Doctor Verified

कच्चा सलाद खाना हर किसी के लिए नहीं होता हेल्दी? एक्सपर्ट से जानें किसे नहीं खाना चाहिए

सलाद खाना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसके सेवन से कुछ लोगों को नुकसान भी होता है। जानें किन लोगों को सलाद अवॉइड करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चा सलाद खाना हर किसी के लिए नहीं होता हेल्दी? एक्सपर्ट से जानें किसे नहीं खाना चाहिए


Is It Okay To Eat Raw Salads: स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी होता है। संतुलित आहार में दाल, चावल, सब्जी और सलाह सभी चीजों का शामिल होना जरूरी है। कुछ लोगों को अपने हर मील के साथ सलाद खाने की आदत होती है। कच्ची सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ फाइबर भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। रोज सलाद के सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, साथ ही सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे मिलने वाले फायदों के कारण एक्सपर्ट्स रोज सलाद खाने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोगों को सलाद खाने से नुकसान भी हो सकता है। इसके सेवन से कई लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती है। साथ ही, यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर और लाइफस्टाइल कोच डॉ काजल धिंगरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। लेख में जानें कच्चे सलाद का सेवन किन्हें नहीं करना चाहिए।

salad

किन लोगों को कच्चे सलाद का सेवन नहीं करना चाहिए- Who Should Not Consume Raw Salad

वात-पित्त असंतुलित होने पर- Unstable of Vaat Pitt

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे है, तो कच्चा सलाह फाइबर के लिए अच्छा ऑप्शन है। लेकिन अगर आपके शरीर में वात पित्त बिगड़ा हुआ है, तो आपको कच्ची सब्जियों से परहेज करना चाहिए। ऐसे में कच्चा सलाद खाने से आपको ब्लोटिंग, अपच, पेट फूलना या पाचन क्रिया धीमी होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

जोड़ों की समस्याओं से ग्रस्त लोग- People With Joint Problems

गठिया, स्पॉन्डिलाइटिस और गाउट जैसे जोड़ों की समस्याओं से ग्रस्त लोगों को कच्ची सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में आप उबली हुई सब्जियों का सलाद बनाकर खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- खाने के साथ या खाने से पहले कब खानी चाहिए सलाद? 

प्रेग्नेंट महिलाएं- Pregnant Women

प्रेग्नेंट महिलाओं को भी कच्चा सलाद खाने की मनाही होती है। क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान पाचन क्रिया पहले से धीमी हो जाती है। ऐसे में कच्चा सब्जियां खाने से परेशानी हो सकती है। यह पेट में इन्फेक्शन होने का कारण भी बन सकता है। ऐसे में हर चीज का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।

उबले खाने के साथ न खाएं- Eating with Boiled Food

अगर आप कच्चे सलाद को उबली या पकी हुई चीजों के साथ खाते हैं, तो इससे आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस कॉम्बिनेशन को आयुर्वेद में विरुद्ध आहार माना जाता है। इसके कारण शरीर में मेटाबोलिक टॉक्सिन जमा होने लगते हैं, जो कई समस्याओं का कारण बन सकता है।  

सेलूलोज होने के कारण- Presence of Cellulose

कच्ची सब्जियों में सेलूलोज नामक कंपाउंड पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को धीमा कर सकता है। लेकिन सब्जी पकाने के बाद यह कंपाउंड टूट जाता है, जिससे इसे पचाना आसान हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें- आंतों की सेहत के लिए क्यों नुकसानदायक है कच्ची सब्जियों का सलाद? एक्सपर्ट से जानें

इन बातों का रखें ध्यान 

  • अगर आपको सलाद का सेवन करना है, तो इसे हल्का-सा उबालकर ही इसका सेवन करें। 
  • अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है, तो एक बार एक्सपर्ट से सलाह जरूर करें। 

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी साझा की गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr. Kajal Dhingra (@thesassyvaidya)

Read Next

गर्मियों में मीठे की क्रेविंग होने पर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, सेहत को भी मिलेंगे फायदे

Disclaimer