प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अलसी का तेल है कई तरह से फायदेमंद, जानें इस्तेमाल के तरीके

अलसी बीज का तेल प्रेग्नेंसी में कई तरीके से फायदेमंद होता है। इससे  इस्तेमाल के कई फायदे होते है। इससे कई बीमारियां दूर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अलसी का तेल है कई तरह से फायदेमंद, जानें इस्तेमाल के तरीके

गर्भावस्था हर महिला के जीवन में एक महत्वपूर्ण और नाजुक क्षण होता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। पोष्टिक आहार मां और बच्चे के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। गर्भावस्था के दौरान कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते है। उनमें ऐसा ही एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ अलसी बीज का तेल है, जिसके सेवन से प्रेग्नेंसी में कई फायदे होते है लेकिन कई लोगों के मन में अलसी बीज के सेवन को लेकर भ्रम की स्थिति होती है। दरअसल असली बीज के तेल में कैलोरी, वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते है। साथ ही इसमें कई विटामिन्स और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाए जाते है, जो बच्चे के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। गर्भावस्था में इसके सेवन से कब्ज, ब्लड शुगर और इम्यून सिस्टम मजबूत करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे दिल की बीमारियों के लक्षण को भी कम करने में सहायता मिलती है। हालांकि इसके कुछ नुकसान भी है, जिससे आपको परहेज करने की जरूरत होती है। आइए अलसी बीज के तेल के फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते है। 

गर्भावस्था में अलसी बीज के तेल के फायदे (Flaxseeds Oil Benefits in Pregnancy)

1. कब्ज से राहत 

गर्भावस्था में अलसी बीज के तेल के सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिसकी मदद से खाना का पाचन अच्छे से हो पाता है और एसिडिटी और गैस की समस्या भी नहीं होती है। इसके अलावा यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इससे मल त्याग में भी कठिनाई नहीं आती है। साथ ही प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियों का विकास भी उचित ढंग से होता है। 

Flaxseeds-pregnancy

Image Credit- Freepik

2. दिल की समस्याओं के लिए

गर्भावस्था में हृदय की समस्याओं के लिए भी अलसी बीज के तेल के बहुत फायदे होते है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते है, जो रक्त में धमनियों के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करते है और धमनियों के अंदर प्लाक की समस्या से भी बचाते है। इससे हार्ट स्ट्रोक और अटैक का खतरा कम हो जाता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद मिलती है। 

3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए

गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना इम्यून सिस्टम बेहद मजबूत बनाने की जरूरत है। अलसी बीज के तेल में फाइटोन्यूट्रिएंट्स और विटामिन्स पाए जाते है, जिसके सेवन से संक्रमण और मौसमी बीमारियों को दूर रखने में मदद मिलती है। यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। साथ ही इससे क्रोनिन बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- अलसी खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

4. भ्रूण के विकास में सहायक

 भ्रूण के मस्तिष्क विकास  के लिए अलसी बीज के तेल फायदेमंद होता है। इसमें लिनोलेइक एसिड, अल्फा-लिनोलेइक एसिड या ओमेगा -3 पॉलीअनसेचुरेटेड वसा होता है, जो गर्भ के पहले कुछ महीनों के दौरान भ्रूण के मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक हैं। साथ ही यह बच्चे के हृदय विकास के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। 

5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद

अलसी बीज के तेल के सेवन से ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही फाइबर की मदद से भोजन का पाचन सही ढंग से होता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने की दिक्कत नहीं आती है। यह डिलवरी के बाद भी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

Flaxseeds-pregnancy

Image Credit- Freepik

इन तरीकों से करें अलसी बीज के तेल का सेवन

1. अलसी बीज के तेल का सेवन आप सलाद में डालकर कर सकते है। 

2. इसके अलावा आप इसे खाना बनाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते है और इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती है। 

3. इसके बीज का इस्तेमाल आप जूस में कर सकते है। 

4. इसे आप रूखी त्वचा पर भी लगा सकते है। इससे स्किन मुलायम हो सकती है। 

5. साथ ही स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में ये काफी फायदेमंद है। 

सावधानियां

1. अलसी बीज के तेल का उपयोग करने के कई फायदे है लेकिन जैसा कि हमने आपको बताया था कि इसके कई नुकसान भी है। इसके अधिक सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। 

2. अधिक मात्रा में सेवन से मतली या दस्त की परेशानी बढ़ सकती है।

3. गर्भावस्था के दौरान असली बीज के तेल का सेवन बेहद सावधानीपूर्वक करना चाहिए। 

4. इससे सूजन की दिकक्त आ सकती है इसलिए इसका बेहद संतुलित मात्रा में सेवन करना चाहिए। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

आंवला के बीज के फायदे: सिर्फ आंवला ही नहीं इसके बीज भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें उपयोग का तरीका

Disclaimer