Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

सर्दियों में रोजाना पिएं गाजर का एक गिलास जूस, आंखें रहेंगी हेल्दी

सर्दियों में गाजर का जूस पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। खासकर आंखों से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने में गाजर के जूस को लाभकारी माना जाता है, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

सर्दियों में अक्सर लोग गाजर का सेवन ज्यादा मात्रा में करने लगते हैं। खासकर गाजर के जूस का सेवन भी इस मौसम में काफी ज्यादा बढ़ जाता है। गाजर विटामिन ए, के, सी, बी 6, पोटेशियम, फाइबर और बायोटिन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो न सिर्फ सेहत के लिए, बल्कि आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आज के समय में देर तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने या स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण आंखों पर दबाव पड़ता है, जिससे आंखों से जुड़ी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती है। ऐसे में आंखों को स्वस्थ रखने के लिए गाजर का जूस पीा फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आइए इस लेख में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं कि आंखों के लिए गाजर का जूस पीने के क्या फायदे हैं?

आंखों के लिए गाजर का जूस के फायदे

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप रोजाना गाजर का ताजा जूस पी सकते हैं, क्योंकि इसे पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं:

1. विटामिन A का भरपूर स्रोत

गाजर का जूस विटामिन ए का बहुत अच्छा सोर्स होता है, जो आंखों के लिए सबसे जरूरी विटामिन माना जाता है। विटामिन ए की कमी से रतौंधी यानी रात में कम दिखाई देने जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में नियमित रूप से गाजर का जूस पीने से विटामिन ए की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है और आंखों की रोशनी बेहतर होती है।

इसे भी पढ़ें: कद्दू और गाजर के जूस पीने से दूर होती हैं शरीर की कई समस्याएं, डायटिशियन से जानें बनाने का तरीका

2. बीटा-कैरोटीन से भरपूर

गाजर में बीटा-कैरोटीन के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। बीटा-कैरोटीन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो आंखों के सेल्स को नुकसान से बचाता है। यह उम्र के साथ होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को भी कम करता है।

3. आंखों की थकान कम करें

लंबे समय तक स्क्रीन देखने के कारण आंखों में थकान और सूखापन हो जाता है। गाजर का जूस पीने से आंखों की मांसपेशियों को पोषण मिलता है, जिससे थकान कम होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों को ताजगी देता है और तनाव को कम करने में मदद मिलती है।

4. आंखों को इंफेक्शन से बचाता है

गाजर के जूस में विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाते हैं, जो आंखों को बैक्टीरिया और वायरस से होने वाले इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं।

5. आंखों की नमी बनाए रखता है

ड्राई आंखों की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गया है। गाजर का जूस शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है और आंखों की नमी को बनाए रखता है। इसके सेवन से आंखों की ड्राईनेस कम होती है, जिससे आंखों में जलन, खुजली और रेडनेस को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज पिएं एक गिलास गाजर का जूस, शरीर को मिलेंगे ये अन्य 5 लाभ 

गाजर का जूस कैसे पिएं?

गाजर का जूस बनाने के लिए सबसे पहले ताजी गाजर को अच्छी तरह धोकर उसका जूस निकाल लें। आप गाजर के जूस के स्वाद और पोषण को बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा सा आंवला, चुकंदर या सेब भी मिला सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट ताजा गाजर का जूस पिएं।

निष्कर्ष

गाजर का जूस आंखों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। गाजर में विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी को बढ़ाने, थकान को कम करने और आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • कच्चा गाजर खाने से क्या फायदा होता है?

    कच्चा गाजर खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है, पाचन में सुधार होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
  • गाजर ठंडी है या गरम?

    गाजर की तासीर ठंडी होती है, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है, खासकर गर्मियों के मौसम में।
  • गाजर खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    गाजर खाने से मुख्य रूप से आंखों की रोशनी तेज होती है, कब्ज की समस्या दूर हो सकती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 

Read Next

सर्दियों में बढ़ते वजन को इस Fruit Salad से करें कंट्रोल, एक्सपर्ट से जानें 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 22, 2025 20:04 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 22, 2025 20:04 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content