डाइट में एवोकाडो लस्सी शामिल करने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

Benefits of Avocado Lassi: झुलसती गर्मी में शरीर को ठण्डक देने के लिए एवोकाडो की लस्सी फायदेमंद हो सकती है। आइये जानें बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
डाइट में एवोकाडो लस्सी शामिल करने से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें इसकी रेसिपी

गर्मियों में शरीर को ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत होती है। वातावरण का तापमान बढ़ने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है, इसलिए गर्मियों में हमें ज्यादा प्यास लगती है। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए फ्रूट जूस, दही, छाछ, दूध, फलों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। वहीं झुलसती गर्मी में अगर एक गिलास ठण्डी लस्सी मिल जाए, तो इससे बेहतर क्या ही होगा! आपने आज तक मैंगो लस्सी, एप्पल लस्सी, रोज़ लस्सी, सादा लस्सी का सेवन किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी एवोकाडो लस्सी ट्राई की है? गर्मियों में एवोकाडो लस्सी का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए आज इसी विषय पर बात करते हुए जानते हैं एवोकाडो लस्सी के फायदे और बनाने की विधि।

Avocado lassi

एवोकाडो लस्सी के फायदे (Benefits of Avocado Lassi) 

पोषण तत्वों से भरपूर

एवोकाडो में विटामिन सी, ई, के और बी6 की अधिक मात्रा पायी जाती है। इसमें फोलेट, मैग्नीशियम, पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बीटा-केरोटीन भी पाया जाता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। 

हेल्दी स्किन बनाए रखें

दही और दूध दोनों की त्वचा के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वहीं एवोकाडो का सेवन भी शरीर से टोक्सिन निकालने में मदद करता है, जो त्वचा बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़े- एवोकाडो के छिलकों में होते हैं कई गुण, जानें स्वास्थ्य लाभ और इस्तेमाल के तरीके

पाचन बेहतर बनाएं

एवोकाडो और दही दोनों ही पाचन के लिए बेहतर माने जाते हैं। फूड डेटा सेंट्रल के मुताबिक करीब आधे एवोकाडो में 6 से 7 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है, जो पाचन बेहतर रखने में मदद कर सकता है। 

वजन कम करने में मदद करें

पबमेड सेंट्रल की 2018 की रिसर्च के मुताबिक एवोकाडो में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स पाएं गए हैं। जिसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। इसके कारण आप अपने अगले मील में कम कैलोरी का सेवन करते हैं। 

शरीर को ठंडक देने में मदद करें

दही शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। इसका सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा। ट्रेवलिंग या लाइट स्नैक्स मील के लिए एवोकाडो लस्सी एक परफेक्ट ऑपशन हो सकती है। 

इसे भी पढ़े- शिशुओं को एवोकाडो खिलाने से बेहतर होता है विकास और मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कैसे खिलाएं

 जानिए कैसे तैयार करें एवोकाडो लस्सी (How To Make Avocado Lassi) 

  •  सामग्री (2 लोगों के लिए) 
  • एवोकाडो - 1 से 2
  • फेट फ्री दही - 3 कप
  • फेट फ्री मिल्क - 2 कप
  • शहद - 3 चम्मच
  • काजू - 6 से 7
  • पिस्ता - 6 से 7 

बनाने की विधि

 एवोकाडो लस्सी तैयार करने के लिए 2 एवोकाडो को अच्छे से पीसकर  मिक्सी में डालें। 

अब इसमें 3 कप दही और 2 कप दूध डालकर अच्छे से ग्राइंड कर लें। 

आखिर में इसमें 3 चम्मच शहद या 2 चम्मच देसी खांड मिक्स करें। 

सभी चीजों को मिलाकर 2 बार ग्राइंड कर लें।

अब इसे 1 घण्टे के लिए फ्रीज में रख दें या बर्फ डालकर सर्व करें। 

सर्व करने के लिए काजू और पिस्ता को महीन कांट ले और उप्पर से गार्निश करें। 

तो इस तरह से आप घर पर एवोकाडो लस्सी तैयार कर सकते हैं। इसका सेवन शरीर को ठण्डा रखेगा और वेट मेंटेन रखने में भी मदद करेगा। 

 

 

Read Next

गर्मी में डायबिटीज के मरीज पिएं ये 3 ग्रीन जूस, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

Disclaimer