शरीर के लिए कैसे लाभकारी है गुलकंद खाना, जानें इसके जबरदस्त फायदे

गुलकंद सिर्फ पान का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि कई अन्य चीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। गुलकंद को गुलाब की पत्तियों से बनाया जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर के लिए कैसे लाभकारी है गुलकंद खाना, जानें इसके जबरदस्त फायदे

गुलकंद का स्वाद अक्सर लोगों ने पान के साथ किया होगा, लेकिन गुलकंद सिर्फ पान का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि कई अन्य चीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। गुलकंद को गुलाब की पत्तियों से बनाया जाता है। इसलिए इसको भरपूर  फायदेमंद माना जाता है सेहत के लिहाज से। कुछ लोग गुलकंद को गुलाब का जैम भी कहते हैं। जिसको खाने से शरीर की गर्मी कम होती है। जैसी की आप सब जानते हैं कि गुलकंद गुलाब से बनता है और गुलाब दिल, दिमाग और पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके साथ ही गुलाब में लैक्सटिव और डाइयुरेटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन बहार निकालते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदे।

 insideroseleaves

 इसे भी पढ़ें : आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको इन बीमारियों से बचाते हैं अरबी के पत्ते, जरूर करें खाने में इनका इस्तेमाल

चेहरे से पिंपल्स कम करने में मददगार है गुलकंद खाना

अक्सर लोगों ने गुलकंद का इस्तेमाल खाने के लिए किया है, लेकिन जितना फायदा इसे खाने में होता है, उतना ही फायदेमंद ये शरीर के बाकी हिस्सों के लिए माना जाता है। गुलकंद में एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के जड़ से मजबूत बनाता है। गुलकंद का सेवन चेहरे से पिंपल्स को कम करने में भी किया जाता है। इससे चेहरे पर दिखने वाले पिंपल मार्क्स कम होने लगते हैं। 

पेट की एसिडिटी को कम करने में मददगार है गुलकंद का सेवन करना

आज के समय में लोगों को पेट की समस्या रहती है। उसकी वजह उनका खानपान होता है। जिससे उनका डायजेसन सही से काम नहीं करता और पेट में एसिडिटी की समस्या रहने लगती है। लेकिन इस परेशानी से निजात पाने के लिए आप गुलकंद का सेवन कर सकते हैं। गुलकंद शरीर को बैक्टेरिया से दूर रखने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखने और उनके सही तरह से काम करने में मददगार होता है। एसिडिटी  की परेशानी से निजात पाने के लिए दूध के साथ गुलकंद का सेवन करना चाहिए। इससे आपकी पाचन क्रिया सही से काम करेगी। 

 इसे भी पढ़ें : Healthy Morning: ड्राई फ्रूट्स के इन 3 कॉम्बिनेशन के साथ करें सुबह की शुरुआत, जानें खाने का तरीका और फायदे

निंद न आने की समस्या दूर करने में फायदेमंद हैं गुलकंद

आज के समय में लोग इतने तनाव में रहने लगे हैं कि वह समय पर सो ही नहीं पाते। जिसका असर उनके चेहरे पर देखने को मिलता है। तो अगर आप भी अपना तनाव दूर करना चाहते हैं तो गुलाब इसके लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। अपने तनाव को दूर करने के लिए आप दूध के साथ गुलकंद का सेवन जरूर करें। यह आपको अच्छी नींद के साथ मन को शांत रखने में भी मदद करेगा। 

आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं गुलकंद

आज के समय में लोग बहार जाना पसंद नहीं करते क्योंकि हर किसी को कोरोना वायरस का खतरा है। तो ऐसे में आप अपने घर पर बी आसानी से गुलकंद बना सकते हैं इसके लिए आपको कुछ गुलाब के पत्ते चाहिए, जिन्हें आप मिश्री के साथ पिस लें। इसके बाद आप इसमें स्वाद के लिए सौंफ और इलायची पाउडर डालें। और 2 दिन के लिए इस मिक्स किए गई चीडों को अक कांच के बर्तन में बंद करके रख दें। फिर आप इसका सेवन कर सकते हैं।  

 इसे भी पढ़ें : Weight Loss Food: भूख को कम करने के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं ये 4 फूड

गुलाब की खुशबू हर किसी को पसंद होती है लेकिन इसके फायदे बहुत ही कम लोगों को पता है। इसलिए आप भी इकसे पायदें जानें और इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

Read More Article On Diet And Fitness In Hindi 

Read Next

आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको इन बीमारियों से बचाते हैं अरबी के पत्ते, जरूर करें खाने में इनका इस्तेमाल

Disclaimer