Tue Nov 10, 2026 | 05:16 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

गाजर का जूस पिएं या कच्ची गाजर खाएं? आंखों और स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गाजर का जूस और कच्ची गाजर दोनों में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में विटामिन A बनाने में मदद करता है। यहां एक्सपर्ट से जानिए, आंखों और स्किन हेल्थ के लिए कौन सा विकल्प बेहतर है और इन्हें खाने का सही तरीका क्या है?
गाजर का जूस पिएं या कच्ची गाजर खाएं? आंखों और स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?गाजर का जूस पिएं या कच्ची गाजर खाएं? आंखों और स्किन के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गाजर खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लाल गाजर न सिर्फ स्वाद में अच्छी होती है, बल्कि इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों और स्किन हेल्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं। गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। यह आंखों की सामान्य रोशनी बनाए रखने और स्किन सेल्स को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। यही वजह है कि कई लोग सर्दियों में रोजाना गाजर का सेवन करना पसंद करते हैं। जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गाजर को डाइट में शामिल करने के कई फायदे हैं, लेकिन इसे खाने का तरीका और मात्रा भी मायने रखती है। कच्ची गाजर और इसके जूस के अपने-अपने फायदे हैं।

आंखों और स्किन के लिए गाजर का जूस पिएं या कच्ची गाजर खाएं?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, गाजर पोषक तत्वों की अच्छी सोर्स इसमें बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदलता है। विटामिन A आंखों के फंक्शन, स्किन और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा गाजर में विटामिन K, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।

तुलना कच्ची गाजर खाना (Eating Raw Carrots) गाजर का जूस पीना (Drinking Carrot Juice)
आंखों के लिए असर इसमें भरपूर पोषक तत्व आंखों की रोशनी और कम रोशनी में देखने की क्षमता को बनाए रखने में मदद करता है। जूस पीने से भी शरीर को पर्याप्त बीटा-कैरोटीन और विटामिन A मिल जाता है, जो आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद है।
स्किन के लिए असर इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन A स्किन सेल्स के विकास और रखरखाव में मदद करते हैं, जिससे स्किन हेल्दी रहती है। जूस से भी स्किन को बीटा-कैरोटीन मिलता है जो ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में सहायक है, लेकिन इससे तुरंत निखार की गारंटी नहीं होती।
फाइबर की मात्रा ज्यादा फाइबर होता है इसे चबाकर खाने से पूरा फाइबर मिलता है, जो पाचन को बेहतर रखने, कब्ज से बचाने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। जूस बनाते समय गूदा (pulp) छानकर अलग करने पर फाइबर की मात्रा काफी कम हो जाती है।
ब्लड शुगर पर असर फाइबर की मौजूदगी के कारण साबुत गाजर ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए ज्यादा सुरक्षित विकल्प मानी जाती है। जूस पीने से शरीर में शुगर तेजी से अवशोषित हो सकती है, इसलिए बिना छाने और बिना चीनी मिलाए इसका सेवन करना चाहिए।
सेवन की मात्रा इसे चबाने में समय लगता है, जिससे कंट्रोल मात्रा में सेवन होता है। एक गिलास जूस बनाने में कई गाजरों का इस्तेमाल होता है, जिससे अनजाने में ज्यादा मात्रा में कैलोरी और शुगर का सेवन हो सकता है।

साल 2024 में Nutrition Research and Practice जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, ताजे गाजर का जूस पीने से शरीर में बीटा-कैरोटीन (beta-carotene) का अवशोषण, कच्ची गाजर खाने की तुलना में काफी बेहतर और तेज होता है। जूस पीने वाले समूह में खून के अंदर बीटा-कैरोटीन का लेवल कच्ची गाजर खाने वालों से लगभग दोगुना से भी ज्यादा पाया गया। हालांकि, अन्य विटामिन या एंटीऑक्सीडेंट क्षमता में कोई बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला। इसका निष्कर्ष यह है कि बिना चीनी मिलाया हुआ ताजा गाजर का जूस, कच्ची गाजर की तुलना में शरीर को बीटा-कैरोटीन ज्यादा प्रभावी रूप से प्रदान करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिना मैदा गाजर से बनाएं हेल्दी नूडल सलाद, वजन और पेट दोनों रहेंगे फिट

Carrot Juice Vs Raw CarrotCarrot Juice Vs Raw Carrot

रोजाना कितनी गाजर खानी चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि एक हेल्दी व्यक्ति अपनी डाइट में रोजाना एक से दो मध्यम आकार की गाजर शामिल कर सकता है। इसे सलाद, सब्जी या सूप के रूप में खाया जा सकता है। अगर आप जूस पीना पसंद करते हैं, तो एक छोटा गिलास पर्याप्त हो सकता है। हालांकि, यह मात्रा आपकी उम्र, हेल्थ और डाइट की जरूरतों के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। गाजर को अपनी डाइट में शामिल करते समय अन्य रंगीन सब्जियों और फलों का सेवन भी करें, ताकि शरीर को अलग-अलग विटामिन और मिनरल्स मिल सकें।

इसे भी पढ़ें: स्किन में कोलेजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन दिखेगी हेल्दी

निष्कर्ष

आंखों और स्किन की सेहत के लिए गाजर का जूस और कच्ची गाजर दोनों फायदेमंद हैं लेकिन अगर दोनों में से किसी एक को चुनना हो, तो कच्ची गाजर खाना ज्यादा बेहतर विकल्प है, क्योंकि इससे बीटा-कैरोटीन के साथ फाइबर भी मिलता है। वहीं, जूस पीना पसंद करने वाले लोग बिना चीनी मिलाए और बिना छाने ताजा जूस पी सकते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए गाजर को बैलेंस डाइट का हिस्सा बनाएं और केवल इसी पर निर्भर न रहें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या सुबह खाली पेट गाजर खाना फायदेमंद होता है?

    हां, सुबह गाजर खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है।
  • क्या डायबिटीज के मरीज गाजर का जूस पी सकते हैं?

    डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में गाजर का जूस पी सकते हैं, लेकिन साबुत गाजर खाना बेहतर विकल्प है। जूस में फाइबर कम होता है और इसे ज्यादा मात्रा में पीने से ब्लड शुगर प्रभावित हो सकती है।
  • क्या गाजर को दूध के साथ खा सकते हैं?

    हां, गाजर को दूध के साथ खाना सुरक्षित है। आप गाजर की खीर या हलवा बनाकर खा सकते हैं।

Read Next

→ World Diabetes Day: डायबिटीज में खीरा खाने से क्या होता है? जानें ब्लड शुगर कंट्रोल के अलावा इसके 3 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 10, 2026 16:36 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain