आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको इन बीमारियों से बचाते हैं अरबी के पत्ते, जरूर करें खाने में इनका इस्तेमाल

लोगों को खाते समय अपनी सेहत का ख्याल भी रखना चाहिए, उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि वह जो खा रहे हैं उसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ रहा है।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ आपको इन बीमारियों से बचाते हैं अरबी के पत्ते, जरूर करें खाने में इनका इस्तेमाल

हम में से काफी लोग खाने के शौकीन होंगे,जो हर रोज कुछ अलग खाना पसंद करते हैं। लेकिन लोगों को खाते समय अपनी सेहत का ख्याल भी रखना चाहिए, उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि वह जो खा रहे हैं उसका उनकी सेहत पर क्या असर पड़ रहा है। जो भी हम खाते हैं उससे हमारे शरीर को कुछ न कुछ नुक्सान और फायदा जरूर मिलता है। वहीं बात अगर अरबी के पत्तों की करें तो इसके अनेक गुण व्यक्ति के शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। क्योंकि इसमें कैल्शियम और ऑक्जे़लेट पाया जाता है। जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। तो आइए जानते हैं अरबी के पत्ते से शरीर को क्या फायदा मिलता है और इसे कैसे खा सकते है। 

insidevege

इसे भी पढ़ें : Weight Loss Food: भूख को कम करने के साथ वजन कम करने में मदद करते हैं ये 4 फूड

अरबी के पत्ते किन-किन बीमारियों से बचा सकती है

भूक कम लगना

जिन लोगों के भूक कम लगने की परेशानी रहती है वह हफ्ते में दो बार अरबी के पत्तों की सब्जी जरूर खाएं। इससे उनकी भूक न लगने की समस्या दूर हो जाएगी। 

मां के स्तनों में दूध की कमी

गर्भावस्था के बाद मां का दूध बच्चे के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। लेकिन कभी-कभी महिला के स्तनों से दूध नहीं आता या कम आता है, जिससे बच्चे को भरपेट दूध नहीं मिल पाता तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं अरबी के पत्तों का सेवन करें, किसी भी रूप में सब्जी या कैसे भी इससे इनके स्तनों में दूध बढ़ने लग जाए और वह अपने बच्चे को भरपूर दूध पीला सकती है।

चेहरे पर झुर्रियां आना

अक्सर एक उम्र के बाद या बहुत ज्यादा तनाव की वजह से लोगों के चेहरे पर झुर्रियां दिखने लग जाती है। इन झुर्रियां को डटाने के लिए लोग अलग-अलग कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप अपने खाने में अरवी के पत्तों को शामिल करेंगे तो आप चेहरे पर दिखने वाली झुर्रियाों से झूटकारा पा सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : सिर्फ चिकन और अंडे में नहीं इन 5 फलों में भी होता है प्रोटीन, शाकाहारी लोगों को जरूर करना चाहिए सेवन

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है अरवी के पत्ते

अक्सर कम उम्र में ही लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लग गई है। जिसकी वजह खराब खानपान, देर तक टीवी के सामने बैठे रहना आदि है। लेकिन अपनी आंखों को सेहतमंद रखने के लिए आप अपने खाने का सही चयन करें, क्योंकि हमारा खाना हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता है। जिन लोगों को आंखों की परेशानी रहती है वह अपने खाने में अरवी के पत्तें जरूर शामिल करें। ये आपको आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करेंगे। 

अरवी के पत्तों को कैसे खाएं

अरवी के पत्तों को कई तरह से खाया जा सकता है। जैसे कि सब्जी के रूप में, पकोड़े के रूप में या फिर सलाद के रूप में जैसे भी आप खाना चाहें खा सकते हैं। आइए जानते हैं अरवी की सब्जी कैसे बनाएं।

अरवी की सब्जी बनाने के लिए आपको अरवी के पत्ते लेने है। एक कटोरी में बेसन लें उसमें मिर्ज, नमक,गर्म मसाला, धनिया पाउडर और जो भी मसाला आप उसमें डालना चाहते हैं डाल सकते हैं अपने स्वाद के अनुसार। इसके बाद बेसन के पेस्ट को अरवी के पत्तों में लगा लें और उसे एक चलनी पर रखकर गर्म पानी में पका लें। जब ये अच्छे से पक्क जाएं तो पीसेस में काट लें। थाली में रखे पत्तों और इसपर मिर्च, हल्दी, नमक, टाटरी डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद आप इस कटे हुए पीसेस में छौक लगा लें। 

इसे भी पढ़ें : लंच और डिनर के बीच फ्राइड स्नैक्स नहीं बल्कि जोड़ें ये हेल्दी सीड्स, ऐसे करें इस्तेमाल

इसी तरह से आप किसी भी रूप में अपने खाने में अरवी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

Read More Article On Health And Fitness In Hindi

Read Next

ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, एक्सपर्ट ने दी जानकारी

Disclaimer