गुलकंद हम अक्सर तब ही खाते हैं, जब हमें पान या सुपारी खाने को मिलता है। यह पान या सुपारी में एक लोकप्रिय माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल होता है, जिसे हम भोजन के बाद खाते हैं। हालाँकि, गुलकंद को बिना पान-सुपारी के ऐसे भी खाया जा सकता है। गुलकंद में कई पौष्टिक तत्व है, जिसके कारण यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। हर दिन एक चम्मच गुलकंद खाने से आपका चेहरा हमेशा खिला रहेगा। इलके अलावा मधुमेह के रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद है। गुनकंद को आप अपने घर पर भी तैयार कर सकते हैं। घर पर बनाया गया गुलकंद सेहत के हिसाब से ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे घर पर बनाने की तरीका भी काफी आसान है। आइए हम आपको बताते हैं गुलकंद के फायदे और आप इसे घर पर ही कैसे तैयार कर सकते हैं।
गुलकंद के फायदे
मुंहासों से छुटकारा पाने में मदद करता है
गुलकंद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो हमारे शरीर के बैक्टीरिया को मारते हैं और चहरे के दाग-धब्बों को ठीक करते हैं। गुलकंद चहरे से पूराने दाग-धब्बों के निशानों को भी साफ करने में मदद करता है हालांकि, इसमें एक लंबा वक्त लग सकता है। इसके अलावा चहरे पर बार-बार हो रहे मुंहासे को भी रोकने में यह कारगर इलाज साबित होता है। आप गुलकंद को डिनर और लंच के बाद आधा-आधा चम्मच खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : किडनी व लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार हैं ये 11 आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां
अच्छी नींद लेने में आपकी मदद करता है
गुलकंद का सेवन रात को सोते समय करें, इससे आपको अच्छी नींद आएगी। दरअसल दूध और गुलकंद प्राकृतिक शीतल तत्व है। गुलकंद में डले गुलाब के पत्तों में प्राकृतिक शीतलता होती है, इसलिए इसे खाने के बाद आनंददायक नींद आती है। इसे खाने से मन शांत हो जाता है, साथ ही यह तनाव और थकान को भी दूर करने में भी काफी मददगार है।
खाने से काफी ऊर्जा मिलती है
गुलकंद में शुगर की मात्रा अधिक होती है। इससे शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। आयुर्वेद के अनुसार गुलाब की पंखुड़ियां आपकी सेक्शुअल क्षमता और इच्छाशक्ति बढ़ाने बढ़ाती है। ऐसे में गुलकंद खाकर अक्सर लोग अपनी इच्छाशक्ति को बढ़ाते हैं।
एसिडिटी को रोकता है
गुलकंद एसिडिटी की परेशानी को कम कर सकता है। गुलकंद पेट फूलना और आंतों के सूजन जैसे परेशानी का काफी कारगर उपाय है। आप इसे दूध में मिला पी सकते हैं, जिससे आपको कभी एसिडिटी नहीं होगी। यह आपकी आंतों से जुड़ी परेशानी में जल्द रिकवरी करने में भी सहायक होता है।
इसे भी पढ़ें : मौसम बदलने पर आप भी पड़ जाते हैं बीमार? जानें आयुर्वेद के अनुसार अक्टूबर-नवंबर में क्या खाएं, क्या नहीं
गुलकंद को घर में बनाने का नुस्खा:
सामग्री:
1 कप गुलाब की पंखुड़ियाँ
1/2 कप चीनी
शहद के कुछ बड़े चम्मच
वैकल्पिक: इलायची, दालचीनी
तरीका:
- गुलाब की पंखुड़ियों को पानी के नीचे अच्छी तरह से साफ करें। उन्हें सुखाइए।
- एक जार में, कुछ गुलाब की पंखुड़ियों को इकट्ठा करें। चीनी और शहद डालकर उसे मिलाए और जार में डालते जाएं।
- इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक जार भरा न हो जाए।
- आप इलायची या दालचीनी जैसे मसाले को भी इसमें मिला सकते हैं।
- जार को ढक्कन के साथ कवर करें और इसे लगभग एक सप्ताह तक सूरज की तेज रोशनी में रखें।
- इस तरह कुछ दिनों बाद आपका गुलकंद तैयार हो जाएगा। आप गुलकंद को छह महीने तक फ्रिज में स्टोर कर के भी रख सकते हैं।
Read more articles on Ayurveda in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version