Fri Nov 13, 2026 | 02:00 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 तरह के साग, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

सर्दियों में मिलने वाले पत्तेदार साग स्वाद के साथ शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देते हैं। इनमें फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए जानें ऐसे 7 देसी साग को खाने के फायदे।
सर्दियों में जरूर खाएं ये 7 तरह के साग, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूरसर्दियों में जरूर खाएं ये 7 तरह के साग, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में तरह-तरह के साग की भरमार हो जाती है। बथुआ, पालक, मेथी और सरसों का साग न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि पोषक तत्वों का भी अच्छा स्रोत हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर को जरूरी पोषण मिलता है। आइए जानते हैं सर्दियों में कौन से 7 तरह के साग डाइट में शामिल करने चाहिए और इनसे सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

साग का नाम सेहत के लिए फायदे
बथुआ का साग कब्ज से बचाव करता है और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
मेथी का साग ब्लड शुगर मैनेजमेंट और खून की कमी से बचाव।
सरसों का साग बीपी को संतुल‍ित रखने और पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद।
पालक का साग पाचन तंत्र, हड्डियों और आंखों की सेहत के ल‍िए फायदेमंद है।
कुल्फा का साग समें मौजूद विटामिन और मिनरल्स आंखों और हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
चौलाई का साग एनीमिया से बचाव, हड्डियों और आंखों की बेहतर सेहत और कब्ज से बचाव।
लाल भाजी हीमोग्लोबिन और कोलेजन निर्माण में फायदेमंद और हड्ड‍ियों की सेहत के ल‍िए भी फायदेमंद है। 

1. बथुआ साग

bathua-ke-faydebathua-ke-fayde

  • बथुए के साग में विटामिन A, C, कैल्शियम, आयरन और फाइबर पाया जाता है।
  • बथुए के साग में मौजूद फाइबर मल त्‍याग की प्रक्र‍िया को आसान बनाता है और कब्‍ज से बचाव कर सकता है।
  • इसमें मौजूद आयरन, व‍िटाम‍िन A, C, कैल्शियम, हड्ड‍ियों और आंखों की सेहत को सपोर्ट करते हैं।

साल 2023 में Molecules में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, बथुआ में प्रोटीन, विटामिन C, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन और हड्ड‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें- दाल और साग का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कितना सही? आप भी खाते हैं पालक और बथुआ वाली दाल तो जान लें

2. मेथी का साग

  • मेथी के पत्तों में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन A और C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • मेथी के पत्तों में मौजूद फाइबर मल त्याग की प्रक्र‍िया को आसान बनाने में मदद करते हैं।
  • फाइबर युक्‍त मेथी का साग, डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है क्‍योंक‍ि इससे शुगर कंट्रोल में भी मदद म‍िलती है।
  • मेथी का साग आयरन से भरपूर होता है और खून की कमी से बचाव कर सकता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन A और C त्वचा में कोलेजन निर्माण में मदद करते हैं।

साल 2024 में Scientific Reports में प्रकाशि‍त एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, शोधकर्ताओं के अनुसार मेथी की पत्तियां, पोषक तत्वों और फाइटोकेमिकल कंपाउंड्स का अच्छा स्रोत हैं। इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड्स के कारण इन्हें संतुलित आहार का हिस्सा बनाया जा सकता है।

3. सरसों का साग

  • सरसों के साग में विटामिन A, C, K, फोलेट, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है। यह इम्‍यून‍िटी को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।
  • सरसों के साग में मौजूद पोटैशियम बीपी को सामान्‍य रखने में मदद कर सकता है।
  • सरसों के साग में फाइबर होता है जो पाचन को भी बेहतर बनाने में मदद करता है और कब्‍ज से बचाव करता है।
  • आंखों और हड्ड‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िए भी सरसों का साग फायदेमंद माना जाता है क्‍योंक‍ि इसमें बीटा-कैरोटीन, व‍िटाम‍िन K और कैल्‍श‍ियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।

साल 2024 में Scientific Reports में प्रकाश‍ित एक अध्‍ययन के मुताब‍िक, सरसों के पत्तों में कैरोटिनॉइड्स मौजूद होते हैं। साथ ही, इसमें बीटा-कैरोटीन होता है जो आंखों की सेहत के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है। सरसों के पत्तों में आयरन पाया जाता है।आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- कई बीमारियों को दूर करता है कुलेखरा साग, जानें इसके फायदे-नुकसान और न्‍यूट्र‍िशनल वैल्‍यू

4. पालक

palak-khane-ke-faydepalak-khane-ke-fayde

  • पालक में आयरन, फोलेट, विटामिन A, C, K और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व मौजूद होते हैं।
  • पालक में मौजूद आयरन, हीमोग्‍लोब‍िन बनाने में मदद करता है।
  • हड्ड‍ियों और आंखों की सेहत के ल‍िए पालक का सेवन फायदेमंद होता है।
  • पालक में मौजूद पोटैशियम और फोलेट, हार्ट और ब्‍लड वेसल्‍स के ल‍िए फायदेमंद माना जाता है।
  • पालक में मौजूद फाइबर पाचन समस्‍याओं से बचाव करने में भी मदद करता है।

