गाजर के जूस के हमारे शरीर के लिए अनगिनत फायदे हैं। इसका सेवन पोषक तत्वों का खजाना है। गाजर के जूस से हमें विटामिन सी के साथ साथ प्रो विटामिन ए , फाइबर, पोटेशियम आदि फायदेमंद तत्व मिलते हैं। गाजर का जूस पीने से आप की इम्यूनिटी बढ़ती है, आंखो की रोशनी तेज होती है व इसके अलावा भी गाजर व गाजर के जूस के और भी बहुत से लाभ हैं। गाजर में विटामिन सी होता है अतः यह त्वचा के लिए किसी औषधि से कम नहीं। विटामिन सी हमारी त्वचा को बहुत लाभ पहुंचाता है। एक अध्ययन में यह भी बताया गया है कि कैरोटिन युक्त चीजें त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से भी बचाने में सहायक हैं। अतः गाजर का जूस त्वचा की सेहत के लिए भी बेहतरीन इलाज है।
गाजर में मौजूद पोषक तत्व
गाजर का जूस में कार्ब्स व कैलोरी कम होतीं हैं लेकिन यह पोषण से युक्त होता है। गाजर के एक कप में लगभग 90-95 कैलोरी, 1.5-2 ग्राम प्रोटीन, 0.5-1 ग्राम से भी कम फैट,20- 22 ग्राम कार्ब्स, 7-9 ग्राम शुगर, 1-2 ग्राम फाइबर, दैनिक जरूरत का लगभग 250% विटामिन ए, 22% विटामिन सी, 32% विटामिन के व 15-17% पोटैशियम होता है। गाजर में कुछ ऐसे तत्त्व भी होते हैं जो एंटी आक्सिडेंट का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Desi Foods: सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है देसी सब्जी 'कमल ककड़ी', जानें इसे खाने से मिलने वाले 5 फायदे
टॉप स्टोरीज़
आंखों की रोशनी बढ़ाता है
गाजर का जूस प्रोटीन व विटामिन्स से भरपूर होता है, जो आप की आंखों की रोशनी को तेज करने में सहायक है। प्रो विटामिन ए में बीटा कैरोटीन मिलता है जिससे आंखों की सेहत ठीक रहती है। यदि आप नियमित रूप से गाजर का जूस पिएंगे तो आप की आंखों की कम रोशनी ठीक होगी। ल्यूटेन व जेक्साथिन जैसे तत्त्व आप की आंखों की रोशनी को बरकरार रखने में सहायक है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
गाजर के जूस में विटामिन ए व विटामिन सी होते हैं जोकि इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। इसमें विटामिन बी 6 भी पाया जाता है जो न केवल आप की इम्यूनिटी को बढ़ाता है बल्कि इसकी कमी के कारण आप की इम्यूनिटी कमजोर भी हो सकती है। अतः अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने हेतु आप को गाजर का जूस अवश्य ही पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : लेमन ग्रास टी के सेवन से इम्यून सिस्टम हो मजबूत, जानें न्यूट्रिशनिस्ट से पूरी जानकारी
कैंसर से बचाने में सहायक
एक अध्ययन ने साबित किया है कि गाजर में कुछ ऐसे तत्त्व भी पाए जाते हैं जो हमें कैंसर से बचाने में सहायक होते हैं। बीटा कैरोटीन व ल्यूटिन नामक तत्त्व ह्यूमन लुकेमिया नामक सेल्स को खत्म करने में सहायक होते हैं। जोकि कैंसर से सम्बन्धित सैल्स हैं। अतः अपने आप को रोगों से मुक्त रखने के लिए आप को गाजर का जूस अपने रूटीन में शामिल कर ही लेना चाहिए।
डायबटिज कम करने में सहायक
रोजाना थोड़ी थोड़ी मात्रा में गाजर का जूस पीना आप के शुगर लेवल को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है। टाइप 2 डायबिटीज से युक्त रोगियों के लिए गाजर का जूस बहुत फायदेमंद है। यह जूस शुगर लेवल को कम करता है क्योंकि इसके अंदर प्रोबायोटिक्स व लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो डायबिटीज वाले लोगों के लिए लाभप्रद होता है।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi