और इसके बारे में सुबकुछ।
संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है- Why Protein Is Important For Health
शरीर के विकास में मदद करता है: कोशिकाओं और टिश्यू के विकास के लिए प्रोटीन बहुत आवश्यक है। यह उन्हें नुकसान से बचाने और रिपेयर कर करने में भी मदद करता है।
एंटीबॉडी बनाता है: शरीर में एंटीबॉडी के निर्माण के लिए प्रोटीन जरूरी होता है। यह बाहरी हानिकारक कण, वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने के लिए लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
शरीर को स्ट्रक्चर प्रदान करता है: प्रोटीन के कुछ प्रकार जैसे कोलेजन, केरेटिन और इलास्टीन। यह कोशिकाओं और टिश्यू को कठोरता प्रदान करता हैं। ये प्रोटीन आपके मुख्य रूप से त्वचा और बालों में होते हैं। ये हड्डी, टेंडन और लिगामेंट को मजबूत बनाने का काम करते हैं। ये शरीर के विभिन्न भागों को संरचना, शक्ति और लोच प्रदान करते हैं।
न्यूट्रिएंट्स और ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करता है: कुछ प्रोटीन शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के सर्कुलेशन में भूमिका निभाते हैं, जैसे हीमोग्लोबिन। यह एक प्रोटीन है, जो रक्त में आयरन के साथ मिलकर ऑक्सीजन को बढ़ाता है और पोषक तत्वों को ट्रांसपोर्ट करता है।
हार्मोन्स बनाता है: कुछ प्रोटीन शरीर में केमिकल मेसेंजर के रूप में कार्य करते हैं। यह कुछ हार्मोन्स जैसे ग्रोथ हार्मोन, इंसुलिन आदि के निर्माण के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए यह हार्मोन्स के संतुलन और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं।
इसे भी पढें: बॉडीबिल्डिंग की कर रहे हैं शुरुआत? तो ये 6 बेसिक बातें आएंगी आपके बहुत काम
एंजाइम बनाता है: कुछ एंजाइम प्रोटीन भी होते हैं, जो शरीर में केमिकल रिएक्शन के लिए जरूरी होते हैं। कुछ एंजाइम्स पाचन में मदद करते हैं, तो कुछ एनर्जी बनाने में। ऐसे ही कई एंजाइम्स के उत्पादन के लिए प्रोटीन जरूरी है।
शरीर को एनर्जी देता है: जब आप पर्याप्त प्रोटीन लेते हैं, तो यह जरूरत पड़ने पर शरीर में एनर्जी के लिए भी यूज होता है। खासकर, जब आप कार्ब्स कम ले रहे होते हैं।
डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी है: प्रोटीन का थर्मिक प्रभाव बहुत अधिक होता है। इसे तोड़ने में हमारे पाचन को अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है।
टॉप स्टोरीज़
बॉडी या मसल बिल्डिंग के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?- Why Protein Is Improtant For Muscle Or Bodybuilding
- यह मांसपेशियों में चोट या एक्सरसाइज के बाद जल्दी ठीक होने में मदद करता है
- मांसपेशियों को नुकसान से बचाता है
- लीन मसल पाने में मदद करता है
- शरीर में स्वस्थ वजन को बनाए रखने और वजन प्रबंधन में मदद करता है
- भूख को कंट्रोल करता है और आपको लंबे समय तक पेट भरा महसूस कराता है
- एक्सरसाइज के दौरान एनर्जी प्रदान करता है
एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए- how much protein is needed per day
एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना अपने शरीर के प्रति 1 किलो वजन के अनुसार 0.8 ग्राम से 1.2 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए। उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का वजन 50 किलो है, तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए 45 से 55 ग्राम तक प्रोटीन लेना चाहिए।
लेकिन अगर आप नियमित एक्सरसाइज करते हैं, या स्पोर्ट्स पर्सन हैं, तो प्रोटीन की जरूरत बढ़ जाती है। जो लोग दिन में लगभग 40-45 मिनट एक्सरसाइज करते हैं, उन्हें रोज शरीर के प्रति किलोग्राम के अनुसार 1.5 से 1.8 ग्राम तक प्रोटीन की जरूरत होती है।
वहीं बात अगर बॉडी बिल्डर्स या स्पोर्ट्स पर्सन की करें, तो इन्हें 2.2 ग्राम प्रति किलोग्राम से अधिक प्रोटीन की आवश्यकता भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें फिजिकल एक्टिविटी का स्तर बहुत अधिक होता है। वे दिन में 2-2 बार ट्रेनिंग, या खेल का अभ्यास भी करते हैं।
इससे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों को कब पड़ती है सप्लीमेंट्स की जरूरत? एक्सपर्ट से जानें किसे यह लेना चाहिए किसे नहीं
क्या प्रोटीन की जरूरत पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स ले सकते हैं?- Should we take protein supplement
अगर आप अपनी प्रोटीन की दैनिक जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, तो वे प्रोटीन सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। लेकिन हमेशा यह ध्यान रखें कि किसी एक्सपर्ट के सुझाए प्रोटीन सप्लीमेंट्स ही लें। बाजार में कई ऐसे प्रोटीन सप्लीमेंट्स मौजूद हैं, जिनका सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए किसी एक्सपर्ट के मार्गदर्शन में अच्छे ब्रैंड का प्रोटीन ही लें। इसके अलावा, यह ध्यान रखें कि आपको सिर्फ जरूरत के अनुसार ही इसका सेवन करना है। जरूरत से ज्यादा न लें।
(Written by Vineet Kumar- Certified Fitness Coach, Nutritionist And Supplement Specialist)
All Image Source: freepik