घबराहट और बेचैनी होने पर बढ़ सकती है दिल की धड़कन, इस तरह से करें नॉर्मल

एंग्जायटी की वजह से दिल की धड़कने तेज होने लगती है। ऐसे में आप डॉक्टर के बताए उपायों को अपना सकते हैं। 

 
Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Feb 03, 2023 18:59 IST
घबराहट और बेचैनी होने पर बढ़ सकती है दिल की धड़कन, इस तरह से करें नॉर्मल

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

आज के समय व्यक्ति को ऑफिस व घर के काम व आर्थिक स्थिति को सुधारने में चिंता, स्ट्रेस व एंग्जायटी होने लगती है। एंग्जायटी एक मानसिक समस्या है, जो व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है। इसमें व्यक्ति को नकारात्मक विचार आने लगते हैं। कोरोना के बाद से एंग्जायटी से अधिकतर लोग परेशान है। आपको बता दें कि एंग्जायटी होने पर व्यक्ति को नकारात्मक विचारों कई अन्य तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं। एंग्जायटी में व्यक्ति को घबराहट होने लगती है और उसके आत्मविश्वास में भी कमी आ जाती है। कई बार इस स्थिति में लोगों के दिल की धड़कने तेज होने लगती है। जबकि कई लोगों को इस समय घुटन होने लगती है और उनको सांस लेने में परेशानी होने लगती है। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि घबराहट होने पर यदि आपकी दिल की धड़कने तेज हो तो आपका क्या उपाय अपनाने चाहिए? 

एंग्जायटी में लोगों की दिल की धड़कने तेज होने लगती है और उन्हें घबराहट महसूस होती है। इस समस्या पर इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल रोबोटिक्स और मिनिमली इनवेसिव कार्डिएक सर्जरी विभाग के सलाहकार डॉ वरुण बंसल ने बताया कि एंग्जायटी होने पर दिल की धड़कनों को कैसे नियंत्रित करें।  

how to control heart beat in anxiety

एंग्जायटी होने पर दिखते हैं ये लक्षण  

अधिक पसीना आना  

एंग्जायटी होने पर व्यक्ति के पसीना आने लगता है। इस समस्या में व्यक्ति को लंबे समय तक घबराहट बनी रहती है और उसको अधिक पसीना आने लगता है।  

इसे भी पढ़े : एंग्जाइटी से हैं परेशान? जानें दूर करने के आसान टिप्स 

किसी काम में फोकस न कर पाना  

बैचेनी महसूस होने पर व्यक्ति को किसी भी काम में मन नहीं लगता है। साथ ही व्यक्ति को काम में फोकस करने में भी समस्या आने लगती है।  

सांस में परेशानी होना  

एंग्जायटी होने पर व्यक्ति के दिल की धड़कने तेज हो जाती है। जिसकी वजह से उसको सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है।  

एंग्जायटी में बढ़ती दिल की धड़कनों को कैसे करें कंट्रोल  

आंखे कुछ समय के लिए बंद करें  

एंग्जायटी में दिल की धड़कने तेज होने लगे और घबराहट ज्यादा होने लगे तो व्यक्ति को कुछ मिनट के लिए अपनी आंखे बंद कर लेनी चाहिए। इससे वह अपने विचारों को कंट्रोल कर पाएंगे और उनके दिल की धड़कने नॉर्मल स्तर पर आ जाती है।  

गहरी सांसे लें  

एंग्जायटी में जब दिल की धड़कने तेज होने लगे तो व्यक्ति को कुछ समय के लिए शांत बैठ जाना चाहिए। इसके साथ ही व्यक्ति को धीरे धीरे गहरी सांसे लेनी चाहिए। इससे रक्त संचार नियंत्रित होता है और दिल की धड़कने नियंत्रित होती है। इसे तब तक दोहराएं जब तक हृदय गति सामान्य न हो जाए।   

गर्म पानी पिएं  

दिल की धड़कने तेज होने पर आप गर्म पानी पिएं। लेकिन इस समय सिप-सिपकर पानी पिएं। इससे दिल की अनियंत्रित धड़कने धीरे धीरे नियंत्रित होने लगती है। दरअसल इससे हृदय को रक्त संचार करने में सहायता मिलती है और उसकी कार्यप्रणली दोबारा से सही स्तर पर पहुंच जाती है।  

बाहर खुली हवाएं में जाएं  

घबराहट या एंग्जायटी होने यदि आप किसी बंद कमरे में हैं तो इस स्थिति में किसी खुली जगह पर निकल जाएं। इसके साथ ही आप बंद कमरे के खिड़की व दरवाजों को खोलकर फ्रेश हवा को अंदर आने दें। इससे आपको पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगी और दिल की धड़कने सामान्य हो जाएंगी।  

इसे भी पढ़े : चक्कर आने (Vertigo) और सिर घूमने (Dizziness) में क्या अंतर होता है? जानें दोनों स्थितियां कैसे हैं अलग 

ऐसा कार्य जो आपको पसंद हो  

एंग्जायटी में व्यक्ति को नकारात्मक विचार आने लगते हैं। ऐसा करने पर आप अपनी पसंद के कार्य को करें। इससे आपके मन के विचारो में बदलाव होगा और आपकी हृदय गति सही स्तर पर आ जाएंगी।  

एंग्जायटी की वजह से यदि हृदय गति ज्यादा तेज हो रही हो और ये समस्या आपको लंबे समय तक हो रही हो तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इस समय महसूस होने वाले गंभीर लक्षणों को नजरअंदाज करने से कई अन्य समस्याएं हो सकती है।  

 

Disclaimer