5. कुल्‍फा साग

  • कुल्‍फा एक हरी पत्तेदार सब्जी है जिसे साग के रूप में खाया जाता है। इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है। इसे दाल, आलू या अन्य सब्जियों के साथ भी पकाकर खाया जाता है।
  • कुल्‍फा के साग में व‍िटाम‍िन A, C, मैग्नीशियम, पोटैशियम, ओमेगा 3 फैटी एस‍िड जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
  • कुल्‍फा में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के स्‍वास्थ्‍य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • कुल्‍फा में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

6. चौलाई का साग

  • चौलाई का साग (Amaranth Leaves) में आयरन, कैल्शियम, फोलेट, विटामिन A और C जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
  • इसमें मौजूद आयरन से खून की कमी या एनीम‍िया से बचाव होता है।
  • चौलाई में कैल्शियम और विटामिन K होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
  • चौलाई के साग में मौजूद फाइबर कब्ज से बचाव करता है और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
  • बीटा-कैरोटीन आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।

7. लाल भाजी

  • लाल भाजी को लाल चौलाई भी कहा जाता है। इसमें कैल्‍श‍ियम, आयरन, व‍िटाम‍िन A, C और एंटीऑक्‍सीडेंट्स पाए जाते हैं।
  • लाल भाजी में आयरन पाया जाता है। आयरन, रेड ब्‍लड सेल्‍स और हीमोग्‍लोब‍िन बनाने में मदद करता है। लाल भाजी में व‍िटाम‍िन C पाया जाता है ज‍िससे कोलेजन बनाने में मदद म‍िलती है।
  • साथ ही, लाल भाजी में मौजूद व‍िटाम‍िन A, आंखों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद कैल्‍श‍ियम और व‍िटाम‍िन K, हड्ड‍ियों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है।

साग को पकाने का सही तरीका ताकि पोषक तत्व बने रहें

  • साग को काटने से पहले साफ पानी से अच्‍छी तरह से धो लें।
  • साग को पकाने से पहले गुनगुने पानी में कुछ देर उबाल लें। साग को कच्‍चा खाने से बचें।
  • साग को पकाने से ठीक पहले काटें, ताकि पोषक तत्वों का नुकसान कम हो।
  • साग को ताजा पकाकर खाएं। बार-बार गर्म करने से कुछ विटामिन की मात्रा कम हो सकती है।

न‍िष्‍कर्ष:

सर्दि‍यों में बथुआ, मेथी, सरसों का साग, पालक, कुल्‍फा का साग, चौलाई का साग, लाल भाजी को डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।
बथुए का साग कब्‍ज से बचाव कर सकता है और मल त्‍याग की प्रक्र‍िया को आसान बना सकता है। डायब‍िट‍िक मरीजों के ल‍िए मेथी के पत्तों से बना साग फायदेमंद होता है क्‍योंक‍ि यह शुगर कंट्रोल में मदद कर सकता है। मेथी का साग खून की कमी से बचाव कर सकता है और कोलेजन न‍िर्माण में भी मदद करता है। सरसों का साग बीपी को सामान्‍य रखने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। पालक का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, हड्ड‍ियों और आंखों की सेहत भी बेहतर होती है। आंखों और हड्ड‍ियों की सेहत के ल‍िए कुल्‍फा साग फायदेमंद माना जाता है। चौलाई का साग एनीम‍िया, हड्ड‍ियों की सेहत, आंखों की सेहत, कब्‍ज से बचाव में यह फायदेमंद माना जाता है। लाल भाजी में आयरन पाया जाता है ज‍िससे हीमोग्‍लोब‍िन बढ़ाने में मदद म‍िलती है। इसमें मौजूद व‍िटाम‍िन C से कोलेजन को बनाने में मदद म‍िलती है। लाल भाजी में कैल्‍श‍ियम और व‍िटाम‍िन K पाया जाता है जो हड्ड‍ियों को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करता है।

image credit: magnific, gstatic.com

FAQ

  • क्या साग खाने से वजन घटता है?

    साग में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईट‍िंग से बचाव होता है। इसे वेट लॉस डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं।
  • साग खरीदते समय क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

    हमेशा ताजे, हरे और बिना दाग वाले पत्ते खरीदें। साग को लंबे समय तक स्टोर करने के बजाय जल्दी इस्तेमाल करें। सड़े या बदबूदार पत्तों का सेवन न करें।

Read Next

→ World Diabetes Day 2026: स्प्राउट्स या उबले अंडे, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर नाश्ता?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 13:34 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh