छोटे बच्चों को खाना खिलाना बेहद मुश्किल होता है। कई बार को पेरेंट्स बच्चों के पीछे खाना खिलाने को लेकर दौड़ते हुए नजर आते है और इस चक्कर में बच्चे ठीक ढंग से खाना नहीं खाते है इसलिए बच्चों को ऐसा फूड देने की आवश्यकता होती है ताकि उससे बच्चे को अच्छी तरह से पोषण मिल सके और उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही ढंग से हो सके। इसके लिए आप अपने बच्चे के आहार में एवोकाडो फल को शामिल कर सकते है। इससे उन्हें संपूर्ण पोषण मिल जाता है और यह बच्चों को पूरे दिन तरोताजा भी रखता है। इसमें विटामिन सी, ई, के, प्रोटीन, कैलोरी, कार्ब्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पोटैशियम, आयरन और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इससे बच्चे की आंखे, मस्तिष्क, पाचन तंत्र और त्वचा स्वस्थ रहती है। बच्चों के लिए एवोकाडो के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से बताते है।
बच्चों के लिए एवोकाडो के फायदे (Benefits of Avocado for Babies)
1. आंखों और मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
एवोकाडो में विटामिन ए और फोलेट पाया जाता है, जिसके सेवन बच्चों की आंखे और मस्तिष्क स्वस्थ रहते है। साथ ही इसमें पॉलीअनसेचुरेटेड वसा गर्भावस्था के दौरान और छोटे बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।
2. बच्चों का पेट भरे
कई बार बच्चों को हरी सब्जियां और फल खिलाना मुश्किल होता है। ऐसे में एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है, जिससे बच्चों में फ्री रेडिकल्स और पाचन की समस्या नहीं होती है। एवोकाडो के सेवन से बच्चों में अपच, कब्ज और गैस की परेशानी नहीं होती है। बच्चों का पेट भी अच्छे से भरता है।
Image Credit- Freepik
3. विटामिन का अच्छे से अवशोषण
कई बार आप बच्चे को खाना तो अच्छे से खिलाते है लेकिन उनके शरीर का विकास उचित तरीके से नहीं हो पाता है और मानसिक कमजोरी भी होने लगती है। ऐसे में एवोकाडो का सेवन आपके बच्चे के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इसके सेवन से विटामिन के अवशोषण में मदद मिलती है और विटामिन ए, ई, डी और के का अच्छे से अवशोषण होने पर शरीर स्वस्थ रहता है।
4. बच्चों का मोटापा कम करे
एवोकाडो के सेवन से बच्चों के शरीर में कोलेस्ट्रोल का स्तर कंट्रोल रहते है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा पाए जाते है, जिससे शरीर में गुड फैट का स्तर बना रहता है। यह हृदय संबंधी समस्याओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
इसे भी पढ़ें- पेट की समस्याओं को दूर करने में मददगार है एवोकाडो के पत्ते, जानें इसके सेवन का तरीका और फायदे
5. एनीमिया की समस्या से छुटकारा
एवोकाडो में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिससे हीमोग्लोबिन के उत्पादन में मदद मिलती है। साथ ही बच्चों में एनीमिया की परेशानी नहीं होती है। आप बच्चे को एवोकाडो की प्यूरी बनाकर दे सकते है।
Image Credit- Freepik
बच्चों को ऐसे खिलाएं एवोकाडो
1. बच्चों को एवोकाडो खिलाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप एवोकाडो की प्यूरी या मैश बनाकर खिलाएं। इसके लिए आप एवोकाडो को उबालकर उसे स्मैश करके दूध मिलाकर दे सकते है।
2. इसके अलावा आप बच्चों को एवोकाडो और गाजर का जूस बनाकर भी पिला सकते है। यह भी उनके लिए बेहद फायदेमंद होता है।
3. अगर आपका बच्चा थोड़ा बड़ा है, तो आप उसे एवोकाडो सलाद भी दे सकते है। यह भी उनके लिए बेहद फायदेमंद होता है।
4. बच्चों को आप एवोकाडो स्मूदी बनाकर भी दे सकते है। इसमें आप दूसरे फल भी मिला सकते है।
एवोकाडो के कई फायदे है लेकिन अगर आपके बच्चे को कोई खास तरह की समस्या हो, तो उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के एवोकाडो न दें। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है। सप्ताह में उन्हें हर दिन अलग-अलग फल देने की कोशिश करें। इसका सेवन उनके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।