Does Cinnamon Help To Control Blood Sugar Level: दालचीनी को डायबिटिक डाइट में या ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन यह शुगर लेवल घटाने का जादुई तरीका नहीं है। डायबिटीज के इलाज में अक्सर दवाएं और इंसुलिन के इंजेक्शन शामिल होते हैं। इसके अलावा, कई लोग ऐसे फूड्स के बारे में जानना चाहते हैं, जो ब्लड शुगर कम करने में मदद कर सकते हैं। दालचीनी भी ऐसा ही एक मसाला है, जिसका इस्तेमाल लोग अक्सर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करते हैं। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर की कोशिकाओं को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से नुकसान पहुंचता है।ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का संबंध टाइप 2 डायबिटीज समेत कई पुरानी बीमारियों के साथ पाया गया है। इसलिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन डायबिटीज और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानें दालचीनी डायबिटीज और शुगर लेवल कंट्रोल में कितनी असरदार है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
Mayo Clinic के मुताबिक, दालचीनी को डायबिटीज का इलाज नहीं माना जा सकता। ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए संतुलित खानपान, नियमित एक्सरसाइज, ब्लड शुगर की जांच और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की बताई दवाएं या इंसुलिन लेना जरूरी है। दालचीनी के सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
वैज्ञानिक शोध: क्या दालचीनी डायबिटीज में असरदार है?
cinnamon-to-control-blood-sugar-level
कई शोध में देखा गया कि दालचीनी का सेवन डायबिटीज में फायदेमंद है, हालांकि इसका असर सीमित है।
साल 2015 में Journal Of Traditional And Complementary Medicine में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या से जूझ रहे लोगों पर दालचीनी के अर्क के प्रभावों का अध्ययन किया। दालचीनी का अर्क लेने वाले लोगों के फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज और खाने के बाद के ब्लड शुगर स्तर में कमी आई। इसके अलावा, फास्टिंग इंसुलिन, इंसुलिन रेजिस्टेंस, टोटल कोलेस्ट्रॉल और LDL कोलेस्ट्रॉल में भी कमी देखी गई।
साल 2019 में International Journal Of Food Science में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, रोजाना दालचीनी का सेवन करने से कुछ लोगों के ब्लड शुगर लेवल में सकारात्मक प्रभाव देखा गया।
साल 2020 में Journal Of The Endocrine Society में प्रकाशित एक स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि दालचीनी का सप्लीमेंट लेने वाले प्रतिभागियों में फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल हुआ। साथ ही, कार्ब्स लेने के बाद शरीर की ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की प्रतिक्रिया में भी सुधार देखा गया। स्टडी के अनुसार, दालचीनी प्रीडायबिटीज से पीड़ित लोगों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
क्या दालचीनी दवा का विकल्प है?
नहीं, दालचीनी डायबिटीज की दवाओं का विकल्प नहीं है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बिना डायबिटीज की दवा बंद नहीं करनी चाहिए। साथ ही, दालचीनी के सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए संतुलित खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद पर ध्यान दें।
दालचीनी का सेवन करने का सही तरीका और मात्रा
- दालचीनी का सेवन खाने में मसाले के रूप में या इसकी चाय बनाकर किया जा सकता है।
- दालचीनी पाउडर को दलिया, ओट्स, सब्जी या अन्य पकवानों में स्वाद के लिए मिला सकते हैं।
- एक कप पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालकर उबालें। इसके बाद छानकर पी सकते हैं।
- दालचीनी पाउडर को दूध या बिना चीनी वाले अन्य पेय पदार्थों में थोड़ी मात्रा में मिला सकते हैं।
यह भी पढ़ें- ज्यादा दालचीनी का सेवन सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें एक दिन में कितनी मात्रा है काफी?
कितनी मात्रा लेनी चाहिए?
दिनभर में 1 से 2 ग्राम दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। यानी आधा से एक टीस्पून दालचीनी पाउडर का सेवन किया जा सकता है।
दालचीनी के नुकसान
- दालचीनी का अधिक सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।
- कुछ लोगों को दालचीनी से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर खुजली, जलन हो सकती है।
- अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन, बेचैनी या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है।
निष्कर्ष:
दालचीनी डायबिटीज में दवा और इलाज का विकल्प नहीं है। इसे डायबिटिक डाइट या ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले लोग अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन इससे शुगर लेवल कंट्रोल हो, ऐसा जरूरी नहीं है। दालचीनी को मसाले, चाय के रूप में ले सकते हैं। दालचीनी के टुकड़े का इस्तेमाल भी चाय या काढ़ा बनाने में किया जाता है। दिनभर में 1 से 2 ग्राम दालचीनी का सेवन कर सकते हैं। आमतौर पर इतनी मात्रा सुरक्षित मानी जाती है। किसी क्रॉनिक बीमारी के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर मात्रा तय करें। दालचीनी का अधिक सेवन करने से लिवर को नुकसान पहुंच सकता है, एलर्जी या खुजली हो सकती है।
image credit: magnific
FAQ
डायबिटीज में कौन से फल खा सकते हैं?
डायबिटीज के मरीज अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, पपीता, जामुन और बेरीज जैसे फल खा सकते हैं। इसमें फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।डायबिटीज के मरीज नाश्ते में क्या खा सकते हैं?
डायबिटीज के मरीज नाश्ते में बेसन या मूंग दाल का चीला, वेजिटेबल ओट्स, अंडे, सब्जियों वाला दलिया या मल्टीग्रेन रोटी के साथ दही खा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 11, 2026 15:39 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh
