Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Rhitika Sharma , Nutrition and Dietetics

सर्दियों में भी हो सकता है सनबर्न? गाजर, आंवला और शकरकंद की रेसिपी बनाकर करें स्किन सेफ

Winter Sunburn: क्या आपको लगता है कि सर्दियों में सनबर्न हो सकता है? जी हां, सर्दियों में सनबर्न की समस्या हो सकती है, लेकिन गाजर, आंवला और शकरकंद की रेसिपी के जरिए आप इससे बच सकते हैं। इस लेख में न्यूट्रिशनिस्ट ने रेसिपी शेयर की है।

Winter Sunburn: लोगों को अक्सर लगता है कि सनबर्न सिर्फ गर्मियों में ही होता है, लेकिन सच्चाई यह है कि सर्नबर्न सर्दियों में भी होता है। सर्दियों में धूप स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवा, कम नमी और तेज धूप मिलकर स्किन को ड्राई, सेंसिटिव और डैमेज कर सकती है। खासतौर पर सुबह और दोपहर की धूप लोगों की स्किन को ज्यादा बर्न कर सकती है। इसलिए कई बार लोग सर्दियों में रेडनेस, जलन और टैनिंग की शिकायत करते हैं। सर्दियों में सनबर्न से बचने के लिए हमने फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल की सीनियर डायटिशियन ऋतिका शर्मा (Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Sector-8, Faridabad) से बात की। उन्होंने बताया कि सर्दियों में गाजर, आंवला और शकरकंद खाने से स्किन को सेफ रखा जा सकता है।

सर्दियों में सनबर्न का रिस्क ज्यादा क्यों?

इस बारे में डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं, “सर्दियों में स्किन पहले से ही ड्राई होती है और जब स्किन की नमी कम हो जाती है, तो इसका नेचुरल बैरियर कमजोर हो जात है। इस कंडीशन में UV किरणें स्किन के अंदर तक पहुंच जाती है। इसके अलावा, ठंड के मौसम में लोग सनस्क्रीन लगाना भूल जाते हैं, जिससे नुकसान और बढ़ जाता है। हालांकि सर्दियों में सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, लेकिन सिर्फ बाहरी सेफ्टी काफी नहीं है। स्किन को अंदर से मजबूत करने के लिए न्यूट्रिशन बहुत जरूरी है। इसलिए ऐसे फूड्स खाने चाहिए जो स्किन को UV किरणों के असर से बचाते हैं। इसे न्यूट्रिशन भाषा में हम diet-based photo-protection कहते हैं। सर्दियों में गाजर, आंवला और शकरकंद ऐसे ही तीन सुपरफूड हैं, जो रेगुलर खाने पर स्किन को सनबर्न और फोटो-डैमेज से बचाने में मदद करते हैं।"

winter sunburn in hindi doctor quote

यह भी पढ़ें- एक दिन में कितनी गाजर खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें ज्यादा गाजर खाने के नुकसान

गाजर के फायदे - Benefits of Carrot in Hindi

डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने कहा , “गाजर सर्दियों की सबसे आम लेकिन सबसे पॉवरफुल सब्जियों में से एक है। इसमें भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदल जाता है। विटामिन A स्किन की बाहरी लेयर को मजबूत करता है और UV किरणों से होने वाले सेल डैमेज को कम करता है। बीटा-कैरोटीन स्किन में धीरे-धीरे जमा होकर एक तरह का नेचुरल सन शील्ड (sun shield) बनाता है। गाजर के कई फायदे होते हैं।”

  1. सनबर्न की रेडनेस कम करता है।
  2. स्किन से सूखापन घटाता है।
  3. स्किन टोन को बेहतर बनाता है।
  4. UV से होने वाले ऑक्सीडेटिव डैमेज को कम करता है।

आंवला के फायदे - Benefits of Gooseberry in Hindi

ऋतिका शर्मा कहती हैं, “आंवला को आयुर्वेद और न्यूट्रिशन दोनों में बेहतरीन माना जाता है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन C बहुत ही स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है, जो UV से बनने वाले फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करता है। यही फ्री रेडिकल्स सनबर्न, पिगमेंटेशन और झुर्रियों की मुख्य वजह होते हैं। वैसे भी सर्दियों में स्किन रिपेयर प्रोसेस धीमा हो जाता है। ऐसे में आंवला कोलेजन सिंथेसिस को बढ़ाकर स्किन की मरम्मत में मदद करता है। सर्दियों में आंवला खाने के फायदे काफी हैं।”

  1. सन एक्सपोजर से हुए नुकसान को पूरा करता है।
  2. पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स में कमी करता है।
  3. स्किन को अंदर से ब्राइट बनाता है।
  4. इम्युनिटी सपोर्ट, जिससे स्किन इंफेक्शन का रिस्क कम होता है।

शकरकंद के फायदे - Benefits of Sweet Potato in Hindi

डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहते हैं, “शकरकंद भी बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है और इसमें मौजूद कॉम्लेक्स कार्बोहाइड्रेड्स, पौटेशियम और विटामिन B6 स्किन की हाइड्रेशन और बैरियर को बेहतर बनाता है। जब स्किन के बैरियर मजबूत होते हैं, तो UV किरणें गहराई तक नहीं पहुंच पातीं। इससे सनबर्न के बाद होने वाली जलन, पीलिंग और सूजन कम होती है। शकरकंद शरीर में सूजन को कंट्रोल करता है, जिससे धूप से झुलसी स्किन जल्दी ठीक होती है।”

गाजर, आंवला और शकरकंद का असर

डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने बताया कि सनबर्न से बचाव सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी होना चाहिए।

न्यूट्रिशन सोर्स स्किन पर असर
बीटा-कैरोटीन गाजर, शकरकंद  UV डैमेज कम
विटामिन C  आंवला स्किन रिपेयर
 हेल्दी फैट तेल, बीज  एंटीऑक्सिडेंट अब्जॉर्प्शन

यह भी पढ़ें- सेहत के लिए बेहद लाभकारी है आंवला, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका

गाजर की रेसिपी 

डायटिशियन ऋतिका शर्मा ने गाजर की बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी शेयर की है।

सामग्री (1 सर्विंग)
कद्दूकस की हुई गाजर – 1 मध्यम
संतरे के टुकड़े – ½ कप
भुने कद्दू के बीज – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – ½ छोटा चम्मच
ऑलिव ऑयल / सरसों का तेल – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च – एक चुटकी

बनाने की विधि -
सभी सामग्री को एक बाउल में हल्के से मिलाएं और ताजा ही खाएं।

  • इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन C और हेल्दी फैट मिलकर UV से प्रोटेक्ट करते हैं और नेचुरल ग्लो बनाकर रखते हैं।

आंवला की रेसिपी

सामग्री (1 शॉट)
ताजा आंवला – 1 बड़ा
अदरक – ½ इंच टुकड़ा
गुनगुना पानी – ½ कप
शहद – ½ छोटा चम्मच (ऑप्शन)

बनाने की विधि -
आंवला और अदरक को कद्दूकस करके पानी में निचोड़ें, छान लें और शहद मिलाकर सुबह खाली पेट लें।

  • इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट सनबर्न से रिपेयर और कोलेजन को सपोर्ट करते हैं।

शकरकंद की रेसिपी

सामग्री (1 सर्विंग) -

उबला या भुना शकरकंद – 1 छोटा
सादा दही – ½ कप
जैतून का तेल / घी – ½ छोटा चम्मच
भुने तिल – 1 छोटा चम्मच
काली मिर्च – स्वादानुसार

बनाने की विधि -
शकरकंद को टुकड़ों में काटें, दही और बाकी सामग्री मिलाएं और हल्का गुनगुना या कमरे के तापमान पर खाएं।

निष्कर्ष

डायटिशियन ऋतिका शर्मा कहती हैं कि गाजर, आंवला और शकरकंद सिर्फ सर्दियों की सब्जियां नहीं हैं, बल्कि ये स्किन के लिए नेचुरल प्रोटेक्शन का काम करता है। ये सभी सही मात्रा में रेगुलर खाने से स्किन को सनबर्न, पिगमेंटेशन और UV डैमेज से बचाते हैं। साथ ही सनस्क्रीन लगाना न भूलें क्योंकि डाइट और क्रीम से सर्दियों में स्किन हेल्दी और ग्लोइंग हो जाएगी।

Read Next

सुबह चिया सीड्स का पानी पीने से स्किन को कैसे फायदा मिलता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 12:07 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Dec 31, 2025 12:07 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Rhitika Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content