इन 4 तरीकों से चेहरे पर लगाएं गाजर, निखर उठेगी स्किन

Carrot for Face: चेहरे पर गाजर लगाने से स्किन को कई लाभ मिल सकते हैं। इससे स्किन में निखार आ सकता है। जानें चेहरे पर गाजर लगाने के 4 तरीके-
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 4 तरीकों से चेहरे पर लगाएं गाजर, निखर उठेगी स्किन

Carrot on Face Skin in Hindi: सर्दियों में गाजर को शौक से खाया जाता है। कुछ लोग गाजर को सलाद के रूप में खाते हैं, तो कुछ गाजर की सब्जी या फिर हलवा बनाकर खाते हैं। इसके अलावा गाजर का जूस पीना भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं गाजर को स्किन (Carrot for Skin) के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। यही वजह है कि गाजर का उपयोग कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी करती हैं। गाजर से फेस पैक, क्रीम या फिर क्लींजिंग बनाया जाता है। गाजर स्किन को मॉइश्चराइज कर सकता है, यह दाग-धब्बे दूर कर सकता है, झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा (How to Get Rid from Wrinkles) दिला सकता है। इसलिए आप चाहें तो घर पर ही गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप गाजर के जूस, पेस्ट आदि की मदद से अपनी स्किन केयर कर सकते हैं। इससे स्किन को कई लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं चेहरे पर गाजर लगाने से क्या होता है (Carrot Benefits for Face Skin)? या फिर चेहरे पर गाजर कैसे लगाएं? (How to Use Carrot on Face in Hindi)

carrot benefits for face

चेहरे पर गाजर लगाने के फायदे- Carrot Benefits for Face Skin in Hindi

  • गाजर में नैचुरल ऑयल होता है। इससे स्किन मॉइश्चराइज बनी रहती है।
  • गाजर स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने में मदद कर सकता है।  
  • गाजर में ओमेगा 6 फैटी एसिड होता है। ऐसे में यह चेहरे की सूजन को भी कम कर सकता है। 
  • गाजर में मौजूद विटामिन ए स्किन हेल्थ में सुधार कर सकता है।
  • गाजर कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा देता है। इससे त्वचा जवां और चमकदार बनी रहती है। 
  • गाजर स्किन टोन में भी सुधार करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचा सकते हैं। 
  • गाजर चेहरे के दाग-धब्बों, मुहांसों को कम करने में सहायक हो सकता है। 
  • इन सभी फायदों को देखते हुए आप भी गाजर को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। 

चेहरे पर गाजर यूज कैसे करें?- How to Use Carrot on Face in Hindi

1. क्लींजर

आप गाजर को क्लींजर के रूप में यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप गार का जूस निकाल लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। हल्के हाथों से स्किन की क्लीनिंग करें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे स्किन में नैचुरल ब्लश नजर आएगा। 

2. स्क्रबर

आप गाजर को स्क्रबर (Carrot Scrubber) के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप गाजर को कद्दूकस कर लें। इसे अपने हाथ पर लें, फिर चेहरे पर रगड़ें। इससे स्किन एक्सफोलिएट होगी। आप चाहें तो इसमें चावल का आटा भी मिक्स कर सकते हैं। गाजर स्किन से डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर सकता है।

carrot face pack

3. फेस पैक

आप गाजर फेस पैक (Carrot Face Pack) का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप गाजर को कद्दूकस कर लें। इसमें शहद और दूध मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप सप्ताह में एक बार गाजर फेस पैक लगा सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट होगी, त्वचा पर निखार भी आएगा। 

इसके अलावा आप चाहें तो गाजर में एलोवेरा जेल मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। इससे झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

4. स्प्रे बनाकर लगाएं

चेहरे पर गाजर को स्प्रे (Carrot Spray for Face) की तरह भी यूज किया जा सकता है। इसके लिए आप गाजर का जूस निकाल लें। इसमें गुलाब जल मिक्स करें और एक स्प्रे बोतल में डाल दें। इसके बाद इसे आप अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन टोन होगी, स्किन को हाइड्रेशन मिलेगी। साथ ही धूप से भी स्किन का बचाव होगा। स्किन टैनिंग से बच सकती है।

Read Next

गर्म पानी से चेहरा धोने के हो सकते हैं कई नुकसान, छिन सकता है फेस का ग्लो

Disclaimer