सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Jaggery And Lemon Water Benefits In Hindi: रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। जानें इसके 5 फायदे -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Mar 14, 2023 14:53 IST
सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पिएं, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

Jaggery And Lemon Water Benefits In Hindi: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए कई लोग अपने दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी के साथ करते हैं। नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। नींबू में पॉलीफिनोल एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है। यह वजन कम करने में भी मददगार है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर नींबू पानी में गुड़ डालकर पिया जाए, तो इससे दोगुना फायदे मिल सकते हैं। जी हां, गुड़ और नींबू पानी का मिश्रण सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। गुड़ में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। गुड़ शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल से बचाने में मदद करते हैं। गुड़ पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करता है। नींबू और गुड़ का एक साथ सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं। तो आइए, जानते हैं नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने के फायदे -  

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Lemon Water With Jaggery In Hindi

पाचन दुरुस्त करे

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीना हमारे पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। वहीं, गुड़ का सेवन करने से शरीर में पाचन के एंजाइम एक्टिव होते हैं। सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से पेट खुलकर साफ होता है और कब्ज से राहत मिलती है। साथ ही, गैस और पेट फूलने की समस्याओं में भी आराम मिलता है।

Benefits-Of-Jaggery-Lemon-Water

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में काफी लाभ मिल सकता है। दरअसल, नींबू और गुड़, दोनों में पोटैशियम पाया जाता है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे सिरदर्द और चक्कर आने की समस्या भी दूर होती है। यह दिल की बीमारियों का जोखिम को कम करने में भी मददगार है।

इम्यूनिटी मजबूत करे

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। वहीं, गुड़ भी मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये दोनों शरीर के इम्यून सिस्टम मजबूत करने का काम करते हैं। नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से आप कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोज पिएं अलसी के बीज और नींबू का पानी, मिलेंगे 5 अनोखे फायदे

वजन घटाने में मददगार 

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो खाली पेट गुड़ और नींबू पानी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नींबू और गुड़ में मौजूद पोषक तत्व शरीर में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम होती है।

शरीर में एनर्जी लाए

शरीर को हाइड्रेटेड रखने में नींबू बहुत लाभकारी माना जाता है। वहीं, गुड़ से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जिसे हमारा शरीर एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से शरीर की थकान दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीना सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की कई परेशानियां दूर होंगी।

 
Disclaimer