Foods To Improve Eye Vision Naturally: आंखे हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है, जो दिमाग को हमारे आस-पास होने वाली गतिविधियों को चित्रों के जरिए याद रखने में मदद करती हैं। आंखें काफी नाजुक होती है, लेकिन हम सबसे ज्यादा प्रेशर भी अपनी आंखों पर देते हैं। सारा दिन टीवी देखना, मोबाइल में लगे रहना, कंप्यूटर या लैपटॉप पर काम करने या बाहर घूमते समय धूल-मिट्टी का आंखों में जाने से आंखों का दबाव बढ़ता है। ऐसे में आंखों की रोशनी कमजोर (Foods to Increase Eyesight) होना काफी आम बात है। आंखों की रोशनी कम होने पर न सिर्फ व्यक्ति को देखने में समस्या होती है, बल्कि सिरदर्द जैसी समस्याएं भी होती है। डाइटिशियन भव्या धीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताया है जो आपके आंखों की रोशनी को बढ़ाने में फायदेमंद (Which Fruit is Best For Eye Vision) है। आइए जानते हैं क्या खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है?
आंखों की नजर तेज करने के लिए क्या खाना चाहिए? - What Foods Improve Eyesight Naturally in Hindi?
1. बादाम और सूरजमुखी के बीज
अपने दिन की शुरुआत 5 भीगे हुए बादाम और एक चम्मच सूरजमुखी के बीजों के सेवन से करें। बादाम और सूरजमुखी के बीज विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है।
2. गाजर
गाजर बीटा-कैरोटीन से भरपूर होते हैं, जिसे आप अपने सलाद या ABC जूस के रूप में ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। गाजर आपके शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है, जो हेल्दी आंखों के लिए बहुत जरूरी है।
3. संतरे
संतरे को डाइट में शामिल करने से भी आंखों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। संतरे को आप दोपहर के भोजन से पहले एक खा सकते हैं, इससे आपके शरीर को विटामिन सी मिलेगा, जो मोतियाबिंद और मैकुलर डिजनरेशन के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई नंगे पैर घास पर टहलने से आंख की रोशनी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
4. शकरकंद
शकरकंद बीटा-कैरोटीन के गुणों से भरपूर होते है। आंखों को स्वस्थ रखने और रोशनी को बेहतर बनाए रखने के लिए शकरकंद को आप चाट के रूप में अपनी डाइट में शाम के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं।
5. अंडे
जर्दी के साथ अंडे में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे प्रोटीन पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट आपकी आंखों को हानिकारक रोशनी से बचाने में मदद करते हैं और उम्र से संबंधित आंखों की बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं।
View this post on Instagram
आंखों की रोशनी को स्वस्थ रखने और आई हेल्थ को बेहतर बनाए रखने के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik