Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई नंगे पैर घास पर टहलने से आंख की रोशनी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Walking Barefoot On Grass And Eyesight: नंगे पैर टहलने और आंख की रोशनी बढ़ने को लेकर अभी तक कोई भी वैज्ञानिक परिणाम नहीं मिले हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई नंगे पैर घास पर टहलने से आंख की रोशनी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Walking Barefoot On Grass And Eyesight: आंखें शरीर का सबसे अहम अंग हैं। खराब जीवनशैली, अनहेल्दी डाइट, डिजिटल उपकरणों का ज्यादा इस्तेमाल आंखों से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। खानपान और लाइफस्टाइल को ठीक रखने से आप आंखों को बीमारियों की चपेट में आने से बचा सकते हैं। आज के समय में कम उम्र से ही आंखों पर चश्मा लग जाना आम है। बुजुर्ग हों या बच्चे सभी आंखों की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। आंखों से जुड़ी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण लाइफस्टाइल और डाइट है। ऐसा कहा जाता है कि सुबह के समय नंगे पैर घास पर टहलने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई नंगे पैर घास पर टहलने से आंख की रोशनी बढ़ती है?

नंगे पैर घास पर टहलने से आंख की रोशनी बढ़ती है?- Does Walking Barefoot on Grass Improve Eyesight?

सुबह के समय नियमित रूप से वॉक करने से शरीर को हेल्दी और फिट रखने में मदद मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ जाती है। कई लोगों का ऐसा मानना है कि नंगे पैर वॉक करने से आंखों को हेल्दी रखने और रोशनी बढ़ाने में मदद मिलती है। सीतापुर आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ धर्मेन्द्र सिंह कहते हैं, "नंगे पैर टहलने और आंख की रोशनी बढ़ने को लेकर अभी तक कोई भी वैज्ञानिक परिणाम नहीं मिले हैं। हालांकि, अब तक कोई वैज्ञानिक अध्ययन नहीं हुआ है जो स्पष्ट रूप से यह सिद्ध कर सके कि गाजर पर नंगे पैर चलने से दृष्टि में सुधार होता है। आध्यात्म और योग को मानने वाले लोग ऐसा दावा करते हैं,। लेकिन डॉक्टरों की राय इससे बिल्कुल अलग है।"

Walking Barefoot On Grass And Eyesight

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गर्भनिरोधक गोलियां खाने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

घास पर नंगे पैर चलने से आंखों की रोशनी बढ़ने की बात पूरी तरह गलत है। हालांकि सुबह के समय हरी घास पर नंगे पैर वॉक करने से ये फायदे मिल सकते हैं-

  • स्थिरता बढ़ती है
  • तनाव कम होता है और मानसिक स्थिति में सुधार होता है
  • नींद में सुधार होता है
  • शारीरिक दर्द में कमी होती है
  • शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है

आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए क्या करें?

आंखों को बीमारियों से बचाने के लिए नियमित रूप से आंखों की जांच बहुत जरूरी है। नेत्र रोग विशेषज्ञ की देखरेख में आंखों की जांच कराने से आप गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। साल भर में कम से कम एक बार आंखों की पूरी जांच जरूर करानी चाहिए। इसके अलावा 1 साल, 3 साल के अलावा साल में एक बार आंखों की जांच कराने से आप इसे कमजोर और बीमारियों का शिकार होने से बचा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई सोडा पीने से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

आंख से जुड़ी गंभीर समस्याओं से बचाव के लिए आपको समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। साल में एक बार आपको आंख की जांच जरूर करानी चाहिए। बच्चों की आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का भी ध्यान रखना चाहिए।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

3 May 2024 Rashifal: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version