एवोकाडो के छिलकों में होते हैं कई गुण, जानें स्वास्थ्य लाभ और इस्तेमाल के तरीके

Benefits of Avocado Peels: आपने अक्सर एवोकाडो फल के छिलके फेंक दिए होंगे। लेकिन इसके फायदे जानने के बाद आप ऐसा नहीं कर पाएंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
एवोकाडो के छिलकों में होते हैं कई गुण, जानें स्वास्थ्य लाभ और इस्तेमाल के तरीके


Health Benefits of Avocado Peels : एवोकाडो काफी पसंद किया जाने वाला फल है। यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है,बल्कि इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग नियमित तौर पर एवोकाडो खाना पसंद करते हैं। लेकिन अक्सर देखने में यह आता है कि लोग एवोकाडो के छिलके को फेंक देते हैं, जो कि हरे-भूरे रंग के होते हैं और इसकी परत भी काफी मोटी होती है। दरअसल, ज्यादातर लोग इस बात से अनजान हैं कि एवोकाडो के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी हैं। यहां आपको एवोकाडो के छिलके में मौजूद स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं और इन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका भी।

health benefits of avocado peels

एंटीऑक्सीडेंट

एवोकाडो के छिलके एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। यह एजिंग प्रक्रिया को धीमा कर चेहरे पर आने वाली झुर्रियों को रोकते हैं। एक अध्ययन से भी यह साबित हुआ है कि एवोकाडो के छिलके में उसके बीज या गूदे की तुलना में अधिक एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। इसके अलावा, 2006 में एक वैज्ञानिक शोध से इस बात की पुष्टि हुई थी कि एवोकाडो के छिलके में पर्सिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह एक तरह का यौगिक है, जो स्तन कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : एवोकैडो के बीज से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

फाइबर का स्रोत

जो लोग पाचन तंत्र की समस्याओं से ग्रस्त हैं, उन्हें एवोकाडो के छिलके का सेवन अवश्य करना चाहिए। असल में, एवोकाडो के छिलके डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने का काम करते हैं। साल 2008 में एवोकाडो में आहार फाइबर की जांच करने वाले एक अध्ययन में कहा गया था कि एवोकाडो के छिलके में आहार फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती है।

त्वचा के लिए लाभकारी

एवोकाडो के छिलके की मदद से आपकी स्किन मॉइस्चर हो सकती है और स्किन की इलास्टिसिटी यानी लचीलापन भी बना रह सकता है। दरअसल, एवोकाडो के छिलके में विटामिन-सी और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों ही तत्व त्वचा को मॉइस्चराइज करने के काम आता है। इसके अलावा, एवोकाडो के छिलकों में बायोटिन भी होता है, जो कि बी कॉम्प्लेक्स विटामिन का एक हिस्सा है। इसकी मदद से बालों को मजबूती मिलती है, स्किन की ड्राईनेस खत्म होती है और नाखूनों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें : पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार है एवोकाडो के पत्ते, जानें इसके सेवन का तरीका और फायदे

सूजन कम करने में सहायक

अक्सर आपने देखा होगा कि लोगों को शारीरिक गतिविधियों खासकर एक्सरसाइज आदि के बाद मांसपेशियों और जोड़ों में सूजन आ जाती है। ऐसे में अगर आप एवोकाडो के छिलके का सेवन करते हैं, तो इससे आपको सूजन को कम करने में मदद मिलेगी। वास्तव में, एवोकाडो के छिलकों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। 2021 के एक अध्ययन में यह बात सामने आई थी कि एवोकाडो के छिलकों में बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि उनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हों।

ऐसे करें उपयोग

आपको बता दें कि एवोकाडो के छिलके का उपयोग करने का कोई सटीक तरीका नहीं है। आप इसे अपने मनपसंद अनुसार इस्तेमाल में ला सकत हैं। असल में, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप एवोकाडो के छिलकों से किस तरह का लाभ पाना चाहते हैं। आप चाहें, तो छिलके को धोने के बाद कच्चा चबाकर खा सकते हैं, इसकी स्मूदी बना सकते हैं या फिर इससे चाय बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, एवोकाडो के छिलकों को अन्य फलों और सब्जियों के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।

image credit : freepik

Read Next

पेट साफ नहीं होता तो इस तरह खाएं खीरा, कब्जियत होगी दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version