सर्दियों में नारियल पानी पीने को लेकर लोगों में काफी सारे भ्रम है। कुछ लोगों को लगता है कि सर्दियों में नारियल पानी पीने से जुकाम-खांसी हो सकती है तो अन्य लोगों को लगता है कि सर्दियों में नारियल पानी से पेट खराब हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। Ms. Aditi Prasad Apte, Senior - Clinical Nutritionist, Aster RV Hospital, Bengaluru कहती हैं कि आप सर्दियों में भी नारियल पानी पी सकते हैं जो कि शरीर को हाइड्रेट करने में मददगार है। तो जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन कहती हैं कि अगर आपको पहले से ही सर्दी-जुकाम नहीं है और आप लो बीपी के मरीज नहीं हैं तो आप नारियल पानी पी सकते हैं। इसके अलावा कई कारण हैं जिसकी वजह से आपको सर्दियों में नारियल पानी पीना चाहिए।
सर्दियों में नारियल पानी क्यों पीना चाहिए?
न्यूट्रिशनिस्ट अदिति प्रसाद कहती हैं कि हां, सर्दियों में नारियल पानी पीना आमतौर पर सुरक्षित है और इसे आप अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकते हैं। लोगों के बीच यह आम धारणा है कि सर्दियों में नारियल पानी नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। हालांकि, ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि सर्दियों में नारियल पानी पीने से सर्दी-खांसी या सांस संबंधी संक्रमण हो सकते हैं।
नारियल पानी प्राकृतिक रूप से ताजगी देने वाला होता है और इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में तरल पदार्थों (फ्लूइड्स) का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें थोड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं और बाजार में मिलने वाले मीठे पैक्ड ड्रिंक्स की तुलना में इसमें कैलोरी भी कम होती है।
इसे भी पढ़ें: एसिडिटी में पिएं मात्र एक गिलास नारियल पानी, एक्सपर्ट ने बताया है क्यों है फायदेमंद
सर्दियों में नारियल पानी पीने के फायदे
डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि नारियल पानी का एक मुख्य फायदा शरीर को हाइड्रेटेड रखना है। सर्दियों में नारियल पानी पीने से
- पाचन क्रिया में तेजी आती है और आंतों की गति सही रहती है, जिससे खाना तेजी से पचता है।
- यह वेट लॉस करने वालों के लिए भी फायदेमंद है और उन लोगों के लिए हेल्दी ड्रिंक है जो कि बॉडी डिटॉक्स करना चाहते हैं।
- सर्दियों में आमतौर पर ब्लड सर्कुलेशन स्लो हो जाता है, ऐसे में नारियल पानी पीना रक्त संचार को बेहतर बनाने के साथ और शरीर के सामान्य कार्यों के लिए के लिए पर्याप्त तरल पदार्थ प्रदान करता है।
- ठंड के मौसम में लोगों को प्यास कम लग सकती है, जिससे वे पानी कम पी पाते हैं। ऐसे में नारियल पानी पीने से शरीर की रोजमर्रा की तरल पदार्थों की जरूरत को पूरा करने में मदद मिल सकती है, जिससे आप सर्दियों में डिहाइड्रेशन से बच सकते हैं।
- नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज में भी मदद करता है। सर्दियों में इनसे जुड़ी थकान में कमी आती है।
- सर्दियों में जिन लोगों की स्किन ड्राई हो जाती है उनके लिए नारियल पानी पीना त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है। साथ ही इसे पीने से चेहरे पर दिखने वाले एजिंग के लक्षणों में भी कमी आती है।
इसके अलावा, साल 2024 में Heliyon जर्नल में प्रकाशित स्टडी की मानें तो नारियल पानी पीना ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाव में मददगार है। नारियल पानी में मजबूत एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से होने वाले नुकसानों से बचा सकते हैं।
coconut_water
ज्यादा स्वस्थ वयस्क सर्दियों में संतुलित आहार के हिस्से के रूप में एक गिलास नारियल पानी पी सकते हैं। अगर ठंडी चीजे पीने से आपको परेशानी होती है, तो आप इसे सामान्य तापमान (room temperature) पर भी पी सकते हैं। हालाँकि, जिन लोगों को किडनी की बीमारी है या जिन्हें पोटैशियम का सेवन सीमित रखने की सलाह दी गई है, उन्हें नियमित रूप से नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: किडनी के मरीजों को नारियल पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष:
हालांकि, नारियल पानी को सादे पानी का विकल्प या डिहाइड्रेशन का इलाज नहीं माना जाना चाहिए। बाजार में मिलने वाले चीनी या प्रिजर्वेटिव्स (preservatives) वाले उत्पादों की तुलना में, ताजा और साफ-सफाई से निकाला गया नारियल पानी ज्यादा बेहतर होता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजो को भी इसकी मात्रा का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि नारियल पानी में नेचुरल शुगर होती है। जरूरी बात यह है कि मौसमी धारणाओं के आधार पर पौष्टिक चीजो से परहेज करने के बजाय, पूरे साल शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखें।
FAQ
कब नहीं पीना चाहिए नारियल पानी?
अगर आप लो बीपी के मरीज हैं या आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको नारियल पानी पीने से बचना चाहिए।10 दिन लगातार नारियल पानी पीने से क्या होता है?
10 दिन लगातार नारियल पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, स्किन खूबसूरत नजर आती है, लिवर और किडनी का कामकाज भी बेहतर होता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 10, 2026 18:25 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Archana Jain
-1794314749141.webp)