Expert

पेट साफ नहीं होता तो इस तरह खाएं खीरा, कब्जियत होगी दूर

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो रोजाना खीरे का सेवन कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस समस्या में किसी तरह करें खीरे का सेवन?    
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट साफ नहीं होता तो इस तरह खाएं खीरा, कब्जियत होगी दूर


आज के समय में खुद को फिट रखना बेहद आवश्यक है। लेकिन खानपान की अनियमित आदतों की वजह से हमारे शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।  सुबह के समय में पेट न साफ होना भी इसकी एक बड़ी वजह है। यदि पेट साफ न हो तो आपको पूरा दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। पेट साफ न होने की वजह से आपका किसी भी काम में मन नहीं लगता। साथ ही आपके काम करने में क्षमता कम होने लगती है। वहीं अगर आपका पेट सुबह के समय साफ हो जाए तो इससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसलिए पेट का साफ होना बेहदएआवश्यक होता है। इसके लिए आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। कब्ज की समस्या में आराम पाने के लिए आप खीरे का सेवन कर सकते हैं। इस विषय पर हमनें डाइटीशियन शिवाली गुप्ता से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि खीरा किस तरह से कब्ज में उपयोगी होता है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

कब्ज की समस्या में कैसे खाएं खीरा? How to Eat cucumber In Constipation In Hindi  

खीरे का जूस पिएं  

खीरे से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। मेटाबॉलिज्म तेज होने से आपको आपको मल त्याग में परेशानी नहीं होती है। कब्ज की समस्या होने पर आप खीरे के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप करीब दो खीरे का जूस निकाल लें और इसमें एक नींबू का रस मिला दें। साथ ही इसमें एक चुटकी काला नमक भी मिला सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें : खाली पेट खीरा खाने से मिलते हैं कई फायदे, मोटापे से लेकर बीपी तक कई बीमारियां रहती हैं कंट्रोल 

cucumber benefits for constipation in hindi

खीरे का सलाद  

खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है। इससे आपके पेट में मल सॉफ्ट बनता है। जिससे सुबह मल त्याग करते समय आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके लिए आप बाजार से करीब दो से चार खीरे ले आएं और इसे सलाद की तरह खा सकते हैं।  

खीरे की स्मूदी 

खीरे की स्मूदी से आप कब्ज की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप खीरे को मिक्स में पिस लें। इसके बाद इसमें धनिया और पुदीने के पत्तों को मिक्स में डाल कर पीस लें और खीरे की स्मूदी में मिला दें। इसके अलावा आप इसमें एक चुटकी भर नमक भी मिला सकते हैं।  

खीरा का रायता  

भारत में त्योहारों पर खीरे का रायता खाया जाता है। इससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही ये पाचन क्रिया को भी बेहतर करता है। रायता बनाने के लिए आपके पास खीरा, दही और जीरे का पाउडर व काले नमक की आवश्यकता होती है। इन सभी को अपनी आवश्यकतानुसार मिलाकर आप रायता बनाएं और डाइट में इसे शामिल करें।  

इसे भी पढ़ें : खीरा खाने से लंबी उम्र तक यंग बनी रहती है स्किन, जानें त्वचा को मिलने वाले अन्य फायदे 

कब्ज में किस तरह से फायदेमंद होता है खीरा? 

  • खीरा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। सुबह के समय खीरा खाने से आपकी भूख शांत होती है।  
  • पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए आप खीरे का सेवन कर सकते हैं।  
  • आपके शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालने में खीरा सहायक होता है।  
  • खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके मल को नरम बनाती है।  

बाजार में खीरा आसानी से उपलब्ध होता है। ये आपकी कई समस्या को दूर करने के साथ कब्ज में भी लाभकारी होता है। सुबह के समय खीरा खाना ज्यादा उयोगी होता है, लेकिन आप इसे अपने आहार के साथ भी ले सकते हैं।  

 

Read Next

सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version