Expert

प्रेग्नेंसी में फूलगोभी खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, आप भी करें डाइट में शामिल

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को डाइट में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। आगे जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में फूलगोभी खाने से क्या फायदे मिलते हैं।    
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी में फूलगोभी खाने से सेहत को मिलते हैं कई जबरदस्त फायदे, आप भी करें डाइट में शामिल


प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खुद के साथ ही गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत का पूरा ध्यान रखना होता है। इस समय महिलाओं को डाइट में पौष्टिक चीजों का सेवन करना चाहिए। इस समय महिलाओं की लाइफस्टाइल और डाइट का असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। इसलिए डॉक्टर महिलाओं को ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाने की सलाह देते हैं। साथ ही, सब्जियों में हरी सब्जियां, गोभी व ब्रोकली खाना फायदेमंंद होता है। आगे डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी में फूलगोभी खाने से क्या फायदे मिलते हैं। 

प्रेग्नेंसी में गोभी खाने के फायदे - Benefits Of Eating Cauliflower During Pregnancy In Hindi

पोषक तत्वों से भरपूर 

फूलगोभी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट जैसे आवश्यक विटामिन होते हैं, जो भ्रूण के विकास के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। फोलेट, विशेष रूप से बच्चे को न्यूरल ट्यूब दोषों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए महिलाएं फूलगोभी का सीमित मात्रा में सेवन कर सकती हैं। 

cauliflower benefits in pregnancy

पाचन स्वास्थ्य

गर्भावस्था के दौरान कब्ज एक आम समस्या मानी जाती है, जो अक्सर हार्मोनल परिवर्तन और बढ़ते गर्भाशय के कारण होती है। फूलगोभी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर करता है और कब्ज को रोकता है। इसके साथ ही गोभी में मौजूद फाइबर के कारण आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। 

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं 

गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों की सुरक्षा के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली में थोड़े बहुत बदलाव होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर फूलगोभी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है, संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। गर्भावस्था के दौरान एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली बनाना महिला व बच्चे के लिए आवश्यक होता है। 

ब्लड प्रेशर को रखें कंट्रोल

गर्भावस्था के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को आप प्रीक्लेम्पसिया भी कहते हैं। यह स्थिति प्रेग्नेंट महिला और भ्रूण के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। फूलगोभी में सोडियम की मात्रा कम और पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। इसका पोटेशियम सोडियम को कम करके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने 

डायबिटीज को कम करें

गर्भावधि मधुमेह (प्रेग्नेंसी में होने वाला डायबिटीज) का खतरा कई  महिलाओं को होता है। ऐसे में महिलाओं की डाइट में फूलगोभी को शामिल किया जा सकता है। फूलगोभी में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और कार्बोहाइड्रेट अधिक होता है। इससे आपको डायबिटीज का खतरा कम होता है। 

इसे भी पढ़ें: उम्र से पहले क्यों बंद हो जाते हैं पीरियड्स, किन बीमारियों का रहता है खतरा

हालांकि फूलगोभी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के पाचन क्रिया पर दबाव के कारण गैस बनती है। कई बार फूलगोभी की वजह से भी आपको गैस की समस्या हो सकती है। अगर, पेट संबंधी है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही डाइट में बदलाव करने चाहिए। 

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी में काली इलायची का सेवन करना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version