Fri Nov 13, 2026 | 01:02 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

World Diabetes Day 2026: स्प्राउट्स या उबले अंडे, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर नाश्ता?

डायबिटीज के मरीज स्प्राउट्स या उबले अंडे, दोनों का सेवन कर सकते हैं। दोनों ही ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखते हैं और उनकी सेहत में सुधार करने के लिए भी जाने जाते हैं। जानें, इनमें किस-किस तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं।
World Diabetes Day 2026: स्प्राउट्स या उबले अंडे, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर नाश्ता?World Diabetes Day 2026: स्प्राउट्स या उबले अंडे, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर नाश्ता?

नाश्ते के रूप में स्प्राउट्स और उबले अंडे खूब खाए जाते हैं और इन विकल्पों को काफी पसंद भी किया जाता है। अच्छी बात यह है कि दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। यहां तक कि डायबिटीज में भी इन्हें अच्छे और लाभकारी विकल्प माना जाता है। हालांकि, यह सवाल जरूर उठता है कि डायबिटीज में स्प्राउट्स या उबले अंडे में से क्या खाना ज्यादा फायदेमंद है?

इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, ‘डायबिटीज में स्प्राउट्स या उबले अंडे दोनों में से कुछ भी खा सकते हैं। उन्हें इसमें से कोई एक विकल्प चुनने की जरूरत नहीं है। असल बात यह है कि दोनों के अपने-अपने फायदे हैं और इनमें अलग-अलग किस्म के पोषक तत्व होते हैं, जो कि डायबिटीज में मददगार साबित होते हैं।"

क्या है बेहतर?

विशेषता डायबिटीज में उबले अंडे खाने के फायदे डायबिटीज में स्प्राउट्स खाने के फायदे
कार्बोहाइड्रेट कंटेंट आपको जानकर हैरानी होगी कि उबले अंडे का जीआई शून्य होता है। इसका मतलब है कि उबले अंडे खाने से जरा भी ब्लड शुगर का स्तर नहीं बदलता है। यही बात इसे डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद बनाती है। उबले अंडे की ही तरह, स्प्राउट्स में भी कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम से सामान्य तक होती है। यही नहीं, स्प्राउट्स यानी अंकुरित अनाज काॅम्प्लेक्स कार्ब्स का बहुत अच्छा स्रोत हैं। असल में, स्प्राउट्स बनने की प्रक्रिया वास्तव में स्टार्च के एक हिस्से को ऐसे ब्रेकडाउन करती है, जिससे पचाया जाना आसान हो जाता है।
पोषक तत्व उबले अंडे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद है, बल्कि इसमें उच्च गुणवत्ता का प्रोटीन और हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं। स्प्राउट्स में डाइटरी फाइबर, प्लांट प्रोटीन और गट फ्रेंडली एंजाइम्स होते हैं, जो कि सेहत को न सिर्फ लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि इम्यूनिटी को बूस्ट करके बीमार होने से भी रोकते हैं। ध्यान रखें कि डायबिटीज के मरीजों की इम्यूनिटी पहले से ही काफी कमजोर होती है।
ब्लड शुगर पर प्रभाव उबले हुए अंडे खाने से पाचन क्रिया धीमी होती है और आपको लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास कराता है। नाश्ते में उबला अंडा खाने से लंबे समय तक ब्लड शुगर भी स्थिर बना रहता है। स्प्राउट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम है। चूंकि, यह भी धीरे-धीरे पचता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित नहीं होता है। इसके उलट, ब्लड शुगर स्थिर रहता है।
किनके लिए फायदेमंद डायबिटीज में तो उबला अंडा फायदेमंद है, इसके साथ-साथ जो लोग कीटो डाइट या लो कार्ब डाइट ले रहे हैं, उन्हें भी इसका भरपूर फायदा मिलता है। अंडे की ही तरह, स्प्राउट्स भी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। हालांकि, ये गट फ्रेंडली है और यह मैक्रोन्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत है। इसलिए, सुबह नाश्ते के रूप में इसका सेवन करना अच्छा होता है।

साल 2015 में Nutrients में प्रकाशित शोध के अनुसार, प्रतिदिन एक अंडा खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड ग्लूकोज, इंसुलिन, लिपिड प्रोफाइल (कोलेस्ट्रॉल) या ऑक्सिडाइज्ड LDL के स्तर में कोई नकारात्मक वृद्धि नहीं होती है। यहां तक कि प्रतिदिन एक अंडा खाने से टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में क्रोनिक सूजन (TNF-α) कम होती है (बशर्ते उन्हें हृदय या किडनी की गंभीर बीमारी न हो), वहीं, 2022 में Metabolites में प्रकाशित एक रिपोर्ट में चार अलग-अलग तरह के स्प्राउट्स की तुलना की गई। इसका निष्कर्ष यह बताता है कि स्प्राउट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे पाचन क्षमता बेहतर होती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें: रात में अचानक बढ़ता है शुगर? शाम 5 बजे के बाद स्नैक में शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

किसे चुनें?

Sprouts Vs Boiled Egg Which Is Good For Diabetes In BreakfastSprouts Vs Boiled Egg Which Is Good For Diabetes In Breakfast

तमाम फायदों के बावजूद यह सवाल ज्यों का त्यों है कि डायबिटीज में अंडे और स्प्राउट्स में से कौन सा विकल्प बेहतर है? इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "अगर आप जीरो कार्बोहाइड्रेट लेना चाहते हैं, तो उबला अंडा खा सकते हैं। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है और इसका सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी स्थिर बना रहता है। वहीं, अगर आप हाई फाइबर कंटेंट वाली चीजों का सेवन अधिक करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि स्प्राउट्स का सेवन करें। यह धीरे-धीरे पचता है, जिससे लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है।"

कैसे करें सेवन?

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी सलाह देती हैं, "जरूरी नहीं है कि नाश्ते में आप सिर्फ किसी एक चीज का ही सेवन करें। आप स्प्राउट्स में कटे प्याज, नींबू का रस और एक उबला अंडा साथ में खा सकते हैं। इस तरह कॉम्बिनेशन फूड से आपको प्रोटीन, फाइबर, एनिमल प्रोटीन और हेल्दी फैट मिलते हैं। यह डायबिटीज के रोगियों को काफी लाभ पहुंचाते हैं।"

इसे भी पढ़ें: क्या दालचीनी खाने से कंट्रोल हो सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट की राय

निष्कर्ष

डायबिटीज में उबले अंडे सहित स्प्राउट्स खाना फायदेमंद होता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक नहीं करता है और न ही सेहत को किसी तरह का नुकसान होता है। जहां, स्प्राउट्स फाइबर और प्लांट प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, वहीं उबले अंडे उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में कमी आती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है, जिससे मौसमी बीमारियों से बचाव संभव हो पाता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • डायबिटीज में कच्चे स्प्राउट्स खाएं या हल्का उबालकर, क्या है ज्यादा फायदेमंद?

    डायबिटीज के मरीजों को कच्चे स्प्राउट्स नहीं खाने चाहिए। उनके लिए हल्का स्टीम करके खाना अधिक सुरक्षित और फायदेमंद होता है।
  • क्या उबले अंडे का पीला हिस्सा डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है?

    अंडे के पीले हिस्से में ल्यूटिन और विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व होते हैं, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज को हृदय रोग या हाई कोलेस्ट्रॉल की गंभीर समस्या न हो, तो दिनभर में एक पूरा अंडा (जर्दी सहित) खा सकते हैं।

Read Next

→ World Diabetes Day 2026: शकरकंद या आलू, डायबिटीज के मरीजों के लिए क्या है बेहतर? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 13, 2026 12:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 13, 2026 12:50 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Nov 13, 2026 12:50 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi