Fact Checked

Fact Check: क्या वाकई सोडा पीने से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Drinking Soda Cause Cancer: ज्यादा मात्रा में सोडा का सेवन शरीर में कैंसर समेत कई बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या वाकई सोडा पीने से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Drinking Soda Cause Cancer: कैंसर जैसी जानलेवा और गंभीर बीमारी का खतरा हर उम्र में रहता है। कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचान कर उचित कदम उठाने से आप मरीज की जान बचा सकते हैं। कैंसर के इलाज में देरी जानलेवा होती है। कैंसर की बीमारी ज्यादातर मामलों में खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होती है। ऐसा कहा जाता है कि, सोडा समेत अन्य कार्बोनटेड पदार्थों का सेवन करने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई सोडा पीने से कैंसर हो सकता है?

क्या सोडा पीने से कैंसर हो सकता है?- Does Drinking Soda Cause Cancer in Hindi

कैंसर एक गंभीर बीमारी है जो कई कारणों से हो सकती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "सोडा में मौजूद अधिक मात्रा में शक्कर, कैफीन और कार्बोनेटेड पदार्थ शरीर के लिए नुकसानदायक होते हैं। बहुत ज्यादा मात्रा में नियमित रूप से सोडा का सेवन शरीर में कैंसर समेत कई अन्य बीमारियों के खतरे को बढ़ाने का काम करता है।" इसके अलावा सोडा पीने वाले व्यक्ति सामान्यत: जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि का सेवन भी कर सकते हैं, जो अपने आप में हानिकारक हो सकते हैं।

Does Drinking Soda Cause Cancer in Hindi

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गर्भनिरोधक गोलियां खाने से कैंसर हो सकता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के खिलाफ लड़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय स्वस्थ आहार है। सोडा के अधिक सेवन से बचने के लिए आप इन चीजों का ध्यान रखें-

1. सोडा की जगह पानी का सेवन: ठंडे पानी का सेवन सोडा के मुकाबले ज्यादा ठीक होता है। पानी के साथ आपका शरीर अधिक हाइड्रेटेड रहेगा और आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।

2. नियमित व्यायाम: नियमित व्यायाम सोडा की जगह स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देगा। यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करेगा और कैंसर के खतरे को कम करेगा।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब

3. हेल्दी डाइट: फल, सब्जियां, अनाज, और पौष्टिक आहार कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को विटामिन, मिनरल्स समेत अन्य पोशक तत्व मिलेंगे।

4. सोडा के अधिक सेवन को कंट्रोल करें: यदि आप सोडा पीते हैं, तो उसकी मात्रा को कम करने का प्रयास करें। सोडा की जगह फलों का रस, नींबू पानी आदि पीने का प्रयास करें।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए डाइट में ताजे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। खानपान से जुड़ी गलत आदतें और जीवनशैली की वजह से लोगों में कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने के लिए हेल्दी डाइट और एक्टिव जीवनशैली अपनाएं। शरीर में किसी भी तरह के बदलाव दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें और सही समय पर जांच जरूर कराएं। हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

Ramadan 2024: रोजा इफ्तार में जरूर खाएं ये 5 फूड्स, सेहत के लिए होते हैं फायदेमंद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version