पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार है एवोकाडो के पत्ते, जानें इसके सेवन का तरीका और फायदे

एवोकाडो की पत्तियों के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। इससे डायबिटीज और पेट की समस्याओं में राहत मिलती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार है एवोकाडो के पत्ते, जानें इसके सेवन का तरीका और फायदे

एवोकाडो एक सुपरफ्रूट है। इसके सेवन से कई फायदे होते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी पत्तियों के सेवन से भी आपको कई फायदे होते हैं। इसकी पत्तियों में विटामिन ई, ए, विटामिन बी1, बी2, विटामिन डी और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। इसके सेवन से सर्दी, फ्लू, पेट दर्द, हाई ब्लडप्रेशर और किडनी की समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही इससे पाचन संबंधी परेशानियों से भी निजात मिलती है। इसका सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं। एवोकाडो की पत्तियों की चाय पीने के भी कई फायदे हैं। आइए विस्तार से जानते है, इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में।

एवोकाडो की पत्तियों के फायदे

1. हाई ब्लडप्रेशर से राहत

कई लोग हाई ब्लडप्रेशर की समस्या से परेशान होते है। एवोकाडो के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसकी मदद से रक्त वाहिकाओं को राहत मिलती है और यह हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि इससे कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद नहीं मिलती है।

Avocado-leaves-benefits

Image Credit- Freepik 

2. किडनी की समस्या में कारगर

एवोकाडो की पत्तियों में एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड्स और सैपोनिन्स होते हैं। ये पोषक तत्व गुर्दे की पथरी को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे किडनी की अन्य समस्याओं में भी छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप एवोकाडो की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। 

3. फ्री रेडिकल्स से राहत

एवोकाडो की पत्तियों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसकी पत्तियों में क्वेरसेटिन और पॉलीफेनोल्स नाम का कंपाउंड होता है, जो आपके शरीर को फ्री रेडिकल्स से मुक्त करता है। फ्री रेडिकल्स आपके शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है और समय से पहले आपका शरीर कमजोर हो सकता है  लेकिन एवोकाडो की पत्तियां इससे आपकी रक्षा कर सकती है।

इसे भी पढ़ें- एवोकाडो खाने से सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे

4. अस्थमा के लक्षणों को कम करे

एवोकाडो के पत्तों में फाइटोकेमिकल कंपाउंड पाया जाता है, जिससे शरीर और मन को शांति मिलती है। साथ ही सांस की समस्याओं में भी आराम मिलता है। इससे शरीर और मांसपेशियों के दर्द में राहत मिलती है। एवोकाडो की मदद से अस्थमा के लक्षण को कम करने में सहायता मिलती है। 

5. पाचन में सुधार

जैसा कि हमने पहले ही बताया कि एवोकाडो की पत्तियों में फ्लेवोनोइड्स, सैपोनिन्स और टैनिन भी पाए जाते हैं। इन यौगिकों की मदद से एसिडिटी, गैस और कब्ज को कम करने में सहायता मिलती है। इससे अल्सर के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिलती है। यह तनाव के स्तर को कम कर सकता है।

Avocado-leaves-benefits

Image Credit- Freepik 

6. डायबिटीज में मददगार

डायबिटीज के रोगियों का शुगर लेवल बढ़ जाने के कारण उन्हें काफी समस्या होती है। शुगर लेवल बढ़ जाने से उनके शरीर में इंसुलिन का स्तर भी प्रभावित होता है। लेकिन एवोकाडो की पत्तियों में फाइटोकेमिकल्स आपके शरीर के फैट और ग्लूकोज को बर्न करने में सहायता करता है। इससे टाइप 2 डायबिटीज को कम करने में मदद मिलती है।

एवोकाडो की पत्तियों का ऐसे करें इस्तेमाल

1. आप एवोकाडो की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकते हैं। इसमें आप 3-4 पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. इसके अलावा आप एवोकाडो की पत्तियों का जूस बनाकर पी सकते हैं। इससे डायबिटीज की समस्या में आराम मिलता है।

3. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं में भी किया जाता है।

4. चेहरे के लिए आप इसकी पेस्ट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read Next

अपच की समस्या को दूर करता है किन्नू का जूस, जानें सेहत के लिए इसे पीने के 11 फायदे

Disclaimer