
Benefits of Avocado Seeds: एवोकैडो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अधिकतर लोग इसका टोस्ट, स्मूदी और कई लोग इसे सलाद में भी खाना पसंद करते हैं। एवोकैडो में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन ई पाए जाते हैं। इसको खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है और हार्ट भी हेल्दी रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं एवोकैडो को खाने के साथ इसके बीज को भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। एवोकैडो गुणों से भरपूर फल है। इसका बीज भी शरीर को कई तरह के फायदे देता है। एवोकैडो के बीज सेहत के साथ स्किन के लिए भी बहुत लाभदायक होते है। आइए जानते हैं एवोकैडो के बीज के अन्य फायदों के बारे में।
पोटेशियम स्रोत
एवोकैडो का बीज में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। इसको खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोटेशियम मिलता है। पोटेशियम लेने से शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकलते हैं और शरीर हेल्दी रहता है। इसको नियमित खाने से शरीर के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।
फंगल इन्फेक्शन को रोकें
एवोकैडो फंगल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। एवोकैडो के बीज खाने से शरीर में संक्रमण की संभावना कम होती है। एवोकैडो का बीज बैक्टीरियल इंफेक्शन को रोकने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट में गुड़ बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ती है और पाचन तंत्र हेल्दी होता है।
पाचन तंत्र को रखें हेल्दी
एवोकैडो खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। इसके सेवन से अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं आसानी से दूर होती हैं। एवोकैडो का बीज में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट को स्वस्थ रखते हैं।
हार्ट को रखें हेल्दी
एवोकैडो का बीज खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ये शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरों को कम करने में मदद करता हैं। एवोकैडो के बीज खाने से हार्ट संबंधी बीमारियां कम होती हैं। इसको सेवन से शरीर की सूजन भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें- सोयाबीन खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, प्रोटीन का है अच्छा स्रोत
चाय में करे इस्तेमाल
एवोकैडो के बीज को चाय बनाते समय आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका बीज चाय का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर को कई बीमारियों को दूर रखने में मदद करता हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होता है।
कैस सेवन करे एवोकैडो के बीजों का
एवोकैडो के बीज का सेवन करने के लिए एवोकैडो को काटकर इसको बीज को अलग कर लें। अब इन बीजों को सुखाकर काट लें और मिक्सी में डालकर पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को किसी भी चीज में डालकर आसानी से खा सकते हैं।
एवोकैडो का बीज शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version