सर्दियों का मौसम आते ही ताजी रंग-बिरंगी सब्जियों की भरमार नजर आने लगती है और इनमें सबसे खास और पोषक तत्वों से भरपूर होती है गाजर। गाजर केवल हलवा या सब्जी बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे कई तरह के हेल्दी और स्वादिष्ट तरीके में इस्तेमाल किया जा सकता है। आजकल लोगों की पसंद हेल्दी, हल्का और जल्दी बनने वाला खाना है और ऐसे में गाजर नूडल सलाद एक परफेक्ट ऑप्शन बन जाती है। यह न केवल खाने में टेस्टी लगती है, बल्कि शरीर के लिए भी कई फायदे प्रदान करता है। इस लेख में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए, घर में गाजर नूडल सलाद कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हैं?
गाजर नूडल सलाद कैसे बनाएं? - How to make a simple carrot salad
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि गाजर में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने, इम्यून सिस्टम मजबूत करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। खास बात यह है कि गाजर नूडल सलाद न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि इसे बनाने में समय भी कम लगता है और यह वजन कंट्रोल रखने वालों के लिए भी बेहतरीन है। डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि यह सलाद उन लोगों के लिए खास है जो वजन कंट्रोल करना चाहते हैं या हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में रोजाना पिएं गाजर का एक गिलास जूस, आंखें रहेंगी हेल्दी
Carrot Noodle Salad बनाने की रेसिपी
- इस हेल्दी सलाद को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको ताजी गाजर को अच्छे से धोकर पीलर या स्पाइरल कटर से नूडल्स की शेप में काटना होगा।
- इसके बाद इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, खीरा, पत्ता गोभी या स्प्रिंग अनियन मिलाया जा सकता है।
- स्वाद के लिए नींबू का रस, हल्का सा ऑलिव ऑयल, काली मिर्च और थोड़ा सा सेंधा नमक डालें।
- चाहें तो ऊपर से भुने हुए तिल या मूंगफली डालकर इसका स्वाद और पोषण बढ़ाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए बिना दूध और चीनी गाजर का हलवा कैसे बनाएं? डाइट एक्सपर्ट ने शेयर की है रेसिपी
Carrot Noodle Salad के फायदे
1. वजन घटाने में सहायक
डाइटिशियन अर्चना जैन के मुताबिक, गाजर की यह सलाद वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। साथ ही यह सलाद लो-कैलोरी होता है, जिससे बिना ज्यादा कैलोरी लिए शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं। अगर आप डिनर या लंच में इसे शामिल करते हैं, तो ओवरईटिंग से भी बच सकते हैं।
2. पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद
गाजर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। सर्दियों में पाचन से जुड़ी दिक्कतें आम होती हैं, ऐसे में Carrot Noodle Salad पेट के लिए हल्की और फायदेमंद रहती है। इसके अलावा गाजर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन C इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे सर्दी-खांसी और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
3. स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद
डाइटिशियन अर्चना जैन बताती हैं कि गाजर में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है, जो आंखों की रोशनी और त्वचा की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। इस सलाद का नियमित सेवन स्किन को नेचुरल ग्लो देने और ड्राईनेस कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह आंखों की थकान और कमजोर नजर की समस्या से भी बचाव करता है।

एक्सपर्ट की सलाह
इस सलाद को आप सुबह के नाश्ते, लंच के साथ या हल्के डिनर के रूप में ले सकते हैं। ऑफिस जाने वालों के लिए यह एक परफेक्ट टिफिन ऑप्शन भी है। डाइटिशियन अर्चना जैन की सलाह है कि सर्दियों में ताजी गाजर से बना सलाद रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार जरूर शामिल करें, ताकि शरीर को ज्यादा से ज्यादा पोषण मिल सके।
निष्कर्ष
Carrot Noodle Salad स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। सर्दियों में गाजर का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप न सिर्फ अपनी डाइट को हेल्दी बना सकते हैं, बल्कि वजन, पाचन, इम्यूनिटी और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से भी बच सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
FAQ
क्या गाजर से वजन कम होता है?
गाजर में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है और भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।गाजर खाने का सही तरीका क्या है?
गाजर को कच्ची और पकाकर दोनों ही तरीके से खाई जा सकती है।गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है क्या?
गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, जो शरीर में विटामिन A में बदलता है। विटामिन A आंखों की रोशनी और रेटिना की सेहत के लिए जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 14, 2026 17:55 IST
Modified By : Akanksha Tiwari Jan 14, 2026 17:55 IST
Published By : Akanksha Tiwari
Reviewed By : Archana Jain