गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही लोग कोल्ड ड्रिंक्स और कोल्ड कॉफी पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर को तुंरत ठंडक पहुंचाने वाली कोल्ड ड्रिंक असल में सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होती हैं। कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बाद आपको तुरंत को अच्छा लगेगा लेकिन इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में कोल्ड ड्रिंक्स और कोल्ड कॉफी की जगह आप गुलाब के फूलों से बने गुलकंद का शेक पी सकते हैं। गर्मियों के मौसम में गुलकंद का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में जब आप इससे बने गुलकंद शेक का सेवन करेंगे तो आपका पेट भी ठंडा रहेगा। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) गुलकंद शेक पीने के फायदे और बनाने का तरीका बता रहे हैं।
गुलकंद शेक पीने के फायदे - What Are The Benefits Of Gulkand Milkshake
गुलाब के फूलों से बने गुलकंद की तासीर ठंडी होती है और यह हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक होता है। गुलकंद शेक का सेवन शरीर में स्ट्रेस हार्मोन को कम कर सकता है, जिससे तनाव और एंग्जायटी जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गुलाब की पंखुड़ियों और कच्चे दूध से पाएं चेहरे पर निखार, जानें स्क्रब और फेस मास्क बनाने के तरीके
1. जिन लोगों को गर्मियों के मौसम में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए गुलकंद शेक का सेवन बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। गुलकंद शेक पीने से न सिर्फ आपका मन शांत होगा बल्कि पेट भी ठंडा रहेगा। गुलकंद शेक पीने से एसिडिटी की शिकायत दूर हो सकती है।
2. गर्मी के मौसम में कई लोगों के शरीर में गर्मी बढ़ने पर पैरों में जलन की शिकायत हो जाती है। ऐसे में गुलकंद शेक पीने से उनको लाभ मिल सकता है। गुलकंद शेक से शरीर ठंडा रहेगा और हाइड्रेशन भी मिलेगा, जिससे पैरों में जलन की समस्या कम हो सकती है।
3. इस मौसम में कई लोगों को मुंह में छालों की समस्या भी हो जाती है। मुंह में छाले होने के कई कारण हो सकते हैं, अगर आपके मुंह में छाले पेट की गर्मी के कारण होते हैं तो गुलकंद शेक पीने से आपको फायदा मिल सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो मुंह के इंफेक्शन को कम कर सकते हैं।
4. गर्मियों के मौसम में गुलकंद शेक पीने से पाचन की समस्याएं दूर हो सकती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
5. गुलकंद शेक पीने से आपको ताजगी का एहसास होगा और त्वचा भी हेल्दी रहेगी।
6. गुलाब के फूलों से बने गुलकंद का शेक हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। जिससे हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गुलाब जल के साथ मिलाकर न लगाएं त्वचा पर ये 3 चीजें, स्किन हो सकती है डैमेज
गुलकंद शेक बनाने का तरीका - How To Make Gulkand Shake
गुलकंद शेक बनाने के लिए आपको 1 चम्मच गुलकंद, 1 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स, मिठास के लिए मिश्री पाउडर और 1 कप ठंडा दूध चाहिए होगा। गुलकंद शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सी के जार में सब्जा सीड्स को अलावा ठंडे दूध के साथ बाकी सभी चीजों को डालें और फिर मिक्सी चलाकर शेक तैयार करें। गुलकंद शेक तैयार होने के बाद इसे गिलास में निकालें और ऊपर से भीगे हुए सब्जा सीड्स मिलाएं। आपका ताजा गुलकंद शेक तैयार है, इसका सेवन नाश्ते में या दोपहर के समय करें। इससे आपको लाभ मिलेगा और पेट भी ठंडा रहेगा।
गुलकंद शेक का सेवन गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। लेकिन अगर आप किसी खास बीमारी से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